
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) ने कहा है कि उन्होंने कोरोना वायरस (Coronavirus) महामारी के खिलाफ एहतियातन अपना चेहरा हफ्तों से नहीं छुआ है और ऐसा करना वह मिस कर रहे हैं. समाचार एजेंसी एफे न्यूज ने व्हाइट हाउस में हुई एक बैठक के दौरान ट्रंप के हवाले से कहा, 'मैंने हफ्तों से, हफ्तों से अपना चेहरा नहीं छुआ है. मैं ऐसा करना मिस कर रहा हूं.'
राष्ट्रपति ट्रंप के इस बयान के बाद ट्विटर यूजर्स एक्टिव हो गए और उन्होंने तुरंत पिछले कुछ हफ्तों के दौरान ली गई राष्ट्रपति की तस्वीरें पोस्ट कीं. इसमें व्हाइट हाउस की बैठकों के दौरान वह अपने हाथ से अपनी ठोड़ी को आराम देते दिखाई दे रहे हैं. अन्य में वह अपने चेहरे को छूते नजर आ रहे हैं.
राष्ट्रपति ट्रंप कई बार कह चुके हैं कि वह जर्मोफोब (कीटाणुओं का अत्यधिक भय) से पीड़ित हैं और साथ ही स्वच्छता के प्रति जुनून रखते हैं. साउथवेस्ट, यूनाइटेड, अमेरिकन और जेटब्लू सहित देश की मुख्य एयरलाइन्स के प्रमुखों के साथ कोरोनो वायरस पर चर्चा करने के लिए व्हाइट हाउस में बुलाई गई एक बैठक के दौरान राष्ट्रपति ट्रंप ने यह टिप्पणी की.
सपा सांसद बोले- गांवों में नहीं पहुंचेगा कोरोना वायरस, गांव वालों के पास है आयुर्वेदिक इलाज
कोरोना वायरस के बढ़ते प्रकोप के बाद बुकिंग्स के कैंसिल होने से एयरलाइन्स को काफी नुकसान उठाना पड़ रहा है. गौरतलब है कि वायरस से संक्रमित होने की संभावना को कम करने के तरीके के रूप में यूएस सेंर्ट्स फॉर डिजीज कंट्रोल एंड प्रिवेंशन (सीडीएस) ने लोगों से अनुरोध किया है कि वह अपने चेहरे को ना छूएं, इसमें भी विशेषकर आंखें, नाक और मुंह शामिल हैं.
VIDEO: डॉक्टर हर्षवर्धन ने कोरोना वायरस पर राज्यसभा में दिया बयान
अमेरिका में हनुमान जी की 90 फीट ऊंची मूर्ति तोड़ने की धमकी, चुनाव से पहले हिंदू के खिलाफ नफरत कौन फैला रहा?
Edited by: आशुतोष कुमार सिंहट्रंप को मध्यावधि चुनाव में रोकने की सीक्रेट साजिश! अमेरिकी मीडिया का दावा- करीबी लोग ही नहीं चाहते जीत
Written by: Devbrat Tiwari, Edited by: चंदन सिंह राजपूत"ईस्ट इंडिया कंपनी जैसा साम्राज्य खड़ा कर रहे हैं AI दिग्गज", मशहूर इतिहासकार की चेतावनी!
Written by: सुधांशु शुभमअमेरिका के टेक्सास में भगवान हनुमान की 90 फीट ऊंची मूर्ति को मिडटर्म चुनावों से पहले राजनीतिक बहस का केंद्र बना दिया गया है. टेक्सास के शुगर लैंड में अष्टलक्ष्मी मंदिर में लगी ‘स्टैच्यू ऑफ द यूनियन’ नाम की यह मूर्ति अगस्त 2024 में स्थापना के बाद से ही विवाद के केंद्र में है.
फॉक्स न्यूज की होस्ट लॉरा इंग्राहम ने दावा किया कि कुछ रिपब्लिकन नेता 2026 के मिडटर्म चुनाव में हार से भी परहेज नहीं करेंगे ताकि उन्हें ट्रंप के एजेंडे को आगे बढ़ाने की जिम्मेदारी से राहत मिल सके.
इतिहासकार William Dalrymple ने चेतावनी दी है कि आज की बड़ी अमेरिकी Tech और AI कंपनियां ईस्ट इंडिया कंपनी की तरह ही बेहद शक्तिशाली 'कंपनी-राज्य' बनती जा रही हैं.
डोनाल्ड ट्रंप ने मिडटर्म चुनावों से ठीक पहले नियम बदल दी थी, उनकी सरकार कह रही थी कि इनका मकसद चुनाव प्रक्रिया की सुरक्षा और विश्वसनीयता बढ़ाना है. लेकिन राज्यों का कहना था कि वोटिंग शुरू होने के इतने करीब इस तरह के बदलाव लागू करना संभव नहीं है.
ट्रंप का हर अमेरिकी को 5,000 डॉलर देने का वादा कितना सच, कितना कानूनी? जीत के बाद पैसा कहां से आएगा
डोनाल्ड ट्रंप की सरकार ईरान जंग में उलझी हुई है, अमेरिका में तेल महंगा हुआ पड़ा है. ऐसे में मिडटर्म चुनावों में ट्रंप की पार्टी डेमोक्रेट्स के मुकाबले संघर्ष कर रही है. ट्रंप अब वोटरों को रिझाने का नया तरीका लेकर आए हैं.
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि अमेरिका के मध्यावधि चुनाव के तुरंत बाद ईरान से जुड़ा युद्ध समाप्त हो जाएगा. उन्होंने आरोप लगाया कि तेहरान सत्ता परिवर्तन की उम्मीद में संघर्ष को लंबा खींच रहा है और उसका अंतिम लक्ष्य परमाणु हथियार हासिल करना है.
जेडी वेंस ने ओहियो में एक रैली के दौरान शरिया कानून पर अल सईद की पुरानी टिप्पणियों की आलोचना की थी. जिसके बाद अल सईद ने उनकी पत्नी उषा वेंस को इस वार-पलटवार में घसीट लिया.
अमेरिका में कड़े चुनावी कानूनों की पैरवी करते हुए राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारतीय चुनावी सिस्टम की तारीफ की है. इसके साथ ही उन्होंने 'सेव अमेरिका एक्ट' पास कराने की मांग की है.
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत के चुनावी मॉडल की तारीफ करते हुए कहा कि दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र में हर मतदाता के लिए वैध फोटो पहचान पत्र जरूरी है. उन्होंने अमेरिका में SAVE America Act पारित करने की मांग दोहराई.
