
अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव 2024 में रिपब्लिकन उम्मीदवार डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) अपने चुनाव अभियान में व्यस्त हैं. हालांकि यदि 78 वर्षीय ट्रंप राष्ट्रपति बनते हैं, तो शायद वे अपनी पत्नी मेलानिया ट्रंप (Melania Trump) को ज्यादा एक्शन में नहीं देख पाएंगे.
पेज सिक्स की एक रिपोर्ट के अनुसार मेलानिया ट्रंप ने पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति के साथ एक डील की है. एक सूत्र के हवाले से कहा गया है कि, "मेलानिया ने अपने पति के साथ एक डील की है कि यदि वे राष्ट्रपति चुनाव जीतते हैं तो वे 24/7 फर्स्ट लेडी की ड्यूटी पर नहीं रहेंगी."
रिपोर्ट में कहा गया है कि पूर्व फर्स्ट लेडी ने यह डील इसलिए की है क्योंकि वे अपने बेटे बैरन ट्रम्प के साथ अधिक समय बिताना चाहती हैं. बैरन ट्रम्प 18 साल के हैं और कथित तौर पर वे जल्द ही न्यूयॉर्क शहर में एक यूनिवर्सिटी में जाने वाले हैं. मेलानिया ट्रम्प उन्हें जीवन में आने वाले इस बदलाव को लेकर मदद करना चाहती हैं.
सूत्र ने कहा, "वे एक सक्रिय मां हैं और वे हर महीने और संभवतः हर सप्ताह का कुछ समय न्यूयॉर्क शहर में बिताने का प्लान बना रही हैं."
सूत्र ने कहा, "बैरन पहले कभी पूरी तरह से अकेले नहीं रहे हैं. कॉलेज में नए छात्र होने और संभावित रूप से डेमोक्रेटिक शहर में राष्ट्रपति के बेटे होने के अतिरिक्त तनाव के कारण मेलानिया उनके करीब रहना चाहती हैं. अगर उनके पिता राष्ट्रपति बनते हैं तो उन पर दिया जाने वाला अतिरिक्त ध्यान मेलानिया को चिंतित कर रहा है. वे बैरन के लिए हमेशा मौजूद सीक्रेट सर्विस पर उनके स्कूल में होने वाली प्रतिक्रिया को लेकर भी चिंतित हैं."
इस बीच, डोनाल्ड ट्रम्प और जो बाइडेन में 5 नवंबर को होने वाले मतदान से पहले कड़ी टक्कर चल रही है. वे उन सभी अमेरिकियों को लुभाने का प्रयास कर रहे हैं जिन्होंने अभी तक अपना निर्णय नहीं लिया है.
अमेरिका में भी होगा SIR? भारत के चुनावी सिस्टम की तारीफ कर ट्रंप ऐसा क्या करने वाले हैं
Written by: प्रियंक द्विवेदीभारत की चुनाव व्यवस्था के मुरीद हुए ट्रंप, बोले- 64.6 करोड़ वोटर्स के पास फोटो ID; अमेरिका में भी हों ये नियम
Written by: अजय कुमार पटेलExplainer: निकारागुआ में अब नहीं होंगे चुनाव, राष्ट्रपति ओर्टेगा के इस फैसले से क्यों मचा है वैश्विक बवाल?
Written by: अभिजीत श्रीवास्तवअमेरिका में कड़े चुनावी कानूनों की पैरवी करते हुए राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारतीय चुनावी सिस्टम की तारीफ की है. इसके साथ ही उन्होंने 'सेव अमेरिका एक्ट' पास कराने की मांग की है.
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत के चुनावी मॉडल की तारीफ करते हुए कहा कि दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र में हर मतदाता के लिए वैध फोटो पहचान पत्र जरूरी है. उन्होंने अमेरिका में SAVE America Act पारित करने की मांग दोहराई.
निकारागुआ में चुनाव क्यों खत्म कर रहे हैं डेनियल ओर्टेगा? संयुक्त राष्ट्र और अमेरिका ने निकारागुआ पर क्या कहा? ओर्टेगा के इस फैसले से निकारागुआ को लेकर दुनिया की चिंता क्यों बढ़ गई है?
Fact Check: डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर 2020 के राष्ट्रपति चुनाव में धांधली के आरोप लगाए हैं. उनका आरोप है कि चीन ने 22 करोड़ अमेरिकी वोटरों की फाइलें गैर-कानूनी तरीके से हासिल कर ली थीं. लेकिन यह आरोप कितने सही हैं?
Donald Trump Primetime Speech on US Election Data: डोनाल्ड ट्रंप का दावा है कि अमेरिकी चुनाव प्रणाली 'इतनी खराब और कमजोर है कि इसे कोई नहीं बचा सकता.'
अमेरिका में सुप्रीम कोर्ट के एक फैसले के बाद राष्ट्रपति के तौर पर डोनाल्ड ट्रंप की ताकत और बढ़ गई है. इसी का इस्तेमाल करते हुए उन्होंने इलेक्शन असिस्टेंस कमीशन के सभी 4 मेंबर को हटा दिया है.
डोनाल्ड ट्रंप के समर्थन वाले अबेलार्दो दे ला एस्प्रिएला की जीत के साथ कोलंबिया में दक्षिणपंथी राजनीति की फिर से सत्ता में वापसी हो गई है. इससे पहले 200 साल में केवल 4 साल ही दक्षिणपंथी सरकार रही है.
दो विश्व युद्ध और उसके बाद की दुनिया के युद्ध नतीजों और चुनाव नतीजों का हाल देख ट्रंप-नेतन्याहू को संभल जाना चाहिए.
हालिया रॉयटर्स/इप्सोस पोल के अनुसार, ट्रंप की रेटिंग इस कार्यकाल के सबसे निचले स्तर 36% पर पहुंच गई है, जिससे पार्टी को हाउस और सीनेट में बहुमत खोने का डर है.
LIVE: बंगाल विधानसभा चुनाव को लेकर राहुल गांधी आज कोलकाता और श्रीरामपुर में रैली कर सकते हैं. दिल्ली समेत पूरे उत्तर भारत में तपती धूप और गर्मी से बुरा हाल है. पारा 40 डिग्री के पार पहुंच गया है. देश-दुनिया का हर अपडेट यहां देखें.
