
अमेरिका के पूर्व सर्जन जनरल विवेक मूर्ति समेत दो प्रमुख भारतीय-अमेरिकियों को अमेरिका के नए जो बाइडेन (joe Biden) और कमला हैरिस (Kamla Harris) प्रशासन की कैबिनेट में शामिल किया जा सकता है. मीडिया रिपोर्ट में यह जानकारी दी गई है. ‘द वाशिंगटन पोस्ट' और ‘पॉलिटिको' ने मंगलवार को कहा कि कोविड-19 से निपटने को लेकर निर्वाचित राष्ट्रपति जो बाइडेन के शीर्ष भारतीय-अमेरिकी सलाहकार मूर्ति स्वास्थ्य एवं मानव सेवा मंत्री बनाए जा सकते हैं और स्टैनफोर्ड यूनिवर्सिटी के प्रोफेसर अरुण मजूमदार को ऊर्जा मंत्री बनाया जा सकता है.
43 वर्षीय विवेक मूर्ति सत्ता हस्तांतरण के कोविड-19 सलाहकार बोर्ड के सह अध्यक्ष हैं. वह कोरोना वायरस संबंधी मामलों को लेकर बाइडेन के निकट सहयोगी रहे हैं. खबरों में में कहा गया है कि इसी प्रकार, ‘एडवांस रिसर्च प्रोजेक्ट्स एजेंसी-एनर्जी' के पहले निदेशक मजूमदार ऊर्जा संबंधी मामलों पर बाइडन के शीर्ष सलाहकार रहे हैं.
बाइडेन से हार मानने को तैयार नहीं डोनाल्ड ट्रंप, बोले- मैं चुनाव जीता हूं
मजूमदार के अलावा ऊर्जा मंत्री पद के लिए पूर्व ऊर्जा मंत्री अर्नेस्ट मोनिज, स्टैनफोर्ड यूनिवर्सिटी के शोधार्थी डैन रीचर और पूर्व उप ऊर्जा मंत्री एलिजाबेथ शेरवुड रैंडल भी दावेदार हैं. स्वास्थ्य एवं मानव सेवा मंत्री पद के लिए मूर्ति के अलावा उत्तरी कैरोलाइना की स्वास्थ्य एवं मानव सेवा मंत्री मैंडी कोहेन और न्यू मैक्सिको की गवर्नर मिशेल लुजान ग्रीशम को भी दावेदार माना जा रहा है.
अमेरिकी चुनाव के नतीजे आने के लगभग एक हफ्ते बाद चीन ने दी जो बाइडेन को बधाई
अमेरिका में भी होगा SIR? भारत के चुनावी सिस्टम की तारीफ कर ट्रंप ऐसा क्या करने वाले हैं
Written by: प्रियंक द्विवेदीभारत की चुनाव व्यवस्था के मुरीद हुए ट्रंप, बोले- 64.6 करोड़ वोटर्स के पास फोटो ID; अमेरिका में भी हों ये नियम
Written by: अजय कुमार पटेलExplainer: निकारागुआ में अब नहीं होंगे चुनाव, राष्ट्रपति ओर्टेगा के इस फैसले से क्यों मचा है वैश्विक बवाल?
Written by: अभिजीत श्रीवास्तवअमेरिका में कड़े चुनावी कानूनों की पैरवी करते हुए राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारतीय चुनावी सिस्टम की तारीफ की है. इसके साथ ही उन्होंने 'सेव अमेरिका एक्ट' पास कराने की मांग की है.
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत के चुनावी मॉडल की तारीफ करते हुए कहा कि दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र में हर मतदाता के लिए वैध फोटो पहचान पत्र जरूरी है. उन्होंने अमेरिका में SAVE America Act पारित करने की मांग दोहराई.
निकारागुआ में चुनाव क्यों खत्म कर रहे हैं डेनियल ओर्टेगा? संयुक्त राष्ट्र और अमेरिका ने निकारागुआ पर क्या कहा? ओर्टेगा के इस फैसले से निकारागुआ को लेकर दुनिया की चिंता क्यों बढ़ गई है?
Fact Check: डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर 2020 के राष्ट्रपति चुनाव में धांधली के आरोप लगाए हैं. उनका आरोप है कि चीन ने 22 करोड़ अमेरिकी वोटरों की फाइलें गैर-कानूनी तरीके से हासिल कर ली थीं. लेकिन यह आरोप कितने सही हैं?
Donald Trump Primetime Speech on US Election Data: डोनाल्ड ट्रंप का दावा है कि अमेरिकी चुनाव प्रणाली 'इतनी खराब और कमजोर है कि इसे कोई नहीं बचा सकता.'
अमेरिका में सुप्रीम कोर्ट के एक फैसले के बाद राष्ट्रपति के तौर पर डोनाल्ड ट्रंप की ताकत और बढ़ गई है. इसी का इस्तेमाल करते हुए उन्होंने इलेक्शन असिस्टेंस कमीशन के सभी 4 मेंबर को हटा दिया है.
डोनाल्ड ट्रंप के समर्थन वाले अबेलार्दो दे ला एस्प्रिएला की जीत के साथ कोलंबिया में दक्षिणपंथी राजनीति की फिर से सत्ता में वापसी हो गई है. इससे पहले 200 साल में केवल 4 साल ही दक्षिणपंथी सरकार रही है.
दो विश्व युद्ध और उसके बाद की दुनिया के युद्ध नतीजों और चुनाव नतीजों का हाल देख ट्रंप-नेतन्याहू को संभल जाना चाहिए.
हालिया रॉयटर्स/इप्सोस पोल के अनुसार, ट्रंप की रेटिंग इस कार्यकाल के सबसे निचले स्तर 36% पर पहुंच गई है, जिससे पार्टी को हाउस और सीनेट में बहुमत खोने का डर है.
LIVE: बंगाल विधानसभा चुनाव को लेकर राहुल गांधी आज कोलकाता और श्रीरामपुर में रैली कर सकते हैं. दिल्ली समेत पूरे उत्तर भारत में तपती धूप और गर्मी से बुरा हाल है. पारा 40 डिग्री के पार पहुंच गया है. देश-दुनिया का हर अपडेट यहां देखें.
