
US Presidential Election: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प और जो बिडेन के बीच राष्ट्रपति चुनाव से पहले आज अंतिम बहस चल रही है. कोरोना संकट के बीच अमेरिका में राष्ट्रपति चुनाव को लेकर चुनाव प्रचार चरम पर है. राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और जो बिडेन मतदाताओं को लुभाने की हर संभव प्रयास में लगे हैं. उम्मीद की जा रही है कि जो बिडेन कोरोना संकट में राष्ट्रपति ट्रंप की सरकार की विफलता को बहस में उठाएंगे. बहस नैशविले के बेलमोंट विश्वविद्यालय में आयोजित है.
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) ने बुधवार को कहा था कि वह आशावाद और अवसर प्रदान करेंगे जबकि उनके डेमोक्रेटिक प्रतिद्वंद्वी जो बाइडेन (Joe Biden) "निराशावाद, गरीबी और पतन लेकर आएंगे. गौरतलब है कि अमेरिका में राष्ट्रपति चुनाव (US Presidential Election 2020) के अब 15 दिन से भी कम समय रह गए हैं. मतदान 3 नवंबर को होना है. ट्रंप ने इस चुनाव को "बाइडेन के 47 साल के काम बनाम अमेरिकी राष्ट्रपति के रूप में अपने 47 महीनों के काम" के रूप में वर्णित किया.उन्होंने कहा, ‘‘पिछले 47 वर्षों से, जो बाइडेन आपकी नौकरी को बाहर भेज रहे हैं, आपकी सीमाओं को खोल रहे हैं.'
74 वर्षीय ट्रम्प के लंबे समय तक चलने वाले बहस से बोर होने की उम्मीद है. हालांकि ट्रंप यह दावा करते रहे हैं कि बिडेन ओबामा के अधीन उप राष्ट्रपति पद के दौरान बिडेन भ्रष्ट थे. यह उनके रणनीति का भी हिस्सा रहा है जिसने 2016 में काम किया था जब हिलेरी क्लिंटन को भ्रष्ट के रूप में चित्रित करने के अपने प्रयासों में सफल रहे थे.
बताते चले कि ट्रंप और बिडेन के बीच 15 अक्टूबर को होने वाली दूसरी प्रेसिडेंशियल डिबेट रद्द हो गई थी. कमीशन ऑन प्रेसिडेंशियल डिबेट्स ने दोनों के बीच 15 अक्टूबर को होने वाले प्रेसिडेंशियल डिबेट को रद्द करने को लेकर अपने फैसले में कहा था कि 15 अक्टूबर को कोई डिबेट नहीं होगी.
चीन की दखल से चुनाव जीते थे बाइडेन- ट्रंप के इस आरोप की हवा उनकी अपनी सरकार निकाल चुकी
Edited by: आशुतोष कुमार सिंहचीन ने की चोरी! अमेरिकी चुनाव के 22 करोड़ वोटर्स का डेटा उड़ाया- ट्रंप का बड़ा दावा
Edited by: आशुतोष कुमार सिंहअमेरिका में चुनाव से पहले डर गए ट्रंप? इलेक्शन असिस्टेंस कमीशन के सभी 4 मेंबर को हटाया
Edited by: आशुतोष कुमार सिंहFact Check: डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर 2020 के राष्ट्रपति चुनाव में धांधली के आरोप लगाए हैं. उनका आरोप है कि चीन ने 22 करोड़ अमेरिकी वोटरों की फाइलें गैर-कानूनी तरीके से हासिल कर ली थीं. लेकिन यह आरोप कितने सही हैं?
Donald Trump Primetime Speech on US Election Data: डोनाल्ड ट्रंप का दावा है कि अमेरिकी चुनाव प्रणाली 'इतनी खराब और कमजोर है कि इसे कोई नहीं बचा सकता.'
अमेरिका में सुप्रीम कोर्ट के एक फैसले के बाद राष्ट्रपति के तौर पर डोनाल्ड ट्रंप की ताकत और बढ़ गई है. इसी का इस्तेमाल करते हुए उन्होंने इलेक्शन असिस्टेंस कमीशन के सभी 4 मेंबर को हटा दिया है.
डोनाल्ड ट्रंप के समर्थन वाले अबेलार्दो दे ला एस्प्रिएला की जीत के साथ कोलंबिया में दक्षिणपंथी राजनीति की फिर से सत्ता में वापसी हो गई है. इससे पहले 200 साल में केवल 4 साल ही दक्षिणपंथी सरकार रही है.
दो विश्व युद्ध और उसके बाद की दुनिया के युद्ध नतीजों और चुनाव नतीजों का हाल देख ट्रंप-नेतन्याहू को संभल जाना चाहिए.
हालिया रॉयटर्स/इप्सोस पोल के अनुसार, ट्रंप की रेटिंग इस कार्यकाल के सबसे निचले स्तर 36% पर पहुंच गई है, जिससे पार्टी को हाउस और सीनेट में बहुमत खोने का डर है.
LIVE: बंगाल विधानसभा चुनाव को लेकर राहुल गांधी आज कोलकाता और श्रीरामपुर में रैली कर सकते हैं. दिल्ली समेत पूरे उत्तर भारत में तपती धूप और गर्मी से बुरा हाल है. पारा 40 डिग्री के पार पहुंच गया है. देश-दुनिया का हर अपडेट यहां देखें.
Iran War: अमेरिका में मध्यावधि चुनाव नजदीक आ रहे हैं. ऐसे में ट्रंप पर युद्ध खत्म करने का घरेलू राजनीतिक दबाव बढ़ रहा है. इस युद्ध की वजह से पेट्रोल के दाम आसमान छू रहे हैं. जिसकी वजह से उनको आलोचना झेलनी पड़ रही है. शायद यही वजह है कि ट्रंप के मन में युद्ध खत्म करने का विचार आने लगा है.
हंगरी में विपक्षी नेता पीटर मैग्यार (Peter Magyar) और उनकी तिसा पार्टी ने चुनाव में ऐतिहासिक प्रदर्शन करते हुए संसद की 199 सीटों में से 138 सीटों पर कब्जा कर लिया है.
हंगरी के संसदीय चुनाव में पीटर मैग्यार की तिज्सा पार्टी ने शानदार जीत दर्ज कर ओर्बन के 16 साल के शासन का अंत किया. विक्टर ओर्बन की हार का मुख्य कारण बढ़ती महंगाई और आर्थिक सुस्ती मानी जा रही है, जिससे जनता में निराशा थी.

