
माइक्रा ब्लॉगिंग साइट के मालिक और दुनिया के सबसे अमीर बिजनेस मैन एलन मस्क ने भारत की चुनाव व्यवस्था की तारीफ करते हुए अमेरिका की चुनावी प्रक्रिया पर सवाल उठाए हैं. सोशल मीडिया पर एक यूजर ने पोस्ट किया, जिसमें एक लेख की हेडलाइन है. इसमें लिखा है- भारत ने एक दिन में 64 करोड़ वोटों की गिनती हुई. यह किसी चमत्कार से कम नहीं है. एलन मस्क ने इस पोस्ट पर रिएक्ट करते हुए भारत की चुनाव प्रक्रिया की प्रशंसा की है.
पोस्ट पर प्रतिक्रिया देते हुए एलन मस्क ने लिखा, 'भारत में एक दिन में 64 करोड़ वोटों की गिनती हुई... लेकिन कैलिफोर्निया में अभी तक वोटों की गिनती जारी है.' अमेरिका में राष्ट्रपति पद के लिए चुनाव संपन्न हुए 2 हफ्ते से ज्यादा का समय गुजर गया है, लेकिन वोटों की गिनती अभी तक पूरी नहीं हुई है. इसे लेकर भी एक सोशल मीडिया यूजर्स ने पोस्ट किया. इस पोस्ट पर भी प्रतिक्रिया देते हुए मस्क ने इसे 'दुखद' बताया.
Meanwhile in India, where cheating isn't the primary goal of their elections: pic.twitter.com/Cg6wxot8Vy
— We the People | Populism is Democracy 🇺🇸 (@Jude_62) November 23, 2024
अमेरिका में राष्ट्रपति पद के लिए चुनाव में डोनाल्ड ट्रंप को विजयी घोषित किया जा चुका है, लेकिन कैलिफोर्निया में अभी भी तक सभी बैलेट पेपर की गिनती नहीं हुई है. कैलिफोर्निया में 1.6 करोड़ लोगों ने मतदान किया था. इनमें भी बड़ी संख्या में लोगों ने मेल के जरिए मतदान किया.
इसे भी पढ़ें :- पैदा हुआ है नया स्टार... ट्रंप ने विक्ट्री स्पीच में जिगरी यार मस्क पर खूब लुटाया प्यार
"ईस्ट इंडिया कंपनी जैसा साम्राज्य खड़ा कर रहे हैं AI दिग्गज", मशहूर इतिहासकार की चेतावनी!
Written by: सुधांशु शुभमट्रंप के चुनाव अभियान को बड़ा झटका, सुप्रीम कोर्ट ने डाक वोट पर रोक की मांग ठुकराई
Edited by: आशुतोष कुमार सिंहट्रंप का हर अमेरिकी को 5,000 डॉलर देने का वादा कितना सच, कितना कानूनी? जीत के बाद पैसा कहां से आएगा
Written by: अभिजीत श्रीवास्तवइतिहासकार William Dalrymple ने चेतावनी दी है कि आज की बड़ी अमेरिकी Tech और AI कंपनियां ईस्ट इंडिया कंपनी की तरह ही बेहद शक्तिशाली 'कंपनी-राज्य' बनती जा रही हैं.
डोनाल्ड ट्रंप ने मिडटर्म चुनावों से ठीक पहले नियम बदल दी थी, उनकी सरकार कह रही थी कि इनका मकसद चुनाव प्रक्रिया की सुरक्षा और विश्वसनीयता बढ़ाना है. लेकिन राज्यों का कहना था कि वोटिंग शुरू होने के इतने करीब इस तरह के बदलाव लागू करना संभव नहीं है.
ट्रंप का हर अमेरिकी को 5,000 डॉलर देने का वादा कितना सच, कितना कानूनी? जीत के बाद पैसा कहां से आएगा
डोनाल्ड ट्रंप की सरकार ईरान जंग में उलझी हुई है, अमेरिका में तेल महंगा हुआ पड़ा है. ऐसे में मिडटर्म चुनावों में ट्रंप की पार्टी डेमोक्रेट्स के मुकाबले संघर्ष कर रही है. ट्रंप अब वोटरों को रिझाने का नया तरीका लेकर आए हैं.
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि अमेरिका के मध्यावधि चुनाव के तुरंत बाद ईरान से जुड़ा युद्ध समाप्त हो जाएगा. उन्होंने आरोप लगाया कि तेहरान सत्ता परिवर्तन की उम्मीद में संघर्ष को लंबा खींच रहा है और उसका अंतिम लक्ष्य परमाणु हथियार हासिल करना है.
जेडी वेंस ने ओहियो में एक रैली के दौरान शरिया कानून पर अल सईद की पुरानी टिप्पणियों की आलोचना की थी. जिसके बाद अल सईद ने उनकी पत्नी उषा वेंस को इस वार-पलटवार में घसीट लिया.
अमेरिका में कड़े चुनावी कानूनों की पैरवी करते हुए राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारतीय चुनावी सिस्टम की तारीफ की है. इसके साथ ही उन्होंने 'सेव अमेरिका एक्ट' पास कराने की मांग की है.
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत के चुनावी मॉडल की तारीफ करते हुए कहा कि दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र में हर मतदाता के लिए वैध फोटो पहचान पत्र जरूरी है. उन्होंने अमेरिका में SAVE America Act पारित करने की मांग दोहराई.
निकारागुआ में चुनाव क्यों खत्म कर रहे हैं डेनियल ओर्टेगा? संयुक्त राष्ट्र और अमेरिका ने निकारागुआ पर क्या कहा? ओर्टेगा के इस फैसले से निकारागुआ को लेकर दुनिया की चिंता क्यों बढ़ गई है?
Fact Check: डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर 2020 के राष्ट्रपति चुनाव में धांधली के आरोप लगाए हैं. उनका आरोप है कि चीन ने 22 करोड़ अमेरिकी वोटरों की फाइलें गैर-कानूनी तरीके से हासिल कर ली थीं. लेकिन यह आरोप कितने सही हैं?
