
अमेरिका (America Elections 2020) में 3 नवंबर को राष्ट्रपति चुनाव होने वाले हैं. रिपब्लिकन पार्टी की ओर से डोनाल्ड ट्रम्प (Donald Trump) को एक बार फिर राष्ट्रपति पद का उम्मीदवार घोषित किया गया है. उनका मुकाबला डेमोक्रेटिक पार्टी के जो बाइडेन (Joe Biden) से होगा. डेमोक्रेटिक की ओर से उपराष्ट्रपति पद के लिए भारतीय मूल की कमला हैरिस (Kamala Harris) चुनावी मैदान में हैं. ट्रम्प ने हैरिस पर टिप्पणी करते हुए कहा कि वह राष्ट्रपति बनने के लिए सक्षम नहीं हैं.
डोनाल्ड ट्रम्प ने न्यू हैंपशायर में आयोजित कैंपेन रैली में अपने समर्थकों को संबोधित करते हुए कहा कि वह अमेरिका में एक महिला राष्ट्रपति को देखने का समर्थन करेंगे, लेकिन उन्होंने सुझाव दिया कि उनकी बेटी और व्हाइट हाउस की वरिष्ठ सलाहकार इवांका ट्रम्प (Ivanka Trump) इस तरह की भूमिका के लिए बेहतर उम्मीदवार होंगी.
मेलानिया ट्रंप ने इवांका ट्रंप को देखकर दिए ऐसे एक्सप्रेशन्स, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ Video
डोनाल्ड ट्रम्प ने आगे कहा, 'आप जानते हैं कि मैं पहली महिला राष्ट्रपति को भी देखना चाहता हूं, लेकिन मैं किसी महिला राष्ट्रपति को उस स्थिति में नहीं देखना चाहता जिस तरह से वह ऐसा करेंगे और वो (कमला हैरिस) सक्षम नहीं हैं.' ट्रम्प के इतना कहते ही वहां कुछ समर्थक इवांका ट्रम्प के नाम की नारेबाजी करने लगे. जिसके बाद डोनाल्ड ट्रम्प बोले, 'ये वो लोग कह रहे हैं कि हमें इवांका चाहिए. मैं आपको जिम्मेदार नहीं ठहरा रहा हूं.'
डोनाल्ड ट्रम्प ने स्वीकार किया दूसरे कार्यकाल के लिए रिपब्लिकन पार्टी का नामांकन
बता दें कि 55 वर्षीय कमला हैरिस पिछले साल तक राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार की रेस में थी लेकिन जनता के बीच समर्थन की कमी की वजह से वह इस रेस से बाहर हो गई थीं. जिसके बाद वह चर्चा में तब आईं, जब जो बाइडेन ने उप-राष्ट्रपति पद की दावेदारी के लिए उनका समर्थन किया. हैरिस के पिता जमैकन और मां भारतीय मूल की हैं. वह पहली भारतीय-अमेरिकी और अश्वेत महिला हैं जो इस पद की उम्मीदवारी के लिए नामित हुई हैं.
VIDEO: रवीश कुमार का प्राइम टाइम : क्या कमला हैरिस अमेरिका की उपराष्ट्रपति बन जाएंगी?
अमेरिका में हनुमान जी की 90 फीट ऊंची मूर्ति तोड़ने की धमकी, चुनाव से पहले हिंदू के खिलाफ नफरत कौन फैला रहा?
Edited by: आशुतोष कुमार सिंहट्रंप को मध्यावधि चुनाव में रोकने की सीक्रेट साजिश! अमेरिकी मीडिया का दावा- करीबी लोग ही नहीं चाहते जीत
Written by: Devbrat Tiwari, Edited by: चंदन सिंह राजपूत"ईस्ट इंडिया कंपनी जैसा साम्राज्य खड़ा कर रहे हैं AI दिग्गज", मशहूर इतिहासकार की चेतावनी!
Written by: सुधांशु शुभमअमेरिका के टेक्सास में भगवान हनुमान की 90 फीट ऊंची मूर्ति को मिडटर्म चुनावों से पहले राजनीतिक बहस का केंद्र बना दिया गया है. टेक्सास के शुगर लैंड में अष्टलक्ष्मी मंदिर में लगी ‘स्टैच्यू ऑफ द यूनियन’ नाम की यह मूर्ति अगस्त 2024 में स्थापना के बाद से ही विवाद के केंद्र में है.
फॉक्स न्यूज की होस्ट लॉरा इंग्राहम ने दावा किया कि कुछ रिपब्लिकन नेता 2026 के मिडटर्म चुनाव में हार से भी परहेज नहीं करेंगे ताकि उन्हें ट्रंप के एजेंडे को आगे बढ़ाने की जिम्मेदारी से राहत मिल सके.
इतिहासकार William Dalrymple ने चेतावनी दी है कि आज की बड़ी अमेरिकी Tech और AI कंपनियां ईस्ट इंडिया कंपनी की तरह ही बेहद शक्तिशाली 'कंपनी-राज्य' बनती जा रही हैं.
डोनाल्ड ट्रंप ने मिडटर्म चुनावों से ठीक पहले नियम बदल दी थी, उनकी सरकार कह रही थी कि इनका मकसद चुनाव प्रक्रिया की सुरक्षा और विश्वसनीयता बढ़ाना है. लेकिन राज्यों का कहना था कि वोटिंग शुरू होने के इतने करीब इस तरह के बदलाव लागू करना संभव नहीं है.
ट्रंप का हर अमेरिकी को 5,000 डॉलर देने का वादा कितना सच, कितना कानूनी? जीत के बाद पैसा कहां से आएगा
डोनाल्ड ट्रंप की सरकार ईरान जंग में उलझी हुई है, अमेरिका में तेल महंगा हुआ पड़ा है. ऐसे में मिडटर्म चुनावों में ट्रंप की पार्टी डेमोक्रेट्स के मुकाबले संघर्ष कर रही है. ट्रंप अब वोटरों को रिझाने का नया तरीका लेकर आए हैं.
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि अमेरिका के मध्यावधि चुनाव के तुरंत बाद ईरान से जुड़ा युद्ध समाप्त हो जाएगा. उन्होंने आरोप लगाया कि तेहरान सत्ता परिवर्तन की उम्मीद में संघर्ष को लंबा खींच रहा है और उसका अंतिम लक्ष्य परमाणु हथियार हासिल करना है.
जेडी वेंस ने ओहियो में एक रैली के दौरान शरिया कानून पर अल सईद की पुरानी टिप्पणियों की आलोचना की थी. जिसके बाद अल सईद ने उनकी पत्नी उषा वेंस को इस वार-पलटवार में घसीट लिया.
अमेरिका में कड़े चुनावी कानूनों की पैरवी करते हुए राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारतीय चुनावी सिस्टम की तारीफ की है. इसके साथ ही उन्होंने 'सेव अमेरिका एक्ट' पास कराने की मांग की है.
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत के चुनावी मॉडल की तारीफ करते हुए कहा कि दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र में हर मतदाता के लिए वैध फोटो पहचान पत्र जरूरी है. उन्होंने अमेरिका में SAVE America Act पारित करने की मांग दोहराई.
