
अमेरिका में राष्ट्रपति चुनाव से पहले आखिरी प्रेसिडेंशियल डिबेट में डोनाल्ड ट्रम्प (Donald Trump) ने भारत (India) और रूस (Russia) पर अपनी भड़ास निकालते हुए दावा किया था कि भारत, चीन (China) और रूस में हवा की गुणवत्ता बहुत खराब है. ये देश अपनी हवा का ध्यान नहीं रखते हैं, जबकि अमेरिका हमेशा एयर क्वालिटी का ध्यान रखता है. ट्रम्प ने पेरिस जलवायु समझौते से US के हटने की बात दोहराते हुए कहा कि इसने इसे "गैर-प्रतिस्पर्धी राष्ट्र" बना दिया था. अमेरिकी राष्ट्रपति के इस बयान के बाद कांग्रेस नेता कपिल सिब्बल (Kapil Sibal) ने ट्रम्प के साथ पीएम मोदी की दोस्ती के दिखावे को लेकर प्रधानमंत्री पर तंज कसा.
कपिल सिब्बल ने डोनाल्ड ट्रम्प के इस बयान और उनकी भारत से संबंधित कुछ अन्य टिप्पणियों का हवाला देकर पीएम मोदी और सरकार पर कटाक्ष करते हुए कहा कि यह मित्रता का फल है. उन्होंने ट्वीट कर कहा कि भारत में कोविड-19 से मौतों के आंकड़ों पर सवाल उठाना, ट्रम्प के साथ दोस्ती का फल है. ट्रम्प ने कहा कि भारत खराब वायु भेजता है, वहां की हवा खराब है. भारत टैरिफ किंग है. ये सब 'हाउडी मोदी' का नतीजा है.
Trump : Fruits of Friendship
— Kapil Sibal (@KapilSibal) October 23, 2020
1) Questions India's COVID death toll
2) Says India sends dirt up into the air
India “ air is filthy “
3) Called India “ tariff king “
The result of “Howdy Modi “ !
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता आनंद शर्मा (Anand Sharma) ने दावा किया कि इस वक्तव्य से ट्रम्प ने जलवायु परिवर्तन पर अपनी कम जानकारी भी उजागर की है. शर्मा ने ट्वीट किया, 'राष्ट्रपति ट्रंप ने 'नमस्ते इंडिया' का अपमान किया है और जलवायु परिवर्तन पर अपनी जानकारी की कमी उजागर की है.' कांग्रेस के विदेश मामलों के विभाग के प्रमुख ने कहा, 'ट्रम्प को इस तथ्य के बारे में बताया जाना चाहिए था कि अमेरिका ऐतिहासिक रूप से सबसे ज्यादा प्रदूषण पैदा करने वाला देश है और वहां ग्रीनहाउस गैस का प्रति व्यक्ति उत्सर्जन भी भारत से 6 गुना अधिक है.'
प्रेसिडेंशियल डिबेट में भारत-रूस पर बरसे डोनाल्ड ट्रम्प, कहा- 'देख लीजिए वहां हवा कितनी खराब!'
गौरतलब है कि अमेरिकी राष्ट्रपति ने चीन, भारत और रूस पर 'दूषित वायु' से निपटने के लिए उचित कदम ना उठाने का आरोप लगाते हुए, पेरिस जलवायु समझौते से हटने के अमेरिका के कदम को सही ठहराया. बेलमॉन्ट विश्वविद्यालय में राष्ट्रपति पद के चुनाव की अंतिम आधिकारिक बहस (प्रेसिडेंशियल डिबेट) के दौरान ट्रंप ने कहा, 'चीन को देखिए, कितना गंदा है. रूस को देखिए, भारत को देखिए, वहां गंदगी है. हवा बहुत प्रदूषित है.' बता दें कि अमेरिका में तीन नवंबर को राष्ट्रपति चुनाव है. (इनपुट भाषा से भी)
VIDEO: राहुल गांधी से बात करने के बाद कपिल सिब्बल ने डिलीट किया ट्वीट
चीन की दखल से चुनाव जीते थे बाइडेन- ट्रंप के इस आरोप की हवा उनकी अपनी सरकार निकाल चुकी
Edited by: आशुतोष कुमार सिंहचीन ने की चोरी! अमेरिकी चुनाव के 22 करोड़ वोटर्स का डेटा उड़ाया- ट्रंप का बड़ा दावा
Edited by: आशुतोष कुमार सिंहअमेरिका में चुनाव से पहले डर गए ट्रंप? इलेक्शन असिस्टेंस कमीशन के सभी 4 मेंबर को हटाया
Edited by: आशुतोष कुमार सिंहFact Check: डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर 2020 के राष्ट्रपति चुनाव में धांधली के आरोप लगाए हैं. उनका आरोप है कि चीन ने 22 करोड़ अमेरिकी वोटरों की फाइलें गैर-कानूनी तरीके से हासिल कर ली थीं. लेकिन यह आरोप कितने सही हैं?
Donald Trump Primetime Speech on US Election Data: डोनाल्ड ट्रंप का दावा है कि अमेरिकी चुनाव प्रणाली 'इतनी खराब और कमजोर है कि इसे कोई नहीं बचा सकता.'
अमेरिका में सुप्रीम कोर्ट के एक फैसले के बाद राष्ट्रपति के तौर पर डोनाल्ड ट्रंप की ताकत और बढ़ गई है. इसी का इस्तेमाल करते हुए उन्होंने इलेक्शन असिस्टेंस कमीशन के सभी 4 मेंबर को हटा दिया है.
डोनाल्ड ट्रंप के समर्थन वाले अबेलार्दो दे ला एस्प्रिएला की जीत के साथ कोलंबिया में दक्षिणपंथी राजनीति की फिर से सत्ता में वापसी हो गई है. इससे पहले 200 साल में केवल 4 साल ही दक्षिणपंथी सरकार रही है.
दो विश्व युद्ध और उसके बाद की दुनिया के युद्ध नतीजों और चुनाव नतीजों का हाल देख ट्रंप-नेतन्याहू को संभल जाना चाहिए.
हालिया रॉयटर्स/इप्सोस पोल के अनुसार, ट्रंप की रेटिंग इस कार्यकाल के सबसे निचले स्तर 36% पर पहुंच गई है, जिससे पार्टी को हाउस और सीनेट में बहुमत खोने का डर है.
LIVE: बंगाल विधानसभा चुनाव को लेकर राहुल गांधी आज कोलकाता और श्रीरामपुर में रैली कर सकते हैं. दिल्ली समेत पूरे उत्तर भारत में तपती धूप और गर्मी से बुरा हाल है. पारा 40 डिग्री के पार पहुंच गया है. देश-दुनिया का हर अपडेट यहां देखें.
Iran War: अमेरिका में मध्यावधि चुनाव नजदीक आ रहे हैं. ऐसे में ट्रंप पर युद्ध खत्म करने का घरेलू राजनीतिक दबाव बढ़ रहा है. इस युद्ध की वजह से पेट्रोल के दाम आसमान छू रहे हैं. जिसकी वजह से उनको आलोचना झेलनी पड़ रही है. शायद यही वजह है कि ट्रंप के मन में युद्ध खत्म करने का विचार आने लगा है.
हंगरी में विपक्षी नेता पीटर मैग्यार (Peter Magyar) और उनकी तिसा पार्टी ने चुनाव में ऐतिहासिक प्रदर्शन करते हुए संसद की 199 सीटों में से 138 सीटों पर कब्जा कर लिया है.
हंगरी के संसदीय चुनाव में पीटर मैग्यार की तिज्सा पार्टी ने शानदार जीत दर्ज कर ओर्बन के 16 साल के शासन का अंत किया. विक्टर ओर्बन की हार का मुख्य कारण बढ़ती महंगाई और आर्थिक सुस्ती मानी जा रही है, जिससे जनता में निराशा थी.

