
अमेरिकी संसद (Capitol Hill) पर हुए भीड़ के हमले की जांच के सामने आया है कि पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (Ex President Donald Trump) ने समर्थकों को रोकने या हिंसा की निंदा करने जैसी अपीलें ठुकरा दी थीं और वह अमेरिकी संसद पर अपने समर्थकों के धावे को टीवी (TV) पर देखते रहे. अमेरिकी संसद की जांच में यह सामने आया है. समिति का कहना है कि हिंसा रोकने या उसकी निंदा से इंकार करने को डोनाल्ड ट्रंप की तरफ से राष्ट्रपति पद के कर्तव्यों के निर्वाह में गंभीर उल्लंघ के तौर पर देखा जाना चाहिए और उनकी जिम्मेदारी तय होनी चाहिए
कमिटी के चेयरमैन थॉम्पसन ने टेलीविज़न पर प्रसारित हुए जनसुनवाई के आखिर में कहा, ट्रंप ने "कानूनी अव्यवस्था और भ्रष्टाचार का रास्ता खोलने का दुस्साहस किया" क्योंकि वो 2020 के अमेरिकी चुनाव के नतीजे पलटना चाहते थे.
मिसिसिपी के सांसद ने कोविड19 के कारण समिति को वर्चुअली संबोधित किया. उन्होंने कहा कि लोकतंत्र पर हमले के लिए "जिम्मेदारी" तय होनी चाहिए.
इस ढ़ाई घंटे की सुनवाई में सांसदों ने अमेरिकी राष्ट्रपति भवन के सहायकों की गवाही भी पेश की, जिन्होंने कहा कि जब कैपिटल हिल पर हमला टीवी पर होता दिखाई दिया तब ट्रंप टीवी देख रहे थे. उनके कई बार गुजारिश की गई कि वो अपने समर्थकों से वापस लौट जाने को कहें लेकिन उन्होंने अनसुना कर दिया.
डोनाल्ड ट्रंप पर लोकतांत्रिक संस्थाओं को नष्ट करने का प्रयास करने के आरोप लग रहे हैं. डोनाल्ड ट्रंप साल 2024 के राष्ट्रपति चुनाव में फिर से खड़े होने की तैयारी कर रहे हैं. रिपब्लिक पार्टी के उपाध्यक्ष लिज़ चेनी ने कहा. "हर अमेरिकी को यह समझना होगा, कि क्या एक ऐसे राष्ट्रपति पर कभी भरोसा किया जा सकता है जो ऐसे निर्णय ले जैसे 6 जनवरी की हिंसा के दौरान डोनाल्ड ट्रंप ने लिए? "
सांसदों ने मिनट दर मिनट का ब्यौरा दिया जब ट्रंप ने व्हाइट हाउस के नज़दीक अपने समर्थकों से उत्तेजित भाषण कहा था कि नवंबर 2020 के चुनाव में धांधली हुई है. इसके बाद उनके समर्थकों ने अमेरिकी संसद पर हिंसक धावा बोल दिया था. आखिरकार उन्होंने अपने समर्थकों से कहा कि वो "बहुत खास हैं" लेकिन उन्हें घर लौट जाना चाहिए.
अमेरिका में हनुमान जी की 90 फीट ऊंची मूर्ति तोड़ने की धमकी, चुनाव से पहले हिंदू के खिलाफ नफरत कौन फैला रहा?
Edited by: आशुतोष कुमार सिंहट्रंप को मध्यावधि चुनाव में रोकने की सीक्रेट साजिश! अमेरिकी मीडिया का दावा- करीबी लोग ही नहीं चाहते जीत
Written by: Devbrat Tiwari, Edited by: चंदन सिंह राजपूत"ईस्ट इंडिया कंपनी जैसा साम्राज्य खड़ा कर रहे हैं AI दिग्गज", मशहूर इतिहासकार की चेतावनी!
Written by: सुधांशु शुभमअमेरिका के टेक्सास में भगवान हनुमान की 90 फीट ऊंची मूर्ति को मिडटर्म चुनावों से पहले राजनीतिक बहस का केंद्र बना दिया गया है. टेक्सास के शुगर लैंड में अष्टलक्ष्मी मंदिर में लगी ‘स्टैच्यू ऑफ द यूनियन’ नाम की यह मूर्ति अगस्त 2024 में स्थापना के बाद से ही विवाद के केंद्र में है.
फॉक्स न्यूज की होस्ट लॉरा इंग्राहम ने दावा किया कि कुछ रिपब्लिकन नेता 2026 के मिडटर्म चुनाव में हार से भी परहेज नहीं करेंगे ताकि उन्हें ट्रंप के एजेंडे को आगे बढ़ाने की जिम्मेदारी से राहत मिल सके.
इतिहासकार William Dalrymple ने चेतावनी दी है कि आज की बड़ी अमेरिकी Tech और AI कंपनियां ईस्ट इंडिया कंपनी की तरह ही बेहद शक्तिशाली 'कंपनी-राज्य' बनती जा रही हैं.
डोनाल्ड ट्रंप ने मिडटर्म चुनावों से ठीक पहले नियम बदल दी थी, उनकी सरकार कह रही थी कि इनका मकसद चुनाव प्रक्रिया की सुरक्षा और विश्वसनीयता बढ़ाना है. लेकिन राज्यों का कहना था कि वोटिंग शुरू होने के इतने करीब इस तरह के बदलाव लागू करना संभव नहीं है.
ट्रंप का हर अमेरिकी को 5,000 डॉलर देने का वादा कितना सच, कितना कानूनी? जीत के बाद पैसा कहां से आएगा
डोनाल्ड ट्रंप की सरकार ईरान जंग में उलझी हुई है, अमेरिका में तेल महंगा हुआ पड़ा है. ऐसे में मिडटर्म चुनावों में ट्रंप की पार्टी डेमोक्रेट्स के मुकाबले संघर्ष कर रही है. ट्रंप अब वोटरों को रिझाने का नया तरीका लेकर आए हैं.
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि अमेरिका के मध्यावधि चुनाव के तुरंत बाद ईरान से जुड़ा युद्ध समाप्त हो जाएगा. उन्होंने आरोप लगाया कि तेहरान सत्ता परिवर्तन की उम्मीद में संघर्ष को लंबा खींच रहा है और उसका अंतिम लक्ष्य परमाणु हथियार हासिल करना है.
जेडी वेंस ने ओहियो में एक रैली के दौरान शरिया कानून पर अल सईद की पुरानी टिप्पणियों की आलोचना की थी. जिसके बाद अल सईद ने उनकी पत्नी उषा वेंस को इस वार-पलटवार में घसीट लिया.
अमेरिका में कड़े चुनावी कानूनों की पैरवी करते हुए राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारतीय चुनावी सिस्टम की तारीफ की है. इसके साथ ही उन्होंने 'सेव अमेरिका एक्ट' पास कराने की मांग की है.
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत के चुनावी मॉडल की तारीफ करते हुए कहा कि दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र में हर मतदाता के लिए वैध फोटो पहचान पत्र जरूरी है. उन्होंने अमेरिका में SAVE America Act पारित करने की मांग दोहराई.
