
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (US President Donald Trump) बुधवार को अमेरिकी चुनाव (US Presidential Elections) के बाद पहली बार पब्लिक में नजर आए. अमेरिका में 11 नवंबर को Veterans Day (सेना में देश की सेवा कर चुके जवानों को सम्मान देने का दिन) मनाया जाता है. ऐसे मौके पर ट्रंप आर्लिंगटन नेशनल सेमेट्री में शहीद जवानों को श्रद्धांजलि देने पहुंचे थे. लेकिन राष्ट्रीय एकता का यह दिवस, जो बाइडेन से अपनी हार न मानने की ट्रंप की जिद के आगे धूमिल ही रहा.
ट्रंप बुधवार को चुनावी नतीजे घोषित होने के चार दिन बाद व्हाइट हाउस से बाहर निकले. हारने के बाद से उन्होंने देश को कोई संबोधन नहीं दिया है. अब तक वो ट्विटर पर ही ट्वीट कर रहे हैं, इसके अलावा उन्होंने वेटरन्स डे को लेकर एक रिलीज जारी किया था. उन्होंने परंपरा के अनुसार बाइडेन के सामने औपचारिक तौर पर हार नहीं मानी है, जैसा कि यहां हर बार होता है.
व्हाइट हाउस में बैठे ट्रंप बार-बार यह प्रोजेक्ट करने की कोशिश कर रहे हैं कि वो वोटर फ्रॉड के लिए केस पर केस फाइल करेंगे और फिर उनकी ही जीत होगी. हालांकि, अपने दावों को साबित करने के लिए उन्होंने कोई बहुत ठोस सबूत नहीं दिया है. अमेरिका में कोविड-19 के केस रिकॉर्ड पर रिकॉर्ड तोड़ रहे हैं, यहां पर कई राज्य ठंड से महामारी को काबू करने के लिए नए प्रतिबंध लगा रहे हैं, लेकिन ट्रंप ने सामान्यतया राष्ट्रपति की जिम्मदारियों को तिलांजलि दे दी है.
यह भी पढ़ें: अमेरिका में ट्रंप ने अभी घोषित नहीं की है पारी, उधर, सत्ता बदलाव की अपनी योजना पर आगे बढ़े बाइडन
बुधवार को ही उन्होंने फिर चुनाव में अपनी जीत और डेमोक्रेट्स की तरफ से बैलट्स के साथ छेड़छाड़ का आरोप लगाया. हालांकि, दुनिया भर के विश्लेषक, विश्व के नेता, अमेरिकी चुनावी अधिकारी और अमेरिकी मीडिया के बीच सहमति है कि 3 नवंबर को जो वोटिंग हुई वो पूरी तरह से निष्पक्ष थी और फ्रॉड के आरोपों का आधार नहीं है.
ट्रंप ने दावा किया कि विस्कॉन्सिन में मतगणना में कुछ छेड़छाड़ की गई थी, जिसके बाद जो बाइडेन की जीत हुई थी. अब ट्रंप का कहना है कि वो 'राज्य में जीत हासिल करने जा रहे हैं.' उन्होंने कई जगहों पर ऐसी घटनाएं होने का दावा किया है. ट्रंप की इस जिद का साथ कई रिपब्लिकन नेता दे रहे हैं, जिसमें उनके विदेश मंत्री माइक पॉम्पियो भी हैं. पॉम्पियो ने अभी मंगलवार को ही कहा था कि ट्रंप के दूसरे कार्यकाल को सत्ता हस्तांतरित करने की तैयारी हो रही है. हालांकि, रिपोर्ट्स आई थीं कि फर्स्ट लेडी मेलानिया ट्रंप और उनके दामाद जेरेड कुश्नर चाहते हैं कि ट्रंप हार मान लें और जो बाइडेन के लिए व्हाइट हाउस का रास्ता खाली करें.
Video: रवीश कुमार का प्राइम टाइम: वोटों की गिनती जारी, झूठ की गिनती भी जारी
अमेरिका में हनुमान जी की 90 फीट ऊंची मूर्ति तोड़ने की धमकी, चुनाव से पहले हिंदू के खिलाफ नफरत कौन फैला रहा?
Edited by: आशुतोष कुमार सिंहट्रंप को मध्यावधि चुनाव में रोकने की सीक्रेट साजिश! अमेरिकी मीडिया का दावा- करीबी लोग ही नहीं चाहते जीत
Written by: Devbrat Tiwari, Edited by: चंदन सिंह राजपूत"ईस्ट इंडिया कंपनी जैसा साम्राज्य खड़ा कर रहे हैं AI दिग्गज", मशहूर इतिहासकार की चेतावनी!
Written by: सुधांशु शुभमअमेरिका के टेक्सास में भगवान हनुमान की 90 फीट ऊंची मूर्ति को मिडटर्म चुनावों से पहले राजनीतिक बहस का केंद्र बना दिया गया है. टेक्सास के शुगर लैंड में अष्टलक्ष्मी मंदिर में लगी ‘स्टैच्यू ऑफ द यूनियन’ नाम की यह मूर्ति अगस्त 2024 में स्थापना के बाद से ही विवाद के केंद्र में है.
फॉक्स न्यूज की होस्ट लॉरा इंग्राहम ने दावा किया कि कुछ रिपब्लिकन नेता 2026 के मिडटर्म चुनाव में हार से भी परहेज नहीं करेंगे ताकि उन्हें ट्रंप के एजेंडे को आगे बढ़ाने की जिम्मेदारी से राहत मिल सके.
इतिहासकार William Dalrymple ने चेतावनी दी है कि आज की बड़ी अमेरिकी Tech और AI कंपनियां ईस्ट इंडिया कंपनी की तरह ही बेहद शक्तिशाली 'कंपनी-राज्य' बनती जा रही हैं.
डोनाल्ड ट्रंप ने मिडटर्म चुनावों से ठीक पहले नियम बदल दी थी, उनकी सरकार कह रही थी कि इनका मकसद चुनाव प्रक्रिया की सुरक्षा और विश्वसनीयता बढ़ाना है. लेकिन राज्यों का कहना था कि वोटिंग शुरू होने के इतने करीब इस तरह के बदलाव लागू करना संभव नहीं है.
ट्रंप का हर अमेरिकी को 5,000 डॉलर देने का वादा कितना सच, कितना कानूनी? जीत के बाद पैसा कहां से आएगा
डोनाल्ड ट्रंप की सरकार ईरान जंग में उलझी हुई है, अमेरिका में तेल महंगा हुआ पड़ा है. ऐसे में मिडटर्म चुनावों में ट्रंप की पार्टी डेमोक्रेट्स के मुकाबले संघर्ष कर रही है. ट्रंप अब वोटरों को रिझाने का नया तरीका लेकर आए हैं.
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि अमेरिका के मध्यावधि चुनाव के तुरंत बाद ईरान से जुड़ा युद्ध समाप्त हो जाएगा. उन्होंने आरोप लगाया कि तेहरान सत्ता परिवर्तन की उम्मीद में संघर्ष को लंबा खींच रहा है और उसका अंतिम लक्ष्य परमाणु हथियार हासिल करना है.
जेडी वेंस ने ओहियो में एक रैली के दौरान शरिया कानून पर अल सईद की पुरानी टिप्पणियों की आलोचना की थी. जिसके बाद अल सईद ने उनकी पत्नी उषा वेंस को इस वार-पलटवार में घसीट लिया.
अमेरिका में कड़े चुनावी कानूनों की पैरवी करते हुए राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारतीय चुनावी सिस्टम की तारीफ की है. इसके साथ ही उन्होंने 'सेव अमेरिका एक्ट' पास कराने की मांग की है.
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत के चुनावी मॉडल की तारीफ करते हुए कहा कि दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र में हर मतदाता के लिए वैध फोटो पहचान पत्र जरूरी है. उन्होंने अमेरिका में SAVE America Act पारित करने की मांग दोहराई.
