
अमेरिकी राष्ट्रपति पद का जो रसूख दुनियाभर में है, वैसे दुनिया में किसी और का नहीं होता. यही वजह है कि अमेरिकी राष्ट्रपति को दुनिया के सबसे ताकतवर लोगों में शुमार किया जाता है. जब बात इतने शक्तिशाली पद की हों तो यकीनन इसके लिए होने वाले चुनाव पर भी सभी की नजरें टिकी होगी. अब जब अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव ज्यादा दूर नहीं है, ऐसे में इलेक्शन कैंपेन भी जोर पकड़ चुका है. इलेक्शन कैंपेन के लिए कई क्रिएटिव तरीके खोजे जा रहे हैं, ताकि वोटर्स को लुभाया जा सकें.
Excited to share the release of our new music video, 'Nacho Nacho,' supporting @VP Kamala Harris for President! Let's mobilize and turn out the South Asian vote in key battleground states @DNC@CNN@ABC@maddow@aajtak@ndtvindia@IndiaToday@republicpic.twitter.com/x92vns4gH8
— Ajay Jain Bhutoria (@ajainb) September 8, 2024
इसी कड़ी में भारतीय-अमेरिकी समुदाय के प्रमुख अजय भुटोरिया ने हैरिस के समर्थन में एक खास कैंपेन सॉन्ग लॉन्च किया है, ये कैंपेन सॉन्ग है 'नाचो नाचो'. ये गाना भारत की ब्लॉकबस्टर फिल्म 'RRR' के फेमस ट्रैक ‘नाटू नाटू' का इंस्पायर्ड वर्जन है, जिसमें कमला हैरिस के समर्थन का मैसेज है. इस कैंपेन सॉन्ग का मकसद 5 नवंबर को होने वाले चुनाव में भारतीय मूल की कमला हैरिस के लिए वोटर्स को लुभाना है.
भूटोरिया ने कहा, "नाचो नाचो" केवल एक गीत नहीं है, यह एक आंदोलन है. इस अभियान का उद्देश्य युद्ध के मैदान वाले राज्यों और प्रमुख जिलों में विविध दक्षिण एशियाई अमेरिकी समुदाय से जुड़ना है. 4.4 मिलियन से अधिक भारतीय अमेरिकियों और 6 मिलियन दक्षिण एशियाई लोगों के मतदान के योग्य होने के साथ, हमारा लक्ष्य 2024 में उपराष्ट्रपति कमला हैरिस को जीत दिलाने में मदद करना है."
ये सॉन्ग भाषाई और सांस्कृतिक बाधाओं को पार करता है. कैंपेन सॉन्ग हिंदी, पंजाबी, तमिल, तेलुगु, गुजराती, बंगाली और अन्य भाषाओं के मतदाताओं को प्रभावित करता है. उन्होंने कहा, "2020 में, हमने दक्षिण एशियाई और अफ्रीकी अमेरिकी मूल की पहली महिला को उपराष्ट्रपति के रूप में चुनकर इतिहास रच दिया. अब, 2024 में, उन्हें अपना अगला राष्ट्रपति बनाने का समय आ गया है." अगर वह जीत जाती हैं, तो 59 वर्षीय कमला हैरिस अमेरिका के 248 साल के इतिहास में देश की राष्ट्रपति बनने वाली पहली महिला होंगी.
रविवार को जारी पोल के अनुसार, कमला हैरिस और डोनाल्ड ट्रंप के बीच पहली टेलीविज़न बहस से दो दिन पहले, अमेरिकी राष्ट्रपति पद की दौड़ में कड़ी टक्कर बनी हुई है. न्यू यॉर्क टाइम्स/सिएना पोल में पाया गया कि 78 वर्षीय ट्रंप राष्ट्रीय स्तर पर हैरिस से 48 से 47 प्रतिशत आगे चल रहे हैं. पोल में पाया गया कि हैरिस विस्कॉन्सिन, मिशिगन और पेंसिल्वेनिया में मामूली बढ़त पर हैं और नेवादा, जॉर्जिया, उत्तरी कैरोलिना और एरिज़ोना में बराबरी पर हैं. CBS न्यूज़/YouGov पोल में हैरिस को मिशिगन और विस्कॉन्सिन में एक प्रतिशत अंक से आगे और पेंसिल्वेनिया में बराबरी पर बताया गया.
'48 घंटे में होर्मुज खुल जाएगा अगर यह शर्त मान ली', ट्रंप की चुनावी हार के बाद ईरान के तेवर बदले
Edited by: आशुतोष कुमार सिंहअगर मैं ईरान को परमाणु हथियार हासिल करने से नहीं रोकता, तो इजरायल का वजूद नहीं होता: डोनाल्ड ट्रंप
Edited by: मोहम्मद साक़िब मज़ीदट्रंप कैबिनेट से इस्तीफा, राष्ट्रपति चुनाव लड़ने की तैयारी; क्या करने वाले हैं मार्कों रुबियो? खुद बताया प्लान
Written by: अजय कुमार पटेलईरान अब साफ कह रहा है कि अमेरिकी चुनाव के नतीजों ने मध्यस्थों की 'शटल डिप्लोमेसी' यानी आना-जाना करके बातचीत कराने की कोशिश को बड़ा झटका दिया है. हमें थोड़ा इंतजार करना होगा. पिछले कुछ दिनों में कोई तरक्की नहीं हुई है, और इसकी बड़ी वजह अमेरिकी चुनाव के नतीजे हैं.
यह पहली बार नहीं है जब डोनाल्ड ट्रंप ने इजरायल के अस्तित्व में बने रहने का क्रेडिट खुद को दिया है. फॉक्स न्यूज के साथ एक इंटरव्यू में उन्होंने कहा था, "सच कहूं तो, अगर मैं अमेरिका का राष्ट्रपति न होता, तो आज इजरायल का वजूद ही नहीं होता."
अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने ट्रंप प्रशासन छोड़ने और 2028 राष्ट्रपति चुनाव लड़ने संबंधी खबरों को खारिज कर दिया है. उन्होंने कहा कि ट्रंप का कार्यकाल पूरा होने तक प्रशासन में बने रहना उनकी योजना है.
किम की प्रभावशाली बहन किम यो जोंग ने बुधवार को संकेत दिया कि वाशिंगटन के साथ फिर से बातचीत करने में उनकी कोई खास दिलचस्पी नहीं है. उन्होंने कहा कि प्योंगयांग को ऐसे अविश्वसनीय और शत्रुतापूर्ण लोगों के साथ आमने-सामने बैठने की कोई जरूरत नहीं है.
अमेरिकी अरबपति और X के मालिक एलन मस्क ने मिडटर्म चुनाव के दौरान किया गया अपना चर्चित पोस्ट हटा दिया है, जिसमें मतदाताओं से रिपब्लिकन उम्मीदवारों के समर्थन की अपील की गई थी.
अमेरिका का मिडटर्म चुनाव कई मायनों में काफी अहम है. इसने अब तक के चुनावी गणित को बदलकर रख दिया है. डोनाल्ड ट्रंप की रिपब्लिकन पार्टी के गढ़ों में डेमोक्रेट्स ने सेंध लगा दी है.
अमेरिका के मिडटर्म इलेक्शन में राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की रिपब्लिकन पार्टी को बड़ा झटका लगा है. एक वजह भारतीय-अमेरिकियों का साथ न मिलना भी है.
भी की स्थिति में ये लग रहा कि वेंस ईरान युद्ध से खुद को दूर दिखाना चाहते हैं, जिससे 2028 के चुनाव में इसका कोई असर नहीं दिखे. वहीं ट्रंप के पास ईरान युद्ध पर तुरंत यूटर्न लेना अभी मुश्किल लग रहा है.
स्वामी प्रसाद मौर्य के बागेश्वर बाबा पर विवादित बयान, आजम खान को सुप्रीम कोर्ट से राहत नहीं, राहुल गांधी की रैली, AMU छात्रसंघ चुनाव, दिल्ली में इमारत हादसा, बुलेट ट्रेन प्रोजेक्ट, शेयर बाजार में तेजी और विराट कोहली से जुड़ी खबरों समेत पढ़िए 5 नवंबर 2026 की 10 बड़ी खबरें.
अमेरिका में मिडटर्म चुनाव के बाद रिपब्लिकन पार्टी का कांग्रेस पर पूरा कंट्रोल खत्म हो गया है. इसके बाद भारत के लिए अमेरिका से ट्रेड डील की जल्दबाजी अब कम हो गई है, जो एक अच्छी खबर है- रिपोर्ट
