
अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump Blocks From US Presidential Polls) को कोलोराडो कोर्ट ने पिछले दिनों अगले साल होने वाले राष्ट्रपति चुनाव के प्राथमिक मतदान से अयोग्य करार दे दिया था. अब कोलोराडो के बाद एक और राज्य ने ट्रंप को राष्ट्रपति पद के प्राथमिक चुनाव से रोक दिया है. दरअसल शीर्ष चुनाव अधिकारी ने जनवरी 2021 में यूएस कैपिटल पर हुए हमले में शामिल होने की वजह से उनको चुनाव के लिए अयोग्य करार दिया था. पहले कोलोराडो और अब अमेरिकी राज्य मेन ने गुरुवार को पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को रिपब्लिकन राष्ट्रपति पद के प्राथमिक चुनाव से रोक दिया.
मेन सेक्रेटरी ऑफ स्टेट शेना बेलोज़ ने अपने फैसले में कहा कि 6 जनवरी, 2021 की घटनाएं "तत्कालीन राष्ट्रपति के आदेश पर, और उनकी जानकारी में और उनके समर्थन से हुईं." फैसले में कहा गया, "अमेरिकी संविधान सरकार की नींव पर हमले को बर्दाश्त नहीं करता. मुझे प्रतिक्रिया में कार्रवाई करने की जरूरत है." बता दें कि अमेरिकी राज्य मेन कोलोराडो में शामिल हो गया है, जिसने इस महीने की शुरुआत में ट्रंप को अपने रिपब्लिकन प्राइमरी से अयोग्य घोषित कर दिया था. जिसके बाद ट्रंप ने इस आदेश को अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट में चुनौती देने की बात कही थी.
कोलोराडो और मेन के फैसलों को अमेरिकी संविधान के 14वें संशोधन के तहत लागू किया गया, यह कानून देश की रक्षा के लिए विद्रोह में शामिल होने वाले शपथ लिए हुए किसी भी व्यक्ति को पद से रोकता है. वहीं ट्रंप के अभियान ने बेलोज़ के फैसले को चुनाव में चोरी की कोशिश और अमेरिकी मतदाता को मताधिकार से वंचित करने का की कोशिश बताया.
ट्रंप अभियान के प्रवक्ता स्टीवन चेउंग ने एक बयान में कहा, "कोई गलती न करें, ये पक्षपातपूर्ण चुनाव हस्तक्षेप की कोशिश अमेरिकी लोकतंत्र पर एक शत्रुतापूर्ण हमला है." उन्होंने राष्ट्रपति जो बाइडेन और डेमोक्रेट्स पर "सत्ता पर उनकी पकड़ बनाए रखने के लिए सरकारी संस्थानों के बल पर अपनी कपड़ को बनाए रखने की कोशिश कर रहे हैं. चेउंग ने कहा कि ट्रंप मेन सेक्रेटरी ऑफ स्टेट के फैसले के खिलाफ अपील करेंगे.
ये भी पढ़ें-'हमारे मित्र' PM मोदी के रूस आने पर होगी खुशी : एस जयशंकर से बोले राष्ट्रपति पुतिन
अमेरिका में हनुमान जी की 90 फीट ऊंची मूर्ति तोड़ने की धमकी, चुनाव से पहले हिंदू के खिलाफ नफरत कौन फैला रहा?
Edited by: आशुतोष कुमार सिंहट्रंप को मध्यावधि चुनाव में रोकने की सीक्रेट साजिश! अमेरिकी मीडिया का दावा- करीबी लोग ही नहीं चाहते जीत
Written by: Devbrat Tiwari, Edited by: चंदन सिंह राजपूत"ईस्ट इंडिया कंपनी जैसा साम्राज्य खड़ा कर रहे हैं AI दिग्गज", मशहूर इतिहासकार की चेतावनी!
Written by: सुधांशु शुभमअमेरिका के टेक्सास में भगवान हनुमान की 90 फीट ऊंची मूर्ति को मिडटर्म चुनावों से पहले राजनीतिक बहस का केंद्र बना दिया गया है. टेक्सास के शुगर लैंड में अष्टलक्ष्मी मंदिर में लगी ‘स्टैच्यू ऑफ द यूनियन’ नाम की यह मूर्ति अगस्त 2024 में स्थापना के बाद से ही विवाद के केंद्र में है.
फॉक्स न्यूज की होस्ट लॉरा इंग्राहम ने दावा किया कि कुछ रिपब्लिकन नेता 2026 के मिडटर्म चुनाव में हार से भी परहेज नहीं करेंगे ताकि उन्हें ट्रंप के एजेंडे को आगे बढ़ाने की जिम्मेदारी से राहत मिल सके.
इतिहासकार William Dalrymple ने चेतावनी दी है कि आज की बड़ी अमेरिकी Tech और AI कंपनियां ईस्ट इंडिया कंपनी की तरह ही बेहद शक्तिशाली 'कंपनी-राज्य' बनती जा रही हैं.
डोनाल्ड ट्रंप ने मिडटर्म चुनावों से ठीक पहले नियम बदल दी थी, उनकी सरकार कह रही थी कि इनका मकसद चुनाव प्रक्रिया की सुरक्षा और विश्वसनीयता बढ़ाना है. लेकिन राज्यों का कहना था कि वोटिंग शुरू होने के इतने करीब इस तरह के बदलाव लागू करना संभव नहीं है.
ट्रंप का हर अमेरिकी को 5,000 डॉलर देने का वादा कितना सच, कितना कानूनी? जीत के बाद पैसा कहां से आएगा
डोनाल्ड ट्रंप की सरकार ईरान जंग में उलझी हुई है, अमेरिका में तेल महंगा हुआ पड़ा है. ऐसे में मिडटर्म चुनावों में ट्रंप की पार्टी डेमोक्रेट्स के मुकाबले संघर्ष कर रही है. ट्रंप अब वोटरों को रिझाने का नया तरीका लेकर आए हैं.
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि अमेरिका के मध्यावधि चुनाव के तुरंत बाद ईरान से जुड़ा युद्ध समाप्त हो जाएगा. उन्होंने आरोप लगाया कि तेहरान सत्ता परिवर्तन की उम्मीद में संघर्ष को लंबा खींच रहा है और उसका अंतिम लक्ष्य परमाणु हथियार हासिल करना है.
जेडी वेंस ने ओहियो में एक रैली के दौरान शरिया कानून पर अल सईद की पुरानी टिप्पणियों की आलोचना की थी. जिसके बाद अल सईद ने उनकी पत्नी उषा वेंस को इस वार-पलटवार में घसीट लिया.
अमेरिका में कड़े चुनावी कानूनों की पैरवी करते हुए राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारतीय चुनावी सिस्टम की तारीफ की है. इसके साथ ही उन्होंने 'सेव अमेरिका एक्ट' पास कराने की मांग की है.
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत के चुनावी मॉडल की तारीफ करते हुए कहा कि दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र में हर मतदाता के लिए वैध फोटो पहचान पत्र जरूरी है. उन्होंने अमेरिका में SAVE America Act पारित करने की मांग दोहराई.
