
अमेरिका (America Elections 2020) में चुनावी माहौल के बीच आरोप-प्रत्यारोप की राजनीति अपने चरम पर है. आज (गुरुवार, भारतीय समयानुसार) सुबह डेमोक्रेटिक पार्टी की उप-राष्ट्रपति पद की भारतीय मूल की उम्मीदवार कमला हैरिस (Kamala Harris) और अमेरिका के उप-राष्ट्रपति माइक पेंस (Mike Pence) के बीच वाइस-प्रेसिडेंशियल डिबेट हुई. हैरिस ने कोरोनावायरस (Coronavirus) के मामले में ट्रम्प सरकार को जमकर घेरा. उन्होंने कहा कि कोई भी अमेरिकी सरकार इस तरह के मामलों में कभी इतनी बुरी तरह नाकाम नहीं रही.
कमला हैरिस ने कहा, 'अमेरिकी नागरिक इस बात के गवाह है कि US के इतिहास में देश की कोई भी सरकार इतनी बुरी तरह से कभी फेल नहीं हुई है.' कोरोना वैक्सीन पर बोलते हुए उन्होंने कहा, 'अगर पब्लिक हेल्थ प्रोफेशनल्स, अगर डॉक्टर फौसी या दूसरे डॉक्टर हमसे कहेंगे कि ये हमें लेनी चाहिए, तो सबसे पहले वैक्सीन मैं लूंगी लेकिन अगर डोनाल्ड ट्रम्प वैक्सीन लेने के लिए कहेंगे तो मैं इसे नहीं लूंगी.'
डोनाल्ड ट्रम्प अभी भी कोरोना संक्रमित हैं तो नहीं करनी चाहिए दूसरी प्रेसिडेंशियल डिबेट : जो बाइडेन
माइक पेंस ने कमला हैरिस पर पलटवार करते हुए कोरोना की वैक्सीन को लेकर जनता के विश्वास को कम करने का आरोप लगाया. उन्होंने कहा कि इससे डोनाल्ड ट्रम्प की विश्वसनीयता पर भी सवाल उठेंगे. बता दें कि अमेरिका में कोरोना के मामले 75 लाख के करीब पहुंच गए हैं. वहां 43 लाख से ज्यादा एक्टिव केस हैं. US में अब तक 2.10 लाख लोगों की कोरोना से जान गई है.
कोरोना 'नेगेटिव' होना ठीक होने की गारंटी नहीं, मरीजों को ठीक होने में लग रहा वक्त
गौरतलब है कि भारत समेत दुनियाभर के 180 से ज्यादा देशों में COVID-19 का खौफ देखने को मिल रहा है. अभी तक 3.61 करोड़ से ज्यादा लोग वायरस की चपेट में आ चुके हैं. कोरोना से 10.55 लाख से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है. भारत (Coronavirus India Report) में भी हर रोज कोरोना के मामले बढ़ रहे हैं. देश में संक्रमितों की संख्या 68 लाख पार हो गई है. स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा आज (गुरुवार) सुबह जारी किए गए आंकड़ों के अनुसार, कोरोना मरीजों की संख्या 68,35,655 हो गई है. पिछले 24 घंटों में कोरोना के 78,524 नए मामले सामने आए हैं. इस दौरान 83,011 मरीज ठीक हुए हैं. 24 घंटों में 971 लोगों की मौत हुई है.
VIDEO: COVID-19 से पीड़ित डोनाल्ड ट्रम्प की सेहत पर अटकलों का दौर
अमेरिका में हनुमान जी की 90 फीट ऊंची मूर्ति तोड़ने की धमकी, चुनाव से पहले हिंदू के खिलाफ नफरत कौन फैला रहा?
Edited by: आशुतोष कुमार सिंहट्रंप को मध्यावधि चुनाव में रोकने की सीक्रेट साजिश! अमेरिकी मीडिया का दावा- करीबी लोग ही नहीं चाहते जीत
Written by: Devbrat Tiwari, Edited by: चंदन सिंह राजपूत"ईस्ट इंडिया कंपनी जैसा साम्राज्य खड़ा कर रहे हैं AI दिग्गज", मशहूर इतिहासकार की चेतावनी!
Written by: सुधांशु शुभमअमेरिका के टेक्सास में भगवान हनुमान की 90 फीट ऊंची मूर्ति को मिडटर्म चुनावों से पहले राजनीतिक बहस का केंद्र बना दिया गया है. टेक्सास के शुगर लैंड में अष्टलक्ष्मी मंदिर में लगी ‘स्टैच्यू ऑफ द यूनियन’ नाम की यह मूर्ति अगस्त 2024 में स्थापना के बाद से ही विवाद के केंद्र में है.
फॉक्स न्यूज की होस्ट लॉरा इंग्राहम ने दावा किया कि कुछ रिपब्लिकन नेता 2026 के मिडटर्म चुनाव में हार से भी परहेज नहीं करेंगे ताकि उन्हें ट्रंप के एजेंडे को आगे बढ़ाने की जिम्मेदारी से राहत मिल सके.
इतिहासकार William Dalrymple ने चेतावनी दी है कि आज की बड़ी अमेरिकी Tech और AI कंपनियां ईस्ट इंडिया कंपनी की तरह ही बेहद शक्तिशाली 'कंपनी-राज्य' बनती जा रही हैं.
डोनाल्ड ट्रंप ने मिडटर्म चुनावों से ठीक पहले नियम बदल दी थी, उनकी सरकार कह रही थी कि इनका मकसद चुनाव प्रक्रिया की सुरक्षा और विश्वसनीयता बढ़ाना है. लेकिन राज्यों का कहना था कि वोटिंग शुरू होने के इतने करीब इस तरह के बदलाव लागू करना संभव नहीं है.
ट्रंप का हर अमेरिकी को 5,000 डॉलर देने का वादा कितना सच, कितना कानूनी? जीत के बाद पैसा कहां से आएगा
डोनाल्ड ट्रंप की सरकार ईरान जंग में उलझी हुई है, अमेरिका में तेल महंगा हुआ पड़ा है. ऐसे में मिडटर्म चुनावों में ट्रंप की पार्टी डेमोक्रेट्स के मुकाबले संघर्ष कर रही है. ट्रंप अब वोटरों को रिझाने का नया तरीका लेकर आए हैं.
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि अमेरिका के मध्यावधि चुनाव के तुरंत बाद ईरान से जुड़ा युद्ध समाप्त हो जाएगा. उन्होंने आरोप लगाया कि तेहरान सत्ता परिवर्तन की उम्मीद में संघर्ष को लंबा खींच रहा है और उसका अंतिम लक्ष्य परमाणु हथियार हासिल करना है.
जेडी वेंस ने ओहियो में एक रैली के दौरान शरिया कानून पर अल सईद की पुरानी टिप्पणियों की आलोचना की थी. जिसके बाद अल सईद ने उनकी पत्नी उषा वेंस को इस वार-पलटवार में घसीट लिया.
अमेरिका में कड़े चुनावी कानूनों की पैरवी करते हुए राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारतीय चुनावी सिस्टम की तारीफ की है. इसके साथ ही उन्होंने 'सेव अमेरिका एक्ट' पास कराने की मांग की है.
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत के चुनावी मॉडल की तारीफ करते हुए कहा कि दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र में हर मतदाता के लिए वैध फोटो पहचान पत्र जरूरी है. उन्होंने अमेरिका में SAVE America Act पारित करने की मांग दोहराई.
