
अमेरिका में दूसरी प्रेसिडेंशियल डिबेट वर्चुअल (US Presidential debate) होगी, इसमें राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) और डेमोक्रेटिक पार्टी (Democratic Party) के उम्मीदवार जो वाइडेन (Joe Biden) अलग-अलग जगहों पर बैठकर डिबेट करेंगे. डिबेट कमीशन ने ये फ़ैसला ट्रंप के कोरोना पॉज़िटिव (Corona Positive) होने के बाद लिया है. हालांकि ट्रम्प ठीक होने का दावा कर रहे हैं लेकिन बाइडन ने साथ डिबेट करने को मना कर दिया था. इस बीच, ट्रंप ने वर्चुअल डिबेट में हिस्सा लेने से इंकार कर दिया है, उन्होंने कहा कि डिबेट कमीशन ने समय रहते इस बदलाव के बारे में नहीं बताया.
कमला हैरिस ने ट्रंप को सबसे नाकाम अमेरिकी राष्ट्रपति बताया, चीन के मुद्दे पर पेंस से भिड़ीं
डोनाल्ड ट्रम्प ने कहा वे अपना वक़्त जाया नहीं करेंगे. दूसरे प्रेसिडेंशियल डिबेट के लिए 15 अक्टूबर की तारीख़ मुकर्रर है. उधर बाइडेन ने कहा ट्रम्प हिस्सा न लें तब वो उस दिन वे डिबेट के मंच से अमेरिकी जनता से सीधी बात करेंगे. ट्रंप ने फॉक्स बिजनेस को दिए इंटरव्यू में कहा, ‘‘यह व्यवस्था हमें स्वीकार्य नहीं है.'' वे संचालकों पर उनके डेमोक्रेटिक प्रतिद्वंद्वी बाइडेन को बचाने की कोशिश करने का आरोप लगा रहे हैं. राष्ट्रपति पद के उम्मीदवारों के बीच बहस पर कुछ ही क्षण पहले डिबेट कमीशन ने कहा था कि दूसरी बहस डिजिटल माध्यमों से होने वाली है.
बहस के दौरान ट्रम्प को ‘विदूषक' कहने के लिए बाइडेन ने खेद जताया
डिबेट कमीशन ने मियामी में ट्रंप और बाइडेन का आमना-सामना होने से हफ्ते भर पहले बृहस्पतिवार सुबह यह घोषणा की. इसमें कहा गया है कि दोनों उम्मीदवार दूर से एवं अलग-अलग स्थानों से बहस में हिस्सा लेंगे जबकि बहस के संचालक मियामी में ही रहेंगे. ट्रंप के करीब एक सप्ताह पहले कोरोना वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि हुई थी और उन्होंने कहा था कि वह मियामी में मंच पर बाइडेन के साथ बहस करने को लेकर आशावादी हैं. वहीं, बाइडेन ने कहा, ‘‘जब तक राष्ट्रपति संक्रमित हैं, उन्हें और ट्रंप को बहस नहीं करनी चाहिए.'' बाइडेन ने बहस को लेकर पेनसिल्वेनिया में कहा, ‘‘हम बहुत सख्त दिशानिर्देशों का पालन करने जा रहे हैं.'' (भाषा से भी इनपुट)
COVID-19 से पीड़ित डोनाल्ड ट्रंप की सेहत पर अटकलों का दौर
अमेरिका में हनुमान जी की 90 फीट ऊंची मूर्ति तोड़ने की धमकी, चुनाव से पहले हिंदू के खिलाफ नफरत कौन फैला रहा?
Edited by: आशुतोष कुमार सिंहट्रंप को मध्यावधि चुनाव में रोकने की सीक्रेट साजिश! अमेरिकी मीडिया का दावा- करीबी लोग ही नहीं चाहते जीत
Written by: Devbrat Tiwari, Edited by: चंदन सिंह राजपूत"ईस्ट इंडिया कंपनी जैसा साम्राज्य खड़ा कर रहे हैं AI दिग्गज", मशहूर इतिहासकार की चेतावनी!
Written by: सुधांशु शुभमअमेरिका के टेक्सास में भगवान हनुमान की 90 फीट ऊंची मूर्ति को मिडटर्म चुनावों से पहले राजनीतिक बहस का केंद्र बना दिया गया है. टेक्सास के शुगर लैंड में अष्टलक्ष्मी मंदिर में लगी ‘स्टैच्यू ऑफ द यूनियन’ नाम की यह मूर्ति अगस्त 2024 में स्थापना के बाद से ही विवाद के केंद्र में है.
फॉक्स न्यूज की होस्ट लॉरा इंग्राहम ने दावा किया कि कुछ रिपब्लिकन नेता 2026 के मिडटर्म चुनाव में हार से भी परहेज नहीं करेंगे ताकि उन्हें ट्रंप के एजेंडे को आगे बढ़ाने की जिम्मेदारी से राहत मिल सके.
इतिहासकार William Dalrymple ने चेतावनी दी है कि आज की बड़ी अमेरिकी Tech और AI कंपनियां ईस्ट इंडिया कंपनी की तरह ही बेहद शक्तिशाली 'कंपनी-राज्य' बनती जा रही हैं.
डोनाल्ड ट्रंप ने मिडटर्म चुनावों से ठीक पहले नियम बदल दी थी, उनकी सरकार कह रही थी कि इनका मकसद चुनाव प्रक्रिया की सुरक्षा और विश्वसनीयता बढ़ाना है. लेकिन राज्यों का कहना था कि वोटिंग शुरू होने के इतने करीब इस तरह के बदलाव लागू करना संभव नहीं है.
ट्रंप का हर अमेरिकी को 5,000 डॉलर देने का वादा कितना सच, कितना कानूनी? जीत के बाद पैसा कहां से आएगा
डोनाल्ड ट्रंप की सरकार ईरान जंग में उलझी हुई है, अमेरिका में तेल महंगा हुआ पड़ा है. ऐसे में मिडटर्म चुनावों में ट्रंप की पार्टी डेमोक्रेट्स के मुकाबले संघर्ष कर रही है. ट्रंप अब वोटरों को रिझाने का नया तरीका लेकर आए हैं.
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि अमेरिका के मध्यावधि चुनाव के तुरंत बाद ईरान से जुड़ा युद्ध समाप्त हो जाएगा. उन्होंने आरोप लगाया कि तेहरान सत्ता परिवर्तन की उम्मीद में संघर्ष को लंबा खींच रहा है और उसका अंतिम लक्ष्य परमाणु हथियार हासिल करना है.
जेडी वेंस ने ओहियो में एक रैली के दौरान शरिया कानून पर अल सईद की पुरानी टिप्पणियों की आलोचना की थी. जिसके बाद अल सईद ने उनकी पत्नी उषा वेंस को इस वार-पलटवार में घसीट लिया.
अमेरिका में कड़े चुनावी कानूनों की पैरवी करते हुए राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारतीय चुनावी सिस्टम की तारीफ की है. इसके साथ ही उन्होंने 'सेव अमेरिका एक्ट' पास कराने की मांग की है.
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत के चुनावी मॉडल की तारीफ करते हुए कहा कि दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र में हर मतदाता के लिए वैध फोटो पहचान पत्र जरूरी है. उन्होंने अमेरिका में SAVE America Act पारित करने की मांग दोहराई.
