
भारतीय जनता पार्टी पर कटाक्ष करते हुए सत्ताधारी दल शिवसेना ने शनिवार को कहा कि अमेरिका में चुनाव के नतीजे आने के बाद डोनाल्ड ट्रंप जैसी प्रतिक्रिया दिखा रहे हैं, टीवी पत्रकार अर्नब गोस्वामी की गिरफ्तारी पर भाजपा द्वारा वैसा ही शोर मचाया जा रहा है. शिवेसना के मुखपत्र ‘सामना' में प्रकाशित संपादकीय में कहा गया कि हार के करीब पहुंच चुके ट्रंप ने जो प्रतिक्रिया दी उससे उस पद की गरिमा को ठेस पहुंचती है जिस पर वह हैं.
अर्नब गोस्वामी की गिरफ्तारी पर शिवसेना का पलटवार, भाजपा को यूपी-गुजरात के उदाहरण गिनाए
रिपब्लिक टीवी के प्रधान संपादक गोस्वामी का नाम लिये बिना शिवसेना ने कहा, “जिस प्रकार ट्रंप ने फर्जी खबरें प्रसारित करवाई और मतगणना रोकने की मांग की और अदालत जाने की बात कही, वह अमेरिकी राष्ट्रपति पद की प्रतिष्ठा और कानून के खिलाफ है. महाराष्ट्र में भाजपा नेता भी आत्महत्या के लिए उकसाने के एक मामले में एक आरोपी की गिरफ्तारी के विरोध में उसी तरह प्रदर्शन कर रहे हैं.”
भाजपा का आरोप है कि 2018 के एक मामले में रायगढ़ पुलिस द्वारा गोस्वामी की गिरफ्तारी राजनीति से प्रेरित है और प्रेस की स्वतंत्रता को दबाने का प्रयास है. संपादकीय में कहा गया, “जब प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी गुजरात के मुख्यमंत्री थे, तब अमित शाह समेत भाजपा नेताओं पर 2002 के गुजरात दंगों पर मामला चला था. उन्हें कानून के अनुसार दोषमुक्त करार दिया गया था लेकिन भाजपा ने यह नहीं कहा था कि यह कार्रवाई राजनीति से प्रेरित थी या बदले की भावना से की गई थी.”
शिवसेना के मंत्री ने साधा BJP पर निशाना, कहा - अर्नब गोस्वामी की गिरफ्तारी राजनीतिक प्रतिशोध नहीं
शिवसेना ने आरोप लगाया कि भाजपा, दिवंगत इंटीरियर डिजाइनर अन्वय नाइक के परिवार के सदस्यों की छवि खराब कर रही है. नाइक इंटीरियर डिजाइनर थे जिन्होंने 2018 में कथित तौर पर रिपब्लिक टीवी द्वारा बकाया पैसा न दिए जाने से आत्महत्या कर ली थी. इस बीच, महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के चित्र के साथ इंदिरा गांधी के चित्र वाले पोस्टर के मुद्दे पर शिवसेना ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री के साथ तुलना होना गर्व की बात है.
अमेरिका में हनुमान जी की 90 फीट ऊंची मूर्ति तोड़ने की धमकी, चुनाव से पहले हिंदू के खिलाफ नफरत कौन फैला रहा?
Edited by: आशुतोष कुमार सिंहट्रंप को मध्यावधि चुनाव में रोकने की सीक्रेट साजिश! अमेरिकी मीडिया का दावा- करीबी लोग ही नहीं चाहते जीत
Written by: Devbrat Tiwari, Edited by: चंदन सिंह राजपूत"ईस्ट इंडिया कंपनी जैसा साम्राज्य खड़ा कर रहे हैं AI दिग्गज", मशहूर इतिहासकार की चेतावनी!
Written by: सुधांशु शुभमअमेरिका के टेक्सास में भगवान हनुमान की 90 फीट ऊंची मूर्ति को मिडटर्म चुनावों से पहले राजनीतिक बहस का केंद्र बना दिया गया है. टेक्सास के शुगर लैंड में अष्टलक्ष्मी मंदिर में लगी ‘स्टैच्यू ऑफ द यूनियन’ नाम की यह मूर्ति अगस्त 2024 में स्थापना के बाद से ही विवाद के केंद्र में है.
फॉक्स न्यूज की होस्ट लॉरा इंग्राहम ने दावा किया कि कुछ रिपब्लिकन नेता 2026 के मिडटर्म चुनाव में हार से भी परहेज नहीं करेंगे ताकि उन्हें ट्रंप के एजेंडे को आगे बढ़ाने की जिम्मेदारी से राहत मिल सके.
इतिहासकार William Dalrymple ने चेतावनी दी है कि आज की बड़ी अमेरिकी Tech और AI कंपनियां ईस्ट इंडिया कंपनी की तरह ही बेहद शक्तिशाली 'कंपनी-राज्य' बनती जा रही हैं.
डोनाल्ड ट्रंप ने मिडटर्म चुनावों से ठीक पहले नियम बदल दी थी, उनकी सरकार कह रही थी कि इनका मकसद चुनाव प्रक्रिया की सुरक्षा और विश्वसनीयता बढ़ाना है. लेकिन राज्यों का कहना था कि वोटिंग शुरू होने के इतने करीब इस तरह के बदलाव लागू करना संभव नहीं है.
ट्रंप का हर अमेरिकी को 5,000 डॉलर देने का वादा कितना सच, कितना कानूनी? जीत के बाद पैसा कहां से आएगा
डोनाल्ड ट्रंप की सरकार ईरान जंग में उलझी हुई है, अमेरिका में तेल महंगा हुआ पड़ा है. ऐसे में मिडटर्म चुनावों में ट्रंप की पार्टी डेमोक्रेट्स के मुकाबले संघर्ष कर रही है. ट्रंप अब वोटरों को रिझाने का नया तरीका लेकर आए हैं.
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि अमेरिका के मध्यावधि चुनाव के तुरंत बाद ईरान से जुड़ा युद्ध समाप्त हो जाएगा. उन्होंने आरोप लगाया कि तेहरान सत्ता परिवर्तन की उम्मीद में संघर्ष को लंबा खींच रहा है और उसका अंतिम लक्ष्य परमाणु हथियार हासिल करना है.
जेडी वेंस ने ओहियो में एक रैली के दौरान शरिया कानून पर अल सईद की पुरानी टिप्पणियों की आलोचना की थी. जिसके बाद अल सईद ने उनकी पत्नी उषा वेंस को इस वार-पलटवार में घसीट लिया.
अमेरिका में कड़े चुनावी कानूनों की पैरवी करते हुए राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारतीय चुनावी सिस्टम की तारीफ की है. इसके साथ ही उन्होंने 'सेव अमेरिका एक्ट' पास कराने की मांग की है.
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत के चुनावी मॉडल की तारीफ करते हुए कहा कि दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र में हर मतदाता के लिए वैध फोटो पहचान पत्र जरूरी है. उन्होंने अमेरिका में SAVE America Act पारित करने की मांग दोहराई.
