
अमेरिका में ग्रैंड जूरी ने रिपब्लिकन राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार डोनाल्ड ट्रंप के इलेक्शन कैंपेन की हैकिंग और साइबर जासूसी से संबंधित आरोपों में तीन ईरानियों पर केस दर्ज किये गए हैं. अमेरिकी ग्रैंड जूरी ने यह कदम ईरान, चीन और रूस द्वारा अमेरिका में चुनाव में हस्तक्षेप को लेकर बढ़ती चिंताओं के मद्देनजर उठाया है. हैकर्स ने कथित तौर पर पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के चुनाव कैंपेन के सदस्यों को निशाना बनाया था. अमेरिका में संघीय अभियोजकों ने आज इस मामले में आपराधिक आरोप दायर किए हैं.
अमेरिकी अटॉर्नी जनरल मेरिक गारलैंड ने बताया कि तीनों ईरानी संदिग्धों ने कथित तौर पर कई अन्य हैकर्स के साथ मिलकर इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) की ओर से कई वर्षों तक चलने वाले हैकिंग ऑपरेशन को अंजाम देने की साजिश रची थी. ये आरोप एक शीर्ष गुप्त ईरानी साइबर जासूसी ऑपरेशन से संबंधित हैं, जिसमें कथित तौर पर डोनाल्ड ट्रंप के चुनाव कैंपेन से संबंधित महत्वपूर्ण दस्तावेज चुराए गए थे. इन हैकर्स ने कथित तौर पर ये जानकारी कई पत्रकारों और अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन के चुनाव अभियान से जुड़े प्रमुख व्यक्तियों को भी भेजे थे. यह राष्ट्रपति जो बाइडेन के पीछे हटने और अपने डिप्टी (कमला हैरिस)- को डेमोक्रेटिक राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार के रूप में नामित करने से पहले की बात है.
आरोपियों के बयानों का जिक्र करते हुए गारलैंड ने कहा, 'देखिए, आरोपियों के अपने शब्दों से यह साफ नजर आ रहा है कि वे 2024 के अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव से पहले पूर्व राष्ट्रपति ट्रंप के चुनाव अभियान को कमजोर करने का प्रयास कर रहे थे.' अदालत के दस्तावेजों से पता चला है कि हैकर्स ने 'बड़े हैकिंग कैंपेन की तैयारी की थी और उसमें शामिल थे.' इनमें कई अमेरिकी सरकारी अधिकारियों और पॉलिटिकल कैंपेन से जुड़े व्यक्तियों के अकाउंट से कॉम्प्रोमाइज करने के लिए स्पीयर-फ़िशिंग और सोशल इंजीनियरिंग तकनीक जैसे तरीके शामिल हैं.
पिछले महीने Microsoft की एक रिपोर्ट में कहा गया था कि 'ईरानी हैकर्स ने जून 2024 में डोनाल्ड ट्रंप के राष्ट्रपति इलेक्शन कैंपेन के एक उच्च पदस्थ अधिकारी को स्पीयर फ़िशिंग ई-मेल भेजा था' उसी महीने Google के साइबर सुरक्षा विभाग ने कहा कि 'ईरान के हैकर्स ने राष्ट्रपति जो बाइडेन के कैंपेन में भी सेंध लगाने की कोशिश की.' गारलैंड ने कहा, 'अमेरिकी सरकार का संदेश स्पष्ट है: हमारे देश के चुनावों का परिणाम कोई विदेशी शक्ति नहीं, बल्कि अमेरिकी लोग तय करते हैं.'
जांच एजेंसियों ने इस बात का खुलासा नहीं किया है कि ये हैकिंग प्रयास कितने सफल रहे, किन अधिकारियों को निशाना बनाया गया और उल्लंघन का स्तर क्या था. यूनाइटेड स्टेट्स इंटेलिजेंस कम्युनिटी या IC ने इस महीने की शुरुआत में कहा था कि 'नवंबर के करीब आते ही विदेशी प्लेयर अपनी चुनाव को प्रभावित करने वाली गतिविधियों को बढ़ा रहे हैं. रूस, ईरान और चीन की गतिविधियों पर हमारे निर्णय हमारे पिछले अपडेट के बाद से नहीं बदले हैं.'
अटॉर्नी जनरल ने बताया, 'इस दुनिया में ऐसे बहुत कम लोग हैं, जो ईरान की तरह संयुक्त राज्य अमेरिका की राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए गंभीर ख़तरा पैदा करते हैं.' अदालती दस्तावेज़ों से पता चला है कि इन हैकिंग प्रयासों की योजना 2020 में ही बना ली गई थी. उन्होंने आगे कहा कि इस साल मई में, हैकर्स ने अमेरिकी राष्ट्रपति कैंपेन से जुड़े व्यक्तियों के पर्सनल अकाउंट्स को निशाना बनाना और उन तक अवैध तरीकों से पहुंचने का प्रयास किया. अमेरिकी ट्रेजरी विभाग ने भी इस मामले में कड़ी कार्रवाई करते हुए मसूद जलीली सहित सात ईरानियों पर प्रतिबंध लगाए, जो आज आरोपित किए गए तीन हैकर्स में से एक था.
अमेरिका ने रूस और चीन पर अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव में हस्तक्षेप करने का भी आरोप लगाया है. इन आरोपों का रूस और चीन दोनों ने सिरे से नकार दिया है. इधर, डोनाल्ड ट्रम्प के कैंपेन से जुड़े अधिकारियों ने आरोप लगाया है कि व्लादिमीर पुतिन एक टेलीविज़न इंटरव्यू में कमला हैरिस का खुलकर समर्थन कर रहे हैं. अमेरिकी सरकार ने दावा किया है कि रूसी मीडिया अमेरिकी मतदाताओं को प्रभावित करने की कोशिश कर रहा है. इसका दावा है कि चीन भी हस्तक्षेप कर रहा है. यह दावा इस आधार पर किया जा रहा है कि अमेरिका को लगता है कि चीन के अपने वैश्विक एजेंडे के लिए कौन अधिक उपयुक्त होगा? मॉस्को और बीजिंग दोनों ने इन आरोपों का खंडन किया है.
'नीति का प्रचार, लेकिन ट्रंप से दूरी', अमेरिका में मिडटर्म इलेक्शन से पहले रिपब्लिकन की नई रणनीति
Edited by: चंदन वत्सLIVE: जम्मू कश्मीर पुलिस ने श्रीनगर में मादक पदार्थ तस्करों से जुड़ी 3.5 करोड़ रुपये की संपत्ति कुर्क की
Edited by: श्वेता गुप्ताक्या ईरान युद्ध खत्म होने वाला है? डोनाल्ड ट्रंप ने दिए संकेत, होर्मुज को लेकर कही ये बड़ी बात
Edited by: श्वेता गुप्ताहालिया रॉयटर्स/इप्सोस पोल के अनुसार, ट्रंप की रेटिंग इस कार्यकाल के सबसे निचले स्तर 36% पर पहुंच गई है, जिससे पार्टी को हाउस और सीनेट में बहुमत खोने का डर है.
LIVE: बंगाल विधानसभा चुनाव को लेकर राहुल गांधी आज कोलकाता और श्रीरामपुर में रैली कर सकते हैं. दिल्ली समेत पूरे उत्तर भारत में तपती धूप और गर्मी से बुरा हाल है. पारा 40 डिग्री के पार पहुंच गया है. देश-दुनिया का हर अपडेट यहां देखें.
Iran War: अमेरिका में मध्यावधि चुनाव नजदीक आ रहे हैं. ऐसे में ट्रंप पर युद्ध खत्म करने का घरेलू राजनीतिक दबाव बढ़ रहा है. इस युद्ध की वजह से पेट्रोल के दाम आसमान छू रहे हैं. जिसकी वजह से उनको आलोचना झेलनी पड़ रही है. शायद यही वजह है कि ट्रंप के मन में युद्ध खत्म करने का विचार आने लगा है.
हंगरी में विपक्षी नेता पीटर मैग्यार (Peter Magyar) और उनकी तिसा पार्टी ने चुनाव में ऐतिहासिक प्रदर्शन करते हुए संसद की 199 सीटों में से 138 सीटों पर कब्जा कर लिया है.
हंगरी के संसदीय चुनाव में पीटर मैग्यार की तिज्सा पार्टी ने शानदार जीत दर्ज कर ओर्बन के 16 साल के शासन का अंत किया. विक्टर ओर्बन की हार का मुख्य कारण बढ़ती महंगाई और आर्थिक सुस्ती मानी जा रही है, जिससे जनता में निराशा थी.
Iran-Israel War: खबरों के मुताबिक, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने व्यक्तिगत रूप से इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू से लेबनान पर हमले कम करने की अपील की थी.
पश्चिम बंगाल चुनाव में पर्यवेक्षक अनुराग यादव को मुख्य चुनाव आयुक्त से विवाद के बाद हटा दिया गया, उन्हें यूपी वापस बुलाया गया. बैठक में अनुराग यादव पोलिंग बूथ की संख्या नहीं बता पाए, जिस पर सीईसी ने उन्हें कड़ी फटकार लगाई थी.
रॉबर्ट मुलर वियतनाम युद्ध में सैनिक के रूप में सेवा दे चुके थे. उन्हें पर्पल हार्ट से भी सम्मानित किया गया था. रॉबर्ट मुलर को साल 2001 में राष्ट्रपति जॉर्ज डब्ल्यू. बुश ने FBI निदेशक नियुक्त किया था. वो 2013 तक एफबीआई निदेशक के पद पर रहे.
US Iran War: ईरान के साथ शुरू हुए युद्ध को लेकर अमेरिका में बड़ा सवाल यह उठ रहा है कि क्या राष्ट्रपति ट्रंप ने संविधान का उल्लंघन किया है. यहां समझिए.
पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी (PPCC) ने आगामी रैली के लिए कांग्रेस नेता हरदयाल सिंह कंबोज को बरनाला जिले का प्रभारी नियुक्त किया है.

