
यूएस-इंडिया स्ट्रैटेजिक पार्टनरशिप फोरम (USISPF) के अध्यक्ष जॉन चैंबर्स ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) को दुनिया के बेस्ट नेताओं में एक बताया है. USISPF के चेयरमैन जॉन चैंबर्स (John Chambers) ने बताया कि भारत में प्रधानमंत्री मोदी की अप्रूवल रेटिंग 76 पर्सेंट है. यानी इतने लोग उन्हें पसंद करते हैं. जॉन चैंबर्स ने कहा, "काश अमेरिका में भी मोदी जैसा कोई लीडर होता."
NDTV के साथ इंटरव्यू में जॉन टी चैंबर्स ने कहा, "मैं पीएम मोदी का बहुत बड़ा फैन हूं. मुझे लगता है कि वह दुनिया के सर्वश्रेष्ठ नेता हैं. मेरी इच्छा है कि हमारे पास अमेरिका में भी ऐसा कोई लीडर हो. हमारे पास कोई भी ऐसा राजनीतिक नेता नहीं है, जिन्हें 50 पर्सेंट अप्रूवल रेटिंग मिली हो. जबकि पीएम मोदी को 75 पर्सेंट की अप्रूवल रेटिंग मिली है."
लोगों को मोदी पर भरोसा- चैंबर्स
चैंबर्स ने कहा, "अगर आप नेता के बारे में सोचते हैं, तो यह उनके ट्रैक रिकॉर्ड के बारे में है. यह उनके रिश्तों और भरोसे के बारे में है. उन्होंने हमारे सभी राजनीतिक नेताओं के साथ अच्छे रिश्ते बनाए हैं. लोग उनपर भरोसा करते हैं."
भारत का विश्व की सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनना तय- चैंबर्स
जॉन चैंबर्स ने इस दौरान तेजी से उभरती भारत की अर्थव्यवस्था की भी तारीफ की. उन्होंने कहा, "भारत का विश्व की सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनना तय है. भारतीय कंपनियों को आगे बढ़ने का साहस रखना होगा." उन्होंने कहा, "चीन की तुलना में भारत लिडिंग MFG बनने की स्थिति में है."
चीन से आगे निकलेगी भारतीय अर्थव्यवस्था
पूर्व टेक दिग्गज जॉन चैंबर्स दुनिया में भारत की संभावनाओं को लेकर भी उत्साहित हैं. उन्होंने कहा, "एक दशक से ज्यादा समय में भारत की अर्थव्यवस्था चीन से 90% बड़ी हो जाएगी. भारत के टॉप पोजिशन पर पहुंचने की वजह उसकी रिस्क लेने की इच्छा है." उन्होंने कहा, "कुछ साल पहले ऐसी स्थिति नहीं थी. ये पीएम मोदी की लगातार कोशिशों के कारण हुआ."
AI टेक्नोलॉजी का होगा पॉजिटिव असर
जॉन चैंबर्स ने इस दौरान आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का भी जिक्र किया. उन्होंने कहा, "मैं करीब 7 साल से AI कंपनियों पर दांव लगा रहा हूं. इनमें भारतीय कंपनियां भी शामिल हैं. इस टेक्नोलॉजी का दुनिया पर पॉजिटिव असर होगा. AI से हर नागरिक को फायदा होगा. बेशक इससे नौकरी कम होने की आशंका है."
ये भी पढ़ें:-
"लोकसभा चुनाव के चलते रुकेगा प्रसारण लेकिन विकास जारी रहेगा" : Mann Ki Baat में बोले पीएम मोदी
"जहां दूसरों से उम्मीद खत्म हो जाती है, वहीं से मोदी की गारंटी शुरू होती है..." : राजकोट में PM मोदी
द्वारका के पास ‘स्कूबा डाइविंग' के दौरान ‘‘दिव्य अनुभव'' हुआ: पीएम मोदी
अमेरिका में भी होगा SIR? भारत के चुनावी सिस्टम की तारीफ कर ट्रंप ऐसा क्या करने वाले हैं
Written by: प्रियंक द्विवेदीभारत की चुनाव व्यवस्था के मुरीद हुए ट्रंप, बोले- 64.6 करोड़ वोटर्स के पास फोटो ID; अमेरिका में भी हों ये नियम
Written by: अजय कुमार पटेलExplainer: निकारागुआ में अब नहीं होंगे चुनाव, राष्ट्रपति ओर्टेगा के इस फैसले से क्यों मचा है वैश्विक बवाल?
Written by: अभिजीत श्रीवास्तवअमेरिका में कड़े चुनावी कानूनों की पैरवी करते हुए राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारतीय चुनावी सिस्टम की तारीफ की है. इसके साथ ही उन्होंने 'सेव अमेरिका एक्ट' पास कराने की मांग की है.
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत के चुनावी मॉडल की तारीफ करते हुए कहा कि दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र में हर मतदाता के लिए वैध फोटो पहचान पत्र जरूरी है. उन्होंने अमेरिका में SAVE America Act पारित करने की मांग दोहराई.
निकारागुआ में चुनाव क्यों खत्म कर रहे हैं डेनियल ओर्टेगा? संयुक्त राष्ट्र और अमेरिका ने निकारागुआ पर क्या कहा? ओर्टेगा के इस फैसले से निकारागुआ को लेकर दुनिया की चिंता क्यों बढ़ गई है?
Fact Check: डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर 2020 के राष्ट्रपति चुनाव में धांधली के आरोप लगाए हैं. उनका आरोप है कि चीन ने 22 करोड़ अमेरिकी वोटरों की फाइलें गैर-कानूनी तरीके से हासिल कर ली थीं. लेकिन यह आरोप कितने सही हैं?
Donald Trump Primetime Speech on US Election Data: डोनाल्ड ट्रंप का दावा है कि अमेरिकी चुनाव प्रणाली 'इतनी खराब और कमजोर है कि इसे कोई नहीं बचा सकता.'
अमेरिका में सुप्रीम कोर्ट के एक फैसले के बाद राष्ट्रपति के तौर पर डोनाल्ड ट्रंप की ताकत और बढ़ गई है. इसी का इस्तेमाल करते हुए उन्होंने इलेक्शन असिस्टेंस कमीशन के सभी 4 मेंबर को हटा दिया है.
डोनाल्ड ट्रंप के समर्थन वाले अबेलार्दो दे ला एस्प्रिएला की जीत के साथ कोलंबिया में दक्षिणपंथी राजनीति की फिर से सत्ता में वापसी हो गई है. इससे पहले 200 साल में केवल 4 साल ही दक्षिणपंथी सरकार रही है.
दो विश्व युद्ध और उसके बाद की दुनिया के युद्ध नतीजों और चुनाव नतीजों का हाल देख ट्रंप-नेतन्याहू को संभल जाना चाहिए.
हालिया रॉयटर्स/इप्सोस पोल के अनुसार, ट्रंप की रेटिंग इस कार्यकाल के सबसे निचले स्तर 36% पर पहुंच गई है, जिससे पार्टी को हाउस और सीनेट में बहुमत खोने का डर है.
LIVE: बंगाल विधानसभा चुनाव को लेकर राहुल गांधी आज कोलकाता और श्रीरामपुर में रैली कर सकते हैं. दिल्ली समेत पूरे उत्तर भारत में तपती धूप और गर्मी से बुरा हाल है. पारा 40 डिग्री के पार पहुंच गया है. देश-दुनिया का हर अपडेट यहां देखें.
