
एलन मस्क (Elon Musk) ने एक ट्विटर थ्रेड (twitter thread) में टिप्पणी की जहां उन्होंने अगले चुनावों के लिए अपनी राजनीतिक वरीयता पर प्रकाश डाला और डोनाल्ड ट्रम्प (Donald Trump) के ट्विटर अकाउंट को बहाल करने की बात की.ट्वीटर (Twitter) के सीईओ एलन मस्क ने कहा कि अगर रिपब्लिकन पार्टी के फ्लोरिडा के गवर्नर रॉन डीसांटिस (Ron DeSantis) 2024 का अमेरिकी राष्ट्रपति पद का चुनाव लड़ते हैं, तो वह का उनका समर्थन करेंगे. रिपब्लिकन प्राइमरी में रॉन डीसांटिस का सामना डोनाल्ड ट्रम्प (Donald Trump) से होने की संभावना है.
एलन मस्क ने एक ट्विटर थ्रेड में टिप्पणी की जहां उन्होंने अगले चुनावों के लिए अपनी राजनीतिक वरीयता पर प्रकाश डाला. साथ ही मस्क ने डोनाल्ड ट्रम्प के ट्विटर अकाउंट को बहाल करने की बात की. “2024 के राष्ट्रपति पद के लिए मेरी प्राथमिकता कोई समझदार और मध्यमार्गी है. मैंने आशा की थी कि जो बाइडेन प्रशासन के लिए इस तरह के उदाहरण होंगे, लेकिन अब तक निराश उनसे निराश होना पड़ा है.
उनके ट्वीट का जवाब देते हुए एक यूजर ने पूछा, "क्या आप 2024 में रॉन डीसांटिस का समर्थन करेंगे, एलन?" इस पर मिस्टर मस्क ने 'हां' में जवाब दिया. एलन मस्क ने एक ऑनलाइन पोल आयोजित करने के बाद डोनाल्ड ट्रम्प के ट्विटर अकाउंट से प्रतिबंध हटा दिया. डोनाल्ड ट्रम्प ने पिछले हफ्ते पुष्टि की कि वह 2024 के अमेरिकी राष्ट्रपति चुनावों में एक बाद फिर किस्मत आजमाएंगे.2016 के चुनावों में विजयी हुए डोनाल्ड ट्रम्प को अभी भी महत्वपूर्ण समर्थन प्राप्त है. उनको रिपब्लिकन पार्टी के उभरते सितारे रॉन डीसांटिस चुनौती देने के लिए तैयार हैं.
2012 में राजनीति में आए थे रॉन डेसांटिस
रॉन डेसांटिस ने प्रतिनिधि सभा में एक सीट जीतने के बाद 2012 में अमेरिकी राजनीति में कदम रखा और 2017 में डोनाल्ड ट्रम्प के मुखर समर्थकों में से एक थे. हालांकि अब राष्ट्रपति पद की दौड़ में रॉन डेसांटिस ट्रंप को टक्कर दे सकते हैं.
ये भी पढ़ें :
अगर मैं ईरान को परमाणु हथियार हासिल करने से नहीं रोकता, तो इजरायल का वजूद नहीं होता: डोनाल्ड ट्रंप
Edited by: मोहम्मद साक़िब मज़ीदट्रंप कैबिनेट से इस्तीफा, राष्ट्रपति चुनाव लड़ने की तैयारी; क्या करने वाले हैं मार्कों रुबियो? खुद बताया प्लान
Written by: अजय कुमार पटेलट्रंप की चुनावी हार पर जेलेंस्की, मोजतबा और किम की बहन का आया रिएक्शन; बाकी देशों ने भी दिए बयान
Edited by: विजय शंकर पांडेययह पहली बार नहीं है जब डोनाल्ड ट्रंप ने इजरायल के अस्तित्व में बने रहने का क्रेडिट खुद को दिया है. फॉक्स न्यूज के साथ एक इंटरव्यू में उन्होंने कहा था, "सच कहूं तो, अगर मैं अमेरिका का राष्ट्रपति न होता, तो आज इजरायल का वजूद ही नहीं होता."
अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने ट्रंप प्रशासन छोड़ने और 2028 राष्ट्रपति चुनाव लड़ने संबंधी खबरों को खारिज कर दिया है. उन्होंने कहा कि ट्रंप का कार्यकाल पूरा होने तक प्रशासन में बने रहना उनकी योजना है.
किम की प्रभावशाली बहन किम यो जोंग ने बुधवार को संकेत दिया कि वाशिंगटन के साथ फिर से बातचीत करने में उनकी कोई खास दिलचस्पी नहीं है. उन्होंने कहा कि प्योंगयांग को ऐसे अविश्वसनीय और शत्रुतापूर्ण लोगों के साथ आमने-सामने बैठने की कोई जरूरत नहीं है.
अमेरिकी अरबपति और X के मालिक एलन मस्क ने मिडटर्म चुनाव के दौरान किया गया अपना चर्चित पोस्ट हटा दिया है, जिसमें मतदाताओं से रिपब्लिकन उम्मीदवारों के समर्थन की अपील की गई थी.
अमेरिका का मिडटर्म चुनाव कई मायनों में काफी अहम है. इसने अब तक के चुनावी गणित को बदलकर रख दिया है. डोनाल्ड ट्रंप की रिपब्लिकन पार्टी के गढ़ों में डेमोक्रेट्स ने सेंध लगा दी है.
अमेरिका के मिडटर्म इलेक्शन में राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की रिपब्लिकन पार्टी को बड़ा झटका लगा है. एक वजह भारतीय-अमेरिकियों का साथ न मिलना भी है.
भी की स्थिति में ये लग रहा कि वेंस ईरान युद्ध से खुद को दूर दिखाना चाहते हैं, जिससे 2028 के चुनाव में इसका कोई असर नहीं दिखे. वहीं ट्रंप के पास ईरान युद्ध पर तुरंत यूटर्न लेना अभी मुश्किल लग रहा है.
स्वामी प्रसाद मौर्य के बागेश्वर बाबा पर विवादित बयान, आजम खान को सुप्रीम कोर्ट से राहत नहीं, राहुल गांधी की रैली, AMU छात्रसंघ चुनाव, दिल्ली में इमारत हादसा, बुलेट ट्रेन प्रोजेक्ट, शेयर बाजार में तेजी और विराट कोहली से जुड़ी खबरों समेत पढ़िए 5 नवंबर 2026 की 10 बड़ी खबरें.
अमेरिका में मिडटर्म चुनाव के बाद रिपब्लिकन पार्टी का कांग्रेस पर पूरा कंट्रोल खत्म हो गया है. इसके बाद भारत के लिए अमेरिका से ट्रेड डील की जल्दबाजी अब कम हो गई है, जो एक अच्छी खबर है- रिपोर्ट
अमेरिका में मिडटर्म चुनाव वाले दिन से जब से फ्रांसीसी कलाकार ने यह आर्टवर्क दुनिया को दिखाया है, तब से इसने ऑनलाइन और ट्रंप टावर के आसपास मौजूद सबका ध्यान खींच लिया है. कई लोग रुककर इसकी तस्वीरें खींच रहे हैं.
