
अमेरिकी राष्ट्रपति चुनावों (US Presidential Elections) में जीत हासिल कर अगले अमेरिकी राष्ट्रपति बनने को तैयार डेमोक्रेटिक जो बाइडेन (Joe Biden) को चीन ने लगभग एक हफ्ते बाद शुभकामनाएं दी हैं. चीन ने कहा है कि वो 'अमेरिकी जनता की पसंद का सम्मान करता है.' पिछले कुछ सालों में अमेरिका-चीन के रिश्ते लगातार खराब हुए हैं. डोनाल्ड ट्रंप के प्रशासन में चीन के साथ अमेरिका के रिश्ते पिछले चार दशकों में सबसे ठंडे दौर में चल रहे हैं.
चीनी विदेश मंत्री के प्रवक्ता वांग वेन्बिन ने एक नियमित प्रेस ब्रीफिंग में कहा कि 'हम अमेरिकी जनता की पसंद का सम्मान करते हैं. हम मिस्टर बाइडेन और मिसेज़ हैरिस को बधाई देते हैं.'
बता दें कि चीन, रूस और मैक्सिको सहित उन कुछ देशों में शामिल था, जिन्होंने निवर्तमान राष्ट्रपति को उनकी जीत पर बधाई नहीं दी थी. बीजिंग ने इस हफ्ते यह भी कहा था कि 'उसने देखा है कि मिस्टर बाइडेन ने खुद को विजेता घोषित किया है.'
यह भी पढ़ें : राष्ट्रपति चुनाव हारने के बाद पहली बार पब्लिक में नजर आए डोनाल्ड ट्रंप, अभी भी 'वोटिंग फ्रॉड' के दावे पर बरकरार
बता दें कि अमेरिकी चुनावों के नतीजे सामने आ जाने के बाद भी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बाइडेन से औपचारिक तौर पर हार घोषित नहीं की है, जैसा कि अमेरिकी चुनावों की परंपरा है.
अमेरिकी मीडिया के अनुसार, बाइडेन को गुरुवार की देर रात तक एरिज़ोना में भी जीत मिल गई. वो ट्रंप से 5 मिलियन वोटों से आगे चल रहे हैं.
हालांकि, डोनाल्ड ट्रंप ने लगातार चुनावों धांधली का आरोप लगाया है. उन्होंने एक बार फिर गुरुवार को एक आधारहीन आरोप लगाते हुए ट्वीट को रीट्वीट किया था, जिसमें दावा किया गया था कि चुनावों में देश भर में उनके लिए डाले गए 2.7 मिलियन वोट 'डिलीट' कर दिए गए. हालांकि, अमेरिकी चुनाव अधिकारियों ने कहा है कि बैलट्स से समझौता होने या फिर वोटिंग प्रक्रिया में किसी तरह के भ्रष्टाचार का कोई सबूत नहीं है.
Video: जो बाइडेन की जीत से खुश हैं US में रहने वाले भारतीय
अमेरिका में भी होगा SIR? भारत के चुनावी सिस्टम की तारीफ कर ट्रंप ऐसा क्या करने वाले हैं
Written by: प्रियंक द्विवेदीभारत की चुनाव व्यवस्था के मुरीद हुए ट्रंप, बोले- 64.6 करोड़ वोटर्स के पास फोटो ID; अमेरिका में भी हों ये नियम
Written by: अजय कुमार पटेलExplainer: निकारागुआ में अब नहीं होंगे चुनाव, राष्ट्रपति ओर्टेगा के इस फैसले से क्यों मचा है वैश्विक बवाल?
Written by: अभिजीत श्रीवास्तवअमेरिका में कड़े चुनावी कानूनों की पैरवी करते हुए राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारतीय चुनावी सिस्टम की तारीफ की है. इसके साथ ही उन्होंने 'सेव अमेरिका एक्ट' पास कराने की मांग की है.
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत के चुनावी मॉडल की तारीफ करते हुए कहा कि दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र में हर मतदाता के लिए वैध फोटो पहचान पत्र जरूरी है. उन्होंने अमेरिका में SAVE America Act पारित करने की मांग दोहराई.
निकारागुआ में चुनाव क्यों खत्म कर रहे हैं डेनियल ओर्टेगा? संयुक्त राष्ट्र और अमेरिका ने निकारागुआ पर क्या कहा? ओर्टेगा के इस फैसले से निकारागुआ को लेकर दुनिया की चिंता क्यों बढ़ गई है?
Fact Check: डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर 2020 के राष्ट्रपति चुनाव में धांधली के आरोप लगाए हैं. उनका आरोप है कि चीन ने 22 करोड़ अमेरिकी वोटरों की फाइलें गैर-कानूनी तरीके से हासिल कर ली थीं. लेकिन यह आरोप कितने सही हैं?
Donald Trump Primetime Speech on US Election Data: डोनाल्ड ट्रंप का दावा है कि अमेरिकी चुनाव प्रणाली 'इतनी खराब और कमजोर है कि इसे कोई नहीं बचा सकता.'
अमेरिका में सुप्रीम कोर्ट के एक फैसले के बाद राष्ट्रपति के तौर पर डोनाल्ड ट्रंप की ताकत और बढ़ गई है. इसी का इस्तेमाल करते हुए उन्होंने इलेक्शन असिस्टेंस कमीशन के सभी 4 मेंबर को हटा दिया है.
डोनाल्ड ट्रंप के समर्थन वाले अबेलार्दो दे ला एस्प्रिएला की जीत के साथ कोलंबिया में दक्षिणपंथी राजनीति की फिर से सत्ता में वापसी हो गई है. इससे पहले 200 साल में केवल 4 साल ही दक्षिणपंथी सरकार रही है.
दो विश्व युद्ध और उसके बाद की दुनिया के युद्ध नतीजों और चुनाव नतीजों का हाल देख ट्रंप-नेतन्याहू को संभल जाना चाहिए.
हालिया रॉयटर्स/इप्सोस पोल के अनुसार, ट्रंप की रेटिंग इस कार्यकाल के सबसे निचले स्तर 36% पर पहुंच गई है, जिससे पार्टी को हाउस और सीनेट में बहुमत खोने का डर है.
LIVE: बंगाल विधानसभा चुनाव को लेकर राहुल गांधी आज कोलकाता और श्रीरामपुर में रैली कर सकते हैं. दिल्ली समेत पूरे उत्तर भारत में तपती धूप और गर्मी से बुरा हाल है. पारा 40 डिग्री के पार पहुंच गया है. देश-दुनिया का हर अपडेट यहां देखें.
