अमेरिका में राष्ट्रपति चुनाव (US Presidential Elections 2024) में महज 8 हफ्ते बाकी बचे हैं. चुनाव से पहले आज डोनाल्ड ट्रंप और कमला हैरिस के बीच डिबेट हुई. इस तीखी बहस के दौरान दोनों के बीच जुबानी जंग भी खूब देखी गई. इस बात पर भी बहस हुई कि राष्ट्रपति दावेदारों के पास अपने देश को आगे बढ़ाने के लिए क्या प्लान और दृष्टिकोण है. इस दौरान कमला हैरिस और ट्रंप (Trump Kamala Harris) दोनों ने ही अपनी-अपनी योजना बताई. दोनों ने ही ट्रंप और हैरिस कार्यालय को लेकर एक-दूसरे के रिकॉर्ड के बारे में न सिर्फ दावे किए बल्कि चुनाव में जीत हासिल करने की अपनी योजनाओं के बारे में भी बहुत कुछ कहा. इनमें से कुछ दावों की सच्चाई जांची गई है.
ये भी पढ़ें-मुस्कुराती कमला हैरिस और नजरे चुराते ट्रंप, बहस में बॉडी लैंग्वेज ने बता दिया जीता कौन
कमला हैरिस से जब पूछा गया कि क्या अमेरिका चार साल पहले की तुलना में अब बेहतर स्थिति में हैं. इस पर कमला हैरिस ने कोई सीधा जवाब नहीं दिया. उन्होंने ट्रंप पर डेमोक्रेट्स को छोड़ने का आरोप लगाया. उन्होंने कहा कि "महामंदी के बाद अमेरिका बेरोजगारी की सबसे खराब स्थिति था. यह बहुत ही डरा देने वाला था. अप्रैल 2020 में बेरोजगारी 14.8 प्रतिशत बढ़ गई, क्योंकि कोरोना महामारी की वजह से अमेरिका में बंद हो गया था. तब ट्रंप कार्यालय ने बेरोजगारी दर 6.4 प्रतिशत बताई थी.

कमला हैरिस ने कहा कि अगर वह राष्ट्रपति बनती हैं तो वह हर परिवार के एक पात्र बच्चे के लिए 6,000 डॉलर तक का टैक्स क्रेडिट देंगी और छोटे बिजनेस के लिए 50,000 डॉलर की टैक्स कटौती की पेशकश करेंगी. उन्होंने दावा किया कि डोनाल्ड ट्रंप तो अरबपतियों और कॉरपोरेट्स का ही फेवर करेंगे. हैरिस ने कहा कि ट्रंप सेल्स टैक्स की प्लानिंग कर रहे हैं, जिससे आम जनता को नुकसान होगा.
वहीं ट्रंप ने उनके दावे का खंडन करते हुए कहा कि जो बाइडेन प्रशासन ने अमेरिकी इतिहास में सबसे ज्यादा मुद्रास्फीति की शुरुआत की. उन्होंने कुछ चीजों पर टैक्स 21 प्रतिशत और 60 प्रतिशत तक बढ़ा दिया, यह गलत है. उन्होंने कहा कि महंगाई दर फिलहाल 2.9 फीसदी है. 2022 में बाइडेन सरकार में मुद्रास्फीति 9.1 प्रतिशत के उच्चतम स्तर पर पहुंच गई थी.

डोनाल्ड ट्रंप ने दावा किया कि वेनेज़ुएला जैसे देशों के मेंटल इंस्ट्रीट्यूट्स और पागलखानों से लाखों लोग अमेरिका में घुस रहे हैं और अपराध कर रहे हैं. उन्होंने उस वायरल दावे का फिर से जिक्र करते हुए कहा कि प्रवासी स्प्रिंगफील्ड, ओहियो समेत अन्य जगहों पर पालतू जानवरों को खा रहे हैं. ये लोग स्प्रिंगफील्ड में कुत्तों और बिल्लियों और अन्य पालतू जानवरों को खा रहे हैं. जब कि पुलिस और स्थानीय अधिकारियों का कहना है कि जानवरों की हत्या की कोई विश्वसनीय रिपोर्ट नहीं है.
2022 के एफबीआई डेटा के मुताबिक, अमेरिका में हिंसक और संपत्ति क्राइम दशकों में अपने सबसे निचले स्तर पर हैं, सबसे हालिया वर्ष के आंकड़े भी मौजूद हैं. जून 2023 में एक स्टडी में पाया गया था कि 1960 के बाद से सभी क्षेत्रों के अप्रवासियों के बीच कैद की दर में गिरावट आई है. अन्य स्टडी में सामने आया है कि प्रवासी, अमेरिकी नागरिकों की तुलना में कम हिंसक अपराध करते हैं. 2024 के पहले तीन महीनों के एफबीआई आंकड़े भी साल-दर-साल हिंसक और संपत्ति अपराध में 15 प्रतिशत की गिरावट देखी गई है.

डोनाल्ड ट्रंप ने सुप्रीम कोर्ट में तीन कंजर्वेटिव जजों को नियुक्त किया, जिन्होंने जो कि गर्भपात की गारंटी देने वाली मिसाल रो बनाम वेड को पलट दिया. उन्होंने इस मुद्दे पर डेमोक्रेट को "कट्टरपंथी" कहा उन्होंने दावा किया कि उप राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार टिम वाल्ज़ ने "जन्म के बाद एग्जीक्यूशन, ये एग्जीक्यूट है, लंबे समय तक गर्भपात - क्योंकि बच्चे का जन्म ठीक है, और यह मेरे लिए ठीक नहीं है. का समर्थन किया. जब कि यह गलत है क्यों कि कोई भी राज्य बच्चे के जन्म के बाद उसे मारने की इजाजत नहीं देता. यह शिशुहत्या है, जो पूरे अमेरिका में अवैध है.
डिबेट मॉडरेटर लिन्से डेविस ने डोनाल्ड ट्रंप को सही करते हुए कहा: "इस देश में ऐसा कोई राज्य नहीं है, जहां बच्चे के जन्म के बाद उसे मारना कानूनी हो. कमला हैरिस ने कहा कि कोई भी अमेरिकी महिला गर्भवती होने पर अबॉर्शन के लिए नहीं कह रही, ऐसा नहीं हो रहा है.

कमला हैरिस ने दावा किया: "अगर डोनाल्ड ट्रंप दोबारा राष्ट्रपति बनते हैं तो वह नेशनल अबॉर्शन बैन पर साइन कर देंगे. जिस पुर ट्रंप ने कहा कि मैं चुने गए, तो वह राष्ट्रीय गर्भपात प्रतिबंध पर हस्ताक्षर करेंगे।" लेकिन पूर्व राष्ट्रपति ने तुरंत जवाब दिया कि, "मैं बैन पर साइन नहीं करूंगा., यह मु्द्दा राज्यों का है.
डोनाल्ड ट्रंप ने दावा किया कि अमेरिका ने अफगानिस्तान में "85 बिलियन डॉलर" के उपकरण छोड़े हैं. ट्रंप का यह दावा गलत बताया जा रहा है. वास्तविक आंकड़ा उससे बहुत कम है. जब तालिबान ने 2021 में अफगानिस्तानी सरकार को गिरा दिया था तो उसे तत्कालीन सरकार को दिया गया अमेरिका का सैन्य हार्डवेयर विरासत में मिल गया. अमेरिकी कांग्रेस को बताया गया था कि करीब 7 अरब डॉलर के अमेरिकी सैन्य उपकरण अफगानिस्तान में और तालिबान के पास हैं.

कमला हैरिस ने कहा कि राष्ट्रपति रहते ट्रंप ने "तालिबान को कैंप डेविड में आमंत्रित किया था.यह सच है. एक स्वतंत्र फेक्ट चेर एजेंसी ने यह बात बताई थी. सितंबर 2019 में ट्रंप ने कहा था कि वह कैंप डेविड में तालिबान के साथ शांति वार्ता के लिए बुलाई गई सीक्रेट बैठक को रद्द कर रहे हैं. फरवरी 2020 में, अमेरिकी सरकार और तालिबान ने 14 महीने के भीतर अफगानिस्तान में युद्ध खत्म करने के लिए एक डील पर साइन किए थे.
कमला हैरिस ने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप ने "तालिबान नाम के आतंकवादी संगठन के साथ सीधे बातचीत की. इस बातचीत में तालिबान द्वारा 5,000 आतंकवादियों को रिहा कराना भी शामिल था.
भारत पर कम टैरिफ से टेंशन में युनूस! चुनाव से 3 दिन पहले अमेरिका की बांग्लादेश से सीक्रेट ट्रेड डील की तैयारी
Edited by: Ashutosh Kumar Singhडोनाल्ड ट्रंप की गुगली में फंसे पुतिन! 2016 अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव में रूस की धांधली के आरोपों की होगी जांच
Edited by: Ashutosh Kumar Singhबांग्लादेश में चुनाव बाद किसकी बन रही सरकार? US संबंध बनाने में जुटा तो बढ़ी भारत की टेंशन
Edited by: विजय शंकर पांडेयUS- Bangladesh Trade Deal: बांग्लादेश को डर है कि अगर वह भारत की तरह ही अमेरिका में टैरिफ कम नहीं करवाता है तो भारत के हाथों अमेरिकी बाजार में उसकी हिस्सेदारी घट जाएगी.
US Presidential Election: अमेरिका की डायरेक्टर ऑफ नेशनल इंटेलिजेंस तुलसी गबार्ड ने तर्क दिया है कि 2016 के चुनाव में रूसी हस्तक्षेप का आरोप लगाने वाले खुफिया आकलन जानबूझकर तैयार किए गए खुफिया जानकारी पर आधारित थे.
12 फरवरी को होने वाले चुनाव में खालिदा जिया बांग्लादेश राष्ट्रवादी पार्टी (बीएनपी) और उसकी पूर्व सहयोगी जमात-ए-इस्लामी के नेतृत्व वाले गठबंधन के बीच मुकाबला होगा.
Breaking News Updates Live: देश और दुनिया की तमाम ब्रेकिंग न्यूज जानने के लिए हमारे इस लाइव ब्लॉग से जुड़े रहें.
Breaking News Updates Live: देश और दुनिया की तमाम ब्रेकिंग न्यूज जानने के लिए हमारे इस लाइव ब्लॉग से जुड़े रहें.
Breaking News Live Updates: देश और दुनिया की ब्रेकिंग न्यूज के लिए हमारे इस ब्लॉग से जुड़े रहें.
उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा में लिव-इन रिलेशनशिप के खौफनाक अंत की एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है. नॉलेज पार्क थाना क्षेत्र के सेक्टर 150 में रहने वाली मणिपुर की एक युवती ने अपने साउथ कोरियन (दक्षिण कोरियाई) प्रेमी की चाकू से गोदकर बेरहमी से हत्या कर दी.
Trump Speech 2025: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने व्हाइट हाउस से दिए एक लाइव भाषण में दावा किया कि वह बाइडेन प्रशासन से मिली "बदहाल आर्थिक स्थिति" को सुधार रहे हैं.
Donald Trump- Zohran Mamdani Meeting: डोनाल्ड ट्रंप ने महीनों तक जोहरान ममदानी की आलोचना की है, उन्हें "कम्युनिस्ट पागल" करार दिया है और भविष्यवाणी की कि अगर डेमोक्रेटिक सोशलिस्ट ममदानी ने मेयर चुनाव जीता तो न्यूयॉर्क बर्बाद हो जाएगा.
NDTV के एडिटर इन चीफ राहुल कंवल के 'Walk The Talk' प्रोग्राम में ग्लोबल इंवेस्टर और लेखक रुचिर शर्मा ने लंबी बातचीत की है. उन्होंने बताया कि AI के क्षेत्र में अभूतपूर्व निवेश आ रहा है. आने वाले समय में वर्ल्ड इकोनॉमी को एआई ड्राइव करेगी.

