
अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन आगामी राष्ट्रपति चुनाव में बतौर उम्मीदवार एक बार फिर मैदान में उतरेंगे. जो बाइडेन ने इसकी घोषणा मंगलवार को की. उन्होंने यह बड़ी घोषणा करते समय कहा कि वो उम्मीद करते हैं कि लोकतंत्र को बचाने और काम पूरा खत्म करने के लिए अमेरिकी नागरिक आगामी राष्ट्रपति चुनाव में उनका और उपराष्ट्रपति कमला हैरिस को फिर चुनेंगे. डेमोक्रेटिक पार्टी के नेता और मौजूदा राष्ट्रपति बाइडन ने तीन मिनट के एक प्रचार वीडियो को जारी कर यह घोषणा की. इस वीडियो की शुरुआत, ‘फ्रीडम' शब्द के साथ होती है. खास बात ये है कि राष्ट्रपति बाइडेन की उम्र 80 साल है और वह इस उम्र में भी एक बार फिर चुनाव लड़ने जा रहे हैं.
"लोकतंत्र को बचाना है मकसद"
अपनी दावेदारी की घोषणा करते समय जो बाइडेन ने कहा कि 2024 में चुनावों में गर्भपात के अधिकार, लोकतंत्र की रक्षा, मतदान के अधिकार और सामाजिक सुरक्षा तंत्र सबसे महत्वपूर्ण मुद्दों में से एक होंगे. अमेरिकियों की हर पीढ़ी ने एक ऐसे क्षण का सामना किया है जब उन्हें लोकतंत्र की रक्षा करने के लिए आगे आकर खड़ा होना पड़ा. उन्हें अपने मौलिक स्वतंत्रता के लिए खड़ा होना पड़ा. मेरा मानना है कि यह हमारे अधिकार हैं. यही कारण है कि मैं फिर से अमेरिका के राष्ट्रपति पद के लिए चुनाव लड़ रहा हूं. हमारे साथ जुड़िए. आइए इस काम को संपन्न करें.
"रिपब्लिकन अतिवाद के खिलाफ है ये लड़ाई"
मौजूदा उपराष्ट्रपति भारतीय-अमेरिकी कमला हैरिस 2024 में भी इस पद (उपराष्ट्रपति) के लिए डेमोक्रेटिक पार्टी की तरफ से अपनी दावेदारी पेश करेंगी. उनके प्रचार अभियान में कहा गया कि जो और कमला फिर से चुनाव के लिए मैदान में हैं, और इस बात के प्रसार-प्रचार के लिए हमें आपकी मदद की जरूरत है. जारी किए गए वीडियो में बाइडेन ने 2024 के चुनाव को रिपब्लिकन अतिवाद के खिलाफ लड़ाई करार दिया. उन्होंने कहा कि उन्हें राष्ट्र के चरित्र को बहाल करने के लिए अपने संकल्प को पूरी तरह से साकार करने के लिए और समय चाहिए. बाइडेन ने आगे कहा कि जब मैं चार साल पहले राष्ट्रपति पद के लिए मैदान में खड़ा हुआ था. तब मैंने कहा था कि हम अमेरिका की आत्मा के लिए लड़ रहे हैं. और हम अब भी लड़ रहे हैं. हम जिस प्रश्न का सामना कर रहे हैं वह यह है कि आने वाले वर्षों में हमारे पास अधिक स्वतंत्रता है या कम स्वतंत्रता, अधिक अधिकार हैं या कम.
वीडियो भी किया गया जारी
बता दें कि फिर चुनाव लड़ने की घोषणा करने को लेकर जारी किए गए वीडियो के शुरुआत में अमेरिकी उच्चतम न्यायालय में विरोध की तस्वीरें दिखाई गईं. इसके बाद उन्होंने कहा कि हम जिस प्रश्न का सामना कर रहे हैं वह यह है कि क्या आने वाले वर्षों में हमारे पास अधिक स्वतंत्रता होगी या कम . अधिक अधिकार होंगे या कम. बाइडन ने कहा कि मुझे पता है कि मैं क्या जवाब चाहता हूं और मुझे लगता है कि आप भी जानते हैं. यह संतुष्ट होने का समय नहीं है. इसलिए मैं दोबारा चुनाव लड़ रहा हूं.
अमेरिका में भी होगा SIR? भारत के चुनावी सिस्टम की तारीफ कर ट्रंप ऐसा क्या करने वाले हैं
Written by: प्रियंक द्विवेदीभारत की चुनाव व्यवस्था के मुरीद हुए ट्रंप, बोले- 64.6 करोड़ वोटर्स के पास फोटो ID; अमेरिका में भी हों ये नियम
Written by: अजय कुमार पटेलExplainer: निकारागुआ में अब नहीं होंगे चुनाव, राष्ट्रपति ओर्टेगा के इस फैसले से क्यों मचा है वैश्विक बवाल?
Written by: अभिजीत श्रीवास्तवअमेरिका में कड़े चुनावी कानूनों की पैरवी करते हुए राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारतीय चुनावी सिस्टम की तारीफ की है. इसके साथ ही उन्होंने 'सेव अमेरिका एक्ट' पास कराने की मांग की है.
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत के चुनावी मॉडल की तारीफ करते हुए कहा कि दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र में हर मतदाता के लिए वैध फोटो पहचान पत्र जरूरी है. उन्होंने अमेरिका में SAVE America Act पारित करने की मांग दोहराई.
निकारागुआ में चुनाव क्यों खत्म कर रहे हैं डेनियल ओर्टेगा? संयुक्त राष्ट्र और अमेरिका ने निकारागुआ पर क्या कहा? ओर्टेगा के इस फैसले से निकारागुआ को लेकर दुनिया की चिंता क्यों बढ़ गई है?
Fact Check: डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर 2020 के राष्ट्रपति चुनाव में धांधली के आरोप लगाए हैं. उनका आरोप है कि चीन ने 22 करोड़ अमेरिकी वोटरों की फाइलें गैर-कानूनी तरीके से हासिल कर ली थीं. लेकिन यह आरोप कितने सही हैं?
Donald Trump Primetime Speech on US Election Data: डोनाल्ड ट्रंप का दावा है कि अमेरिकी चुनाव प्रणाली 'इतनी खराब और कमजोर है कि इसे कोई नहीं बचा सकता.'
अमेरिका में सुप्रीम कोर्ट के एक फैसले के बाद राष्ट्रपति के तौर पर डोनाल्ड ट्रंप की ताकत और बढ़ गई है. इसी का इस्तेमाल करते हुए उन्होंने इलेक्शन असिस्टेंस कमीशन के सभी 4 मेंबर को हटा दिया है.
डोनाल्ड ट्रंप के समर्थन वाले अबेलार्दो दे ला एस्प्रिएला की जीत के साथ कोलंबिया में दक्षिणपंथी राजनीति की फिर से सत्ता में वापसी हो गई है. इससे पहले 200 साल में केवल 4 साल ही दक्षिणपंथी सरकार रही है.
दो विश्व युद्ध और उसके बाद की दुनिया के युद्ध नतीजों और चुनाव नतीजों का हाल देख ट्रंप-नेतन्याहू को संभल जाना चाहिए.
हालिया रॉयटर्स/इप्सोस पोल के अनुसार, ट्रंप की रेटिंग इस कार्यकाल के सबसे निचले स्तर 36% पर पहुंच गई है, जिससे पार्टी को हाउस और सीनेट में बहुमत खोने का डर है.
LIVE: बंगाल विधानसभा चुनाव को लेकर राहुल गांधी आज कोलकाता और श्रीरामपुर में रैली कर सकते हैं. दिल्ली समेत पूरे उत्तर भारत में तपती धूप और गर्मी से बुरा हाल है. पारा 40 डिग्री के पार पहुंच गया है. देश-दुनिया का हर अपडेट यहां देखें.
