
US Election Result: अमेरिका में इन दिनों राष्ट्रपति चुनाव की धूम है. रिपब्लिकन पार्टी उम्मीदवार डोनाल्ड ट्रंप ने राष्ट्रपति चुनाव जीत लिया है. वहीं, डूपेज काउंटी बोर्ड के चुनाव (Saba Haider Wins DuPage County Board Election) में गाजियाबाद की सबा हैदर ने अमेरिका में डेमोक्रेटिक पार्टी के उम्मीदवार के रूप में रिपब्लिकन पार्टी की पैटी गुस्टिन को 8,500 वोटों के अंतर से हराकर शानदार जीत हासिल की. पिछली बार के चुनाव में वह केवल एक हजार वोट से हार गई थीं. अब उनकी जीत से गाजियाबाद में उनके परिवार में खुशी की लहर दौड़ गई है.
गाजियाबाद में रहने वाले सबा के पिता अली हैदर ने एनडीटीवी से बात करते हुए खुशी जताई. उन्होंने कहा, “आज मैं अपनी बेटी पर गर्व महसूस कर रहा हूं. मेरी बेटी इंटेलिजेंट है. सबके आशीर्वाद और अपनी मेहनत से वह आज यह मुकाम हासिल कर पाई है. मेरी बेटी ने शहर से ही बीएससी में टॉप किया और एएमयू से एमएससी में गोल्ड मेडल हासिल किया. उसके बाद मैंने अपनी बेटी की शादी कर दी और वह अपने पति के साथ अमेरिका चली गई. मेरा दामाद कंप्यूटर साइंस इंजीनियर है. राजनीति हमारे खून में है. उसको अमेरिका में मौका मिला तो उसने कर दिखाया. उसके दोस्तों ने उसे प्रेरित किया और उसने चुनाव जीत लिया.”
सबा की मां चांदनी भी अमेरिकी चुनावों में अपनी बेटी की जीत से खुश हैं. उन्होंने कहा, “मुझे अपनी बेटी पर बहुत गर्व महसूस हो रहा है. चुनाव के दौरान मैं अपनी बेटी को बराबर सपोर्ट करती रही. बराबर हिम्मत बढ़ाती रही. मैं अपने पूरे परिवार की हमेशा हिम्मत बढ़ाती हूं. मैं अपने बच्चों को डरने नहीं देती, ताकि जीवन में वे बड़े मुकाम हासिल करें. मेरी बेटी अमेरिका में बहुत अकेला महसूस कर रही थी. उसने कई बार मुझे फोन करके बुलाया. मैं अपने आंख के ऑपरेशन की वजह से जा नहीं पाई. पिछले अमेरिकी चुनावों में मैं वहीं थी. इस बार मैं जा नहीं पाई. उसने मुझे फोन पर बताया कि चुनाव में उसने इतनी मेहनत की कि उसके पैर सुन्न पड़ गए.”
गाजियाबाद की रहने वाली सबा हैदर ने अमेरिका के ड्यूपेज काउंटी में चुनाव जीतकर भारत का नाम रोशन किया है. दो चुनावों में हार के बाद तीसरी बार में सबा को जीत हासिल हुई है. यह न सिर्फ सबा के लिए बल्कि पूरे भारत के लिए गर्व का विषय है. सैय्यद अली हैदर ने बताया, "अमेरिका में रहकर पहले उन्होंने योग सीखना शुरू किया. उसके बाद जब वो सामाजिक तौर पर मजबूत हो गईं तो उन्होंने चुनाव लड़ने का फैसला किया. पहले चुनाव में उनकी मम्मी ने उनका हौसला बढ़ाया था और सबा को अगली बार चुनाव लड़ने के लिए मानसिक तौर पर मजबूत किया. उसी का नतीजा है कि आज सबा ने चुनाव जीतकर दिखाया. चुनाव के दौरान भी सबा को कई कठिनाइयों का सामना करना पड़ा था, क्योंकि सामने परिपक्व लोग चुनावी मैदान में थे."
बाइडेन और हैरिस ने ट्रंप को दी जीत की बधाई, कनाडा के पीएम ट्रडो क्यों चिंतित? जानिए क्या बोले
"इस चुनाव का परिणाम वह नहीं...": चुनाव में हार के बाद समर्थकों को कमला हैरिस का संदेश
डोनाल्ड ट्रंप की चुनावी जीत का जश्न क्यों मना रहा है आंध्र प्रदेश का यह गांव? 454 मील दूर कमला...
अमेरिका में हनुमान जी की 90 फीट ऊंची मूर्ति तोड़ने की धमकी, चुनाव से पहले हिंदू के खिलाफ नफरत कौन फैला रहा?
Edited by: आशुतोष कुमार सिंहट्रंप को मध्यावधि चुनाव में रोकने की सीक्रेट साजिश! अमेरिकी मीडिया का दावा- करीबी लोग ही नहीं चाहते जीत
Written by: Devbrat Tiwari, Edited by: चंदन सिंह राजपूत"ईस्ट इंडिया कंपनी जैसा साम्राज्य खड़ा कर रहे हैं AI दिग्गज", मशहूर इतिहासकार की चेतावनी!
Written by: सुधांशु शुभमअमेरिका के टेक्सास में भगवान हनुमान की 90 फीट ऊंची मूर्ति को मिडटर्म चुनावों से पहले राजनीतिक बहस का केंद्र बना दिया गया है. टेक्सास के शुगर लैंड में अष्टलक्ष्मी मंदिर में लगी ‘स्टैच्यू ऑफ द यूनियन’ नाम की यह मूर्ति अगस्त 2024 में स्थापना के बाद से ही विवाद के केंद्र में है.
फॉक्स न्यूज की होस्ट लॉरा इंग्राहम ने दावा किया कि कुछ रिपब्लिकन नेता 2026 के मिडटर्म चुनाव में हार से भी परहेज नहीं करेंगे ताकि उन्हें ट्रंप के एजेंडे को आगे बढ़ाने की जिम्मेदारी से राहत मिल सके.
इतिहासकार William Dalrymple ने चेतावनी दी है कि आज की बड़ी अमेरिकी Tech और AI कंपनियां ईस्ट इंडिया कंपनी की तरह ही बेहद शक्तिशाली 'कंपनी-राज्य' बनती जा रही हैं.
डोनाल्ड ट्रंप ने मिडटर्म चुनावों से ठीक पहले नियम बदल दी थी, उनकी सरकार कह रही थी कि इनका मकसद चुनाव प्रक्रिया की सुरक्षा और विश्वसनीयता बढ़ाना है. लेकिन राज्यों का कहना था कि वोटिंग शुरू होने के इतने करीब इस तरह के बदलाव लागू करना संभव नहीं है.
ट्रंप का हर अमेरिकी को 5,000 डॉलर देने का वादा कितना सच, कितना कानूनी? जीत के बाद पैसा कहां से आएगा
डोनाल्ड ट्रंप की सरकार ईरान जंग में उलझी हुई है, अमेरिका में तेल महंगा हुआ पड़ा है. ऐसे में मिडटर्म चुनावों में ट्रंप की पार्टी डेमोक्रेट्स के मुकाबले संघर्ष कर रही है. ट्रंप अब वोटरों को रिझाने का नया तरीका लेकर आए हैं.
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि अमेरिका के मध्यावधि चुनाव के तुरंत बाद ईरान से जुड़ा युद्ध समाप्त हो जाएगा. उन्होंने आरोप लगाया कि तेहरान सत्ता परिवर्तन की उम्मीद में संघर्ष को लंबा खींच रहा है और उसका अंतिम लक्ष्य परमाणु हथियार हासिल करना है.
जेडी वेंस ने ओहियो में एक रैली के दौरान शरिया कानून पर अल सईद की पुरानी टिप्पणियों की आलोचना की थी. जिसके बाद अल सईद ने उनकी पत्नी उषा वेंस को इस वार-पलटवार में घसीट लिया.
अमेरिका में कड़े चुनावी कानूनों की पैरवी करते हुए राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारतीय चुनावी सिस्टम की तारीफ की है. इसके साथ ही उन्होंने 'सेव अमेरिका एक्ट' पास कराने की मांग की है.
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत के चुनावी मॉडल की तारीफ करते हुए कहा कि दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र में हर मतदाता के लिए वैध फोटो पहचान पत्र जरूरी है. उन्होंने अमेरिका में SAVE America Act पारित करने की मांग दोहराई.
