
डेमोक्रेटिक पार्टी के राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार जो बाइडेन ने कहा है कि पहले बहस के दौरान राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प को ‘‘विदूषक'' कहने पर उन्हें दुख है. इस टिप्पणी के कारण बहस में कई बार बाधाएं आईं और तीखे आरोप-प्रत्यारोप लगाए गए. बाइडेन ने मियामी, फ्लोरिडा में आयोजित टाउन हॉल में एक सवाल के जवाब में कहा, ‘‘मुझे उन्हें विदूषक कहने के बजाए कहना चाहिए था कि यह विदूषक की तरह का बयान है.'' पिछले हफ्ते क्लीवलैंड में राष्ट्रपति पद के उम्मीदवारों के बीच पहली बहस के दौरान बाइडेन ने ट्रम्प को ‘‘झूठा'' और ‘‘विदूषक'' कहा था.
दोनों उम्मीदवारों के बीच रंगभेद, अर्थव्यवस्था और जलवायु सहित कई मुद्दों पर तीखी बहस हुई थी. मियामी में सोमवार की रात बाइडेन से पूछा गया, ‘‘यह खराब बहस थी. यह काफी निचले स्तर तक चली गई थी. आपने उन्हें विदूषक, मूर्ख कहा. आपने उनसे मुंह बंद करने के लिए कहा. मेरा मानना है कि अधिकतर लोगों का मानना है कि राष्ट्रपति आपको रोक रहे थे. लेकिन लगता है कि आपने कुछ भाषाएं कहीं जो आपके खिलाफ जाती हैं. क्या आपको इन पर खेद है?''
बाइडेन ने ट्रम्प के लिए विदूषक शब्द का इस्तेमाल करने के कारण बताते हुए कहा, ‘‘मैं कहना चाहता था कि मैं किस तरह से उन्हें बहस का सम्मान करने, शाम का सम्मान करने, संचालक का सम्मान करने के लिए मनाऊं और बोलने का अवसर मिले. एक बात बिल्कुल स्पष्ट हो गई, वह किसी भी सवाल का जवाब नहीं देना चाहते थे. वह मुद्दों पर बात नहीं करना चाहते थे.'' बाइडेन और ट्रम्प के बीच इस महीने के अंत तक दो और बहस होनी हैं.
"ईस्ट इंडिया कंपनी जैसा साम्राज्य खड़ा कर रहे हैं AI दिग्गज", मशहूर इतिहासकार की चेतावनी!
Written by: सुधांशु शुभमट्रंप के चुनाव अभियान को बड़ा झटका, सुप्रीम कोर्ट ने डाक वोट पर रोक की मांग ठुकराई
Edited by: आशुतोष कुमार सिंहट्रंप का हर अमेरिकी को 5,000 डॉलर देने का वादा कितना सच, कितना कानूनी? जीत के बाद पैसा कहां से आएगा
Written by: अभिजीत श्रीवास्तवइतिहासकार William Dalrymple ने चेतावनी दी है कि आज की बड़ी अमेरिकी Tech और AI कंपनियां ईस्ट इंडिया कंपनी की तरह ही बेहद शक्तिशाली 'कंपनी-राज्य' बनती जा रही हैं.
डोनाल्ड ट्रंप ने मिडटर्म चुनावों से ठीक पहले नियम बदल दी थी, उनकी सरकार कह रही थी कि इनका मकसद चुनाव प्रक्रिया की सुरक्षा और विश्वसनीयता बढ़ाना है. लेकिन राज्यों का कहना था कि वोटिंग शुरू होने के इतने करीब इस तरह के बदलाव लागू करना संभव नहीं है.
जेडी वेंस ने ओहियो में एक रैली के दौरान शरिया कानून पर अल सईद की पुरानी टिप्पणियों की आलोचना की थी. जिसके बाद अल सईद ने उनकी पत्नी उषा वेंस को इस वार-पलटवार में घसीट लिया.
अमेरिका में कड़े चुनावी कानूनों की पैरवी करते हुए राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारतीय चुनावी सिस्टम की तारीफ की है. इसके साथ ही उन्होंने 'सेव अमेरिका एक्ट' पास कराने की मांग की है.
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत के चुनावी मॉडल की तारीफ करते हुए कहा कि दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र में हर मतदाता के लिए वैध फोटो पहचान पत्र जरूरी है. उन्होंने अमेरिका में SAVE America Act पारित करने की मांग दोहराई.
निकारागुआ में चुनाव क्यों खत्म कर रहे हैं डेनियल ओर्टेगा? संयुक्त राष्ट्र और अमेरिका ने निकारागुआ पर क्या कहा? ओर्टेगा के इस फैसले से निकारागुआ को लेकर दुनिया की चिंता क्यों बढ़ गई है?
Fact Check: डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर 2020 के राष्ट्रपति चुनाव में धांधली के आरोप लगाए हैं. उनका आरोप है कि चीन ने 22 करोड़ अमेरिकी वोटरों की फाइलें गैर-कानूनी तरीके से हासिल कर ली थीं. लेकिन यह आरोप कितने सही हैं?
Donald Trump Primetime Speech on US Election Data: डोनाल्ड ट्रंप का दावा है कि अमेरिकी चुनाव प्रणाली 'इतनी खराब और कमजोर है कि इसे कोई नहीं बचा सकता.'
अमेरिका में सुप्रीम कोर्ट के एक फैसले के बाद राष्ट्रपति के तौर पर डोनाल्ड ट्रंप की ताकत और बढ़ गई है. इसी का इस्तेमाल करते हुए उन्होंने इलेक्शन असिस्टेंस कमीशन के सभी 4 मेंबर को हटा दिया है.
डोनाल्ड ट्रंप के समर्थन वाले अबेलार्दो दे ला एस्प्रिएला की जीत के साथ कोलंबिया में दक्षिणपंथी राजनीति की फिर से सत्ता में वापसी हो गई है. इससे पहले 200 साल में केवल 4 साल ही दक्षिणपंथी सरकार रही है.
