
US Elections 2020 : अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव में लगातार घटती लोकप्रियता और कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच प्रेसिडेंट डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) रिपब्लिकन पार्टी के मजबूत गढ़ में पूरा जोर लगा रहे हैं. ट्रंप भावनात्मक मुद्दे को उभारने का कोई मौका नहीं चूक रहे. ट्रंप ने समर्थकों के बीच एक रैली में कहा कि अगर वह चुनाव हाते तो उन्हें अमेरिका छोड़ना पड़ सकता है. उन्होंने जो बाइडेन (Joe Biden) को भ्रष्ट करार दिया.
जार्जिया और फ्लोरिडा की शुक्रवार रात की रैली में ट्रंप ने कहा कि उनके डेमोक्रेट प्रतिद्वंद्वी जो बाइडेन अमेरिका को एक कम्युनिस्ट देश बना देंगे. देश में अपराधों में लिप्त अप्रवासियों की बाढ़ आ जाएगी. ट्रंप ने अप्रवासियों, नस्लीय मामलों और बाइडेन को लेकर साजिशों से जुड़ी कहानियों का भी जिक्र किया. रिपब्लिकन नेता ने कहा कि बाइडेन फैमिली एक आपराधिक गिरोह की तरह है. ट्रंप ने आगाह किया कि डेमोक्रेट देश को अपराधों, ड्रग्स के कारोबार में लिप्त अप्रवासियों से भर देंगे.
उन्होंने सोमाली मूल के अमेरिकी डेमोक्रेट सांसद इल्हान ओमर पर भी हमला बोला. ट्रंप ने कहा कि ये नेता अमेरिका से नफरत करती है, वह ऐसे देश से आती है, जहां कोई सरकार ही नहीं है. अमेरिकी राष्ट्रपति ने मीडिया को जनता का दुश्मन करार दिया. हार के अंदेशे को भांपते हुए ट्रंप ने कहा, "आपने सोचा है कि मैं हारा तो क्या होगा. हो सकता है कि मुझे देश छोड़कर जाना पड़ेगा. "
बाइडेन ने कोरोना को लेकर निशाना साधा
डेमोक्रेट नेता जो बाइडेन ने मिशिगन में रैली की और कोरोना से निपटने में नाकामी को लेकर ट्रंप पर निशाना साधा. बाइडेन ने कहा, ट्रंप कहते रहे कि चमत्कार की तरह वायरस गायब हो जाएगा. लेकिन ये तो दोबारा तेजी से बढ़ रहा है. यह धीरे-धीरे फिर बदतर रूप ले रहा है.
चीन की दखल से चुनाव जीते थे बाइडेन- ट्रंप के इस आरोप की हवा उनकी अपनी सरकार निकाल चुकी
Edited by: आशुतोष कुमार सिंहचीन ने की चोरी! अमेरिकी चुनाव के 22 करोड़ वोटर्स का डेटा उड़ाया- ट्रंप का बड़ा दावा
Edited by: आशुतोष कुमार सिंहअमेरिका में चुनाव से पहले डर गए ट्रंप? इलेक्शन असिस्टेंस कमीशन के सभी 4 मेंबर को हटाया
Edited by: आशुतोष कुमार सिंहFact Check: डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर 2020 के राष्ट्रपति चुनाव में धांधली के आरोप लगाए हैं. उनका आरोप है कि चीन ने 22 करोड़ अमेरिकी वोटरों की फाइलें गैर-कानूनी तरीके से हासिल कर ली थीं. लेकिन यह आरोप कितने सही हैं?
Donald Trump Primetime Speech on US Election Data: डोनाल्ड ट्रंप का दावा है कि अमेरिकी चुनाव प्रणाली 'इतनी खराब और कमजोर है कि इसे कोई नहीं बचा सकता.'
अमेरिका में सुप्रीम कोर्ट के एक फैसले के बाद राष्ट्रपति के तौर पर डोनाल्ड ट्रंप की ताकत और बढ़ गई है. इसी का इस्तेमाल करते हुए उन्होंने इलेक्शन असिस्टेंस कमीशन के सभी 4 मेंबर को हटा दिया है.
डोनाल्ड ट्रंप के समर्थन वाले अबेलार्दो दे ला एस्प्रिएला की जीत के साथ कोलंबिया में दक्षिणपंथी राजनीति की फिर से सत्ता में वापसी हो गई है. इससे पहले 200 साल में केवल 4 साल ही दक्षिणपंथी सरकार रही है.
दो विश्व युद्ध और उसके बाद की दुनिया के युद्ध नतीजों और चुनाव नतीजों का हाल देख ट्रंप-नेतन्याहू को संभल जाना चाहिए.
हालिया रॉयटर्स/इप्सोस पोल के अनुसार, ट्रंप की रेटिंग इस कार्यकाल के सबसे निचले स्तर 36% पर पहुंच गई है, जिससे पार्टी को हाउस और सीनेट में बहुमत खोने का डर है.
LIVE: बंगाल विधानसभा चुनाव को लेकर राहुल गांधी आज कोलकाता और श्रीरामपुर में रैली कर सकते हैं. दिल्ली समेत पूरे उत्तर भारत में तपती धूप और गर्मी से बुरा हाल है. पारा 40 डिग्री के पार पहुंच गया है. देश-दुनिया का हर अपडेट यहां देखें.
Iran War: अमेरिका में मध्यावधि चुनाव नजदीक आ रहे हैं. ऐसे में ट्रंप पर युद्ध खत्म करने का घरेलू राजनीतिक दबाव बढ़ रहा है. इस युद्ध की वजह से पेट्रोल के दाम आसमान छू रहे हैं. जिसकी वजह से उनको आलोचना झेलनी पड़ रही है. शायद यही वजह है कि ट्रंप के मन में युद्ध खत्म करने का विचार आने लगा है.
हंगरी में विपक्षी नेता पीटर मैग्यार (Peter Magyar) और उनकी तिसा पार्टी ने चुनाव में ऐतिहासिक प्रदर्शन करते हुए संसद की 199 सीटों में से 138 सीटों पर कब्जा कर लिया है.
हंगरी के संसदीय चुनाव में पीटर मैग्यार की तिज्सा पार्टी ने शानदार जीत दर्ज कर ओर्बन के 16 साल के शासन का अंत किया. विक्टर ओर्बन की हार का मुख्य कारण बढ़ती महंगाई और आर्थिक सुस्ती मानी जा रही है, जिससे जनता में निराशा थी.

