
अमेरिका के मिडटर्म चुनावों में डोनाल्ड ट्रंप की रिपब्लिकन पार्टी की करारी हार पर एलन मस्क ने भी अलग तरह की चुटकी ली है. दुनिया के सबसे अमीर शख्स एलन मस्क ने डेमोक्रेट्स की शानदार जीत के बाद सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर दो व्यंग्यात्मक पोस्ट किए हैं. मस्क ने रिपब्लिकन उम्मीदवारों को भारी आर्थिक मदद दी थी, लेकिन इसके बावजूद उन्हें करारी हार का सामना करना पड़ा. ऐसे में मस्क ने टिप्पणी की कि उन्हें अंतरिक्ष में डेटा सेंटर बनाने का विचार अब काफी आकर्षक लग रहा है.
'X' पर अपनी दो अलग-अलग पोस्ट में, मस्क ने पहले तंज कसते हुए कहा, "इस समय अंतरिक्ष में डेटा सेंटर काफी आकर्षक लग रहे हैं."
इसके बाद उन्होंने दूसरे पोस्ट में लिखा, "लगता है कि चुनाव में दखल देने वाले मेरे 'स्पेस लेजर' इस बार काम नहीं आए."

दरअलस एलन मस्क डोनाल्ड ट्रंप और उनकी पार्टी को खुलकर डोनेशन देते हैं और आलोचक उनपर आरोप लगाते हैं कि उस फंड के दम पर ट्रंप और उनकी पार्टी जीतती है. अक्टूबर में एक रिपोर्ट आई थी कि एलन मस्क ने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की रिपब्लिकन पार्टी के उम्मीदवारों के चुनावी कैंपेन को बढ़ावा देने वाले संगठनों को 276 मिलियन डॉलर का चुनावी चंदा दिया है. न्यूयॉर्क टाइम्स के अनुसार, एलन मस्क ने जुलाई के बाद से इतना डोनेशन दिया है. एलन मस्क 3 नवंबर को होने जा रहे चुनावों में सबसे बड़े डोनर हैं. उन्होंने इस चुनावी चक्र में कुल 366 मिलियन डॉलर खर्च किए हैं.
मस्क का ये बयान ऐसे समय आया है जब डेमोक्रेट्स की जीत के बाद टेक्नोलॉजी और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस सेक्टर के भविष्य को लेकर राजनीतिक अनिश्चितता बढ़ गई है. स्पेस में डेटा सेंटर वाले अपने पोस्ट में मस्क ने इशारा किया कि वे अपने कुछ बिजनेस को धरती से बाहर ले जा सकते हैं. लेकिन डेमोक्रेट्स की जीत के बाद AI और डेटा सेंटर इंडस्ट्री के लिए सरकारी नीतियों पर सवाल खड़े हो गए हैं.
चुनाव के नतीजों ने कांग्रेस में डेमोक्रेट्स की स्थिति मजबूत कर दी है, जिससे अब वे ट्रंप के एजेंडे को चुनौती दे पाएंगे और राष्ट्रपति के बचे हुए दो साल के कार्यकाल में उनकी सरकार पर ज्यादा सख्ती से नजर रख पाएंगे.
यह भी पढ़ें | क्या अब मिडटर्म चुनाव हारने के बाद अमेरिका से डोनाल्ड ट्रंप की सरकार चली जाएगी?
यह भी पढ़ें | अब्दुल अल-सैयद भी जीते! मिशिगन से अमेरिका को मिलेगा पहला मुस्लिम सीनेटर, ट्रंप ने जिनको बताया था जिहादी
'48 घंटे में होर्मुज खुल जाएगा अगर यह शर्त मान ली', ट्रंप की चुनावी हार के बाद ईरान के तेवर बदले
Edited by: आशुतोष कुमार सिंहअगर मैं ईरान को परमाणु हथियार हासिल करने से नहीं रोकता, तो इजरायल का वजूद नहीं होता: डोनाल्ड ट्रंप
Edited by: मोहम्मद साक़िब मज़ीदट्रंप कैबिनेट से इस्तीफा, राष्ट्रपति चुनाव लड़ने की तैयारी; क्या करने वाले हैं मार्कों रुबियो? खुद बताया प्लान
Written by: अजय कुमार पटेलईरान अब साफ कह रहा है कि अमेरिकी चुनाव के नतीजों ने मध्यस्थों की 'शटल डिप्लोमेसी' यानी आना-जाना करके बातचीत कराने की कोशिश को बड़ा झटका दिया है. हमें थोड़ा इंतजार करना होगा. पिछले कुछ दिनों में कोई तरक्की नहीं हुई है, और इसकी बड़ी वजह अमेरिकी चुनाव के नतीजे हैं.
यह पहली बार नहीं है जब डोनाल्ड ट्रंप ने इजरायल के अस्तित्व में बने रहने का क्रेडिट खुद को दिया है. फॉक्स न्यूज के साथ एक इंटरव्यू में उन्होंने कहा था, "सच कहूं तो, अगर मैं अमेरिका का राष्ट्रपति न होता, तो आज इजरायल का वजूद ही नहीं होता."
अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने ट्रंप प्रशासन छोड़ने और 2028 राष्ट्रपति चुनाव लड़ने संबंधी खबरों को खारिज कर दिया है. उन्होंने कहा कि ट्रंप का कार्यकाल पूरा होने तक प्रशासन में बने रहना उनकी योजना है.
किम की प्रभावशाली बहन किम यो जोंग ने बुधवार को संकेत दिया कि वाशिंगटन के साथ फिर से बातचीत करने में उनकी कोई खास दिलचस्पी नहीं है. उन्होंने कहा कि प्योंगयांग को ऐसे अविश्वसनीय और शत्रुतापूर्ण लोगों के साथ आमने-सामने बैठने की कोई जरूरत नहीं है.
अमेरिकी अरबपति और X के मालिक एलन मस्क ने मिडटर्म चुनाव के दौरान किया गया अपना चर्चित पोस्ट हटा दिया है, जिसमें मतदाताओं से रिपब्लिकन उम्मीदवारों के समर्थन की अपील की गई थी.
अमेरिका का मिडटर्म चुनाव कई मायनों में काफी अहम है. इसने अब तक के चुनावी गणित को बदलकर रख दिया है. डोनाल्ड ट्रंप की रिपब्लिकन पार्टी के गढ़ों में डेमोक्रेट्स ने सेंध लगा दी है.
अमेरिका के मिडटर्म इलेक्शन में राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की रिपब्लिकन पार्टी को बड़ा झटका लगा है. एक वजह भारतीय-अमेरिकियों का साथ न मिलना भी है.
भी की स्थिति में ये लग रहा कि वेंस ईरान युद्ध से खुद को दूर दिखाना चाहते हैं, जिससे 2028 के चुनाव में इसका कोई असर नहीं दिखे. वहीं ट्रंप के पास ईरान युद्ध पर तुरंत यूटर्न लेना अभी मुश्किल लग रहा है.
स्वामी प्रसाद मौर्य के बागेश्वर बाबा पर विवादित बयान, आजम खान को सुप्रीम कोर्ट से राहत नहीं, राहुल गांधी की रैली, AMU छात्रसंघ चुनाव, दिल्ली में इमारत हादसा, बुलेट ट्रेन प्रोजेक्ट, शेयर बाजार में तेजी और विराट कोहली से जुड़ी खबरों समेत पढ़िए 5 नवंबर 2026 की 10 बड़ी खबरें.
अमेरिका में मिडटर्म चुनाव के बाद रिपब्लिकन पार्टी का कांग्रेस पर पूरा कंट्रोल खत्म हो गया है. इसके बाद भारत के लिए अमेरिका से ट्रेड डील की जल्दबाजी अब कम हो गई है, जो एक अच्छी खबर है- रिपोर्ट
