
अमेरिका की फर्स्ट लेडी मेलानिया ट्रंप एक बार फिर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं और इस बार भी अपने एक्सप्रेशंस की वजह से ही. गुरुवार को Republican National Convention (RNC) के आखिरी दिन स्टेज पर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ उनकी पत्नी मेलानिया ट्रंप और उनकी पहली पत्नी इवाना ट्रंप के साथ उनकी बेटी इवांका ट्रंप- जो व्हाइट हाउस में उनकी एडवाइज़र भी हैं- दिखाई दीं. यहां ट्रंप ने अपनी पार्टी की ओर से दूसरे टर्म के लिए नॉमिनेशन स्वीकार किया और संबोधन दिया. हालांकि, चर्चा सबसे ज्यादा उस घटना की हो रही है, जब मेलानिया ने इवांका ट्रंप के भाषण के बाद स्टेज पर उनका स्वागत किया.
इवांका ट्रंप ने अपने पिता ट्रंप की एक्सेप्टेन्स स्पीच के लिए उनका स्टेज पर स्वागत किया और मेलानिया ट्रंप के सामने से गुज़रकर ट्रंप के बगल में आकर खड़ी हुईं. इसी दौरान मेलानिया, इवांका को देखकर मुस्कुराईं. हालांकि, कैमरे पर इवांका की भाव-भंगिमा तो कैप्चर नहीं हुई लेकिन मेलानिया को देखकर जरूर लगा कि वो इवांका का रिस्पॉन्स देखकर खुश नहीं हुईं. मुस्कुराने के बाद एक सेकेंड के भीतर ही उनके चेहरे के भाव बदल गए और उनका चेहरा वापस गंभीर हो गया.
उनके इन एक्सप्रेशंस की चर्चा सोशल मीडिया पर खूब हो रही है. इस दौरान का एक वीडियो ट्विटर पर शेयर किया गया है, जो अब तक 50 लाख बार देखा जा चुका है.
This was so weird. #RNC2020pic.twitter.com/YHReTl0bfT
— Dana Goldberg (@DGComedy) August 28, 2020
उनके इस एक्सप्रेशंस पर ट्विटर यूजर्स खूब मजे ले रहे हैं.
I see that Melania and Ivanka are getting along juuuuust fine. pic.twitter.com/ktnmRBBG7Q
— TrumpsTaxes (@TrumpsTaxes) August 28, 2020
Melania doesn't seem to like Ivanka pic.twitter.com/PyiJ3OPjTZ
— Scott Dworkin (@funder) August 28, 2020
इसके अलावा कुछ यूजर्स ने मेलानिया ट्रंप की ग्रीन ड्रेस का भी मजाक उड़ाया है, जिसमें कॉमेडियन ट्रेवर नोआ का शो The Daily Show भी शामिल है.
Gorgeous dress pic.twitter.com/JV0Da0RLrU
— Parker Molloy (@ParkerMolloy) August 28, 2020
Melania's fashion choices always send a message pic.twitter.com/FvriwnX0fR
— The Daily Show (@TheDailyShow) August 28, 2020
इस वीडियो के सामने आने के बाद एक बार फिर इस बात की चर्चा होने लगी है कि मेलानिया ट्रंप और उनकी सौतेली बेटी इवांका ट्रंप के बीच में सबकुछ ठीक नहीं है. People Magazine के मुताबिक, मेलानिया ट्रंप की दोस्त और पूर्व सलाहकार स्टेफनी विंस्टन वॉकॉफ अपना मेमोऑर 'Melania & Me' रिलीज़ कर रही है, जिसमें उन्होंने दोनों के रिश्तों पर 'हैरान' करने वाली जानकारी दी है. जानकारी है कि इसमें कहा स्टेफनी वॉकॉफ ने बताया है कि कैसे मेलानिया ट्रंप ने 2016 के ट्रंप के शपथग्रहण समारोह में इवांका ट्रंप को फोटो सेशन से दूर रखने की कोशिश की थी. वहीं कथित रूप से इसमें ऐसे भी दावे किए गए हैं कि इवांका ट्रंप और उनके पति जेरेड कुश्नर ने मेलानिया ट्रंप को दबाने और उनपर कंट्रोल करने की कोशिश की थी.
Video: रवीश कुमार का प्राइम टाइम : क्या कमला हैरिस अमेरिका की उपराष्ट्रपति बन जाएंगी?
'नीति का प्रचार, लेकिन ट्रंप से दूरी', अमेरिका में मिडटर्म इलेक्शन से पहले रिपब्लिकन की नई रणनीति
Edited by: चंदन वत्सLIVE: जम्मू कश्मीर पुलिस ने श्रीनगर में मादक पदार्थ तस्करों से जुड़ी 3.5 करोड़ रुपये की संपत्ति कुर्क की
Edited by: श्वेता गुप्ताक्या ईरान युद्ध खत्म होने वाला है? डोनाल्ड ट्रंप ने दिए संकेत, होर्मुज को लेकर कही ये बड़ी बात
Edited by: श्वेता गुप्ताहालिया रॉयटर्स/इप्सोस पोल के अनुसार, ट्रंप की रेटिंग इस कार्यकाल के सबसे निचले स्तर 36% पर पहुंच गई है, जिससे पार्टी को हाउस और सीनेट में बहुमत खोने का डर है.
LIVE: बंगाल विधानसभा चुनाव को लेकर राहुल गांधी आज कोलकाता और श्रीरामपुर में रैली कर सकते हैं. दिल्ली समेत पूरे उत्तर भारत में तपती धूप और गर्मी से बुरा हाल है. पारा 40 डिग्री के पार पहुंच गया है. देश-दुनिया का हर अपडेट यहां देखें.
Iran War: अमेरिका में मध्यावधि चुनाव नजदीक आ रहे हैं. ऐसे में ट्रंप पर युद्ध खत्म करने का घरेलू राजनीतिक दबाव बढ़ रहा है. इस युद्ध की वजह से पेट्रोल के दाम आसमान छू रहे हैं. जिसकी वजह से उनको आलोचना झेलनी पड़ रही है. शायद यही वजह है कि ट्रंप के मन में युद्ध खत्म करने का विचार आने लगा है.
हंगरी में विपक्षी नेता पीटर मैग्यार (Peter Magyar) और उनकी तिसा पार्टी ने चुनाव में ऐतिहासिक प्रदर्शन करते हुए संसद की 199 सीटों में से 138 सीटों पर कब्जा कर लिया है.
हंगरी के संसदीय चुनाव में पीटर मैग्यार की तिज्सा पार्टी ने शानदार जीत दर्ज कर ओर्बन के 16 साल के शासन का अंत किया. विक्टर ओर्बन की हार का मुख्य कारण बढ़ती महंगाई और आर्थिक सुस्ती मानी जा रही है, जिससे जनता में निराशा थी.
Iran-Israel War: खबरों के मुताबिक, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने व्यक्तिगत रूप से इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू से लेबनान पर हमले कम करने की अपील की थी.
पश्चिम बंगाल चुनाव में पर्यवेक्षक अनुराग यादव को मुख्य चुनाव आयुक्त से विवाद के बाद हटा दिया गया, उन्हें यूपी वापस बुलाया गया. बैठक में अनुराग यादव पोलिंग बूथ की संख्या नहीं बता पाए, जिस पर सीईसी ने उन्हें कड़ी फटकार लगाई थी.
रॉबर्ट मुलर वियतनाम युद्ध में सैनिक के रूप में सेवा दे चुके थे. उन्हें पर्पल हार्ट से भी सम्मानित किया गया था. रॉबर्ट मुलर को साल 2001 में राष्ट्रपति जॉर्ज डब्ल्यू. बुश ने FBI निदेशक नियुक्त किया था. वो 2013 तक एफबीआई निदेशक के पद पर रहे.
US Iran War: ईरान के साथ शुरू हुए युद्ध को लेकर अमेरिका में बड़ा सवाल यह उठ रहा है कि क्या राष्ट्रपति ट्रंप ने संविधान का उल्लंघन किया है. यहां समझिए.
पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी (PPCC) ने आगामी रैली के लिए कांग्रेस नेता हरदयाल सिंह कंबोज को बरनाला जिले का प्रभारी नियुक्त किया है.

