
Lok Sabha Elections 2024: बीजेपी के अमृतसर से उम्मीदवार तरनजीत सिंह संधू (Taranjit Singh Sandhu) नया वादा करने में सबसे आगे हैं. उन्होंने बेंगलुरु के साथ अमृतसर में भी अमेरिकी वाणिज्य दूतावास (US Consulate) लाने का वादा किया है. दूतावास के वादे की सबसे पहले बात बीजेपी (BJP) सांसद तेजस्वी सूर्या ने की थी. पूर्व राजनयिक तरणजीत सिंह संधू ने लोकसभा चुनाव के लिए शुक्रवार को अपना नामांकन पत्र दाखिल किया. 61 साल के संधू ने अपना नामांकन पत्र दाखिल करने से पहले एक रोड शो किया, जिसमें विदेश मंत्री एस जयशंकर उनके साथ थे.
एस जयशंकर ने कहा कि, "अगर हम भारत-अमेरिका संबंधों को देखें, तो वे तेजी से आगे बढ़ रहे हैं. हमारा समुदाय वहां बढ़ रहा है. आज दोनों देशों के बीच बहुत अधिक व्यापार है. इसलिए मुझे लगता है कि भविष्य में यहां और अधिक वाणिज्य दूतावास खुलेंगे. और हम यह देखेंगे कि अमृतसर के लिए यह मामला कौन आगे बढ़ाता है.''
एस जयशंकर ने अपने ठीक बगल में बैठे संधू की ओर इंगित करते हुए कहा, "इसलिए यदि आप सही आदमी को रखते हैं...आपको देखना होगा कि अमृतसर के मामले की वकालत कौन कर रहा है."
अमेरिका में पूर्व राजदूत संधू ने सिएटल में भारतीय वाणिज्य दूतावास खोलने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है. यह न्यूयॉर्क, शिकागो, ह्यूस्टन, अटलांटा और सैन फ्रांसिस्को के बाद छठा दूतावास है.
मार्च में बीजेपी में शामिल हुए थे संधू
संधू ने कहा था कि, "मैंने निश्चित रूप से राजदूत गार्सेटी से बात की है, और मुझे पता है कि वह सकारात्मक रूप से इसकी सिफारिश करेंगे. मैंने डॉ जयशंकर से भी बात की है. वह भी इस बारे में सकारात्मक रहे हैं. ऐसे आंकड़े हैं जो इसका समर्थन करते हैं." मार्च में बीजेपी में शामिल हुए संधू ने अप्रैल में WION को दिए एक इंटरव्यू में यह बात कही थी.
संधू ने अमेरिका में भारत के दूत के रूप में अपने कार्यकाल के दौरान दोनों देशों के बीच कई प्रमुख डील में अहम भूमिका निभाई थी. इसमें भारतीय वायु सेना के लिए लड़ाकू जेट इंजन बनाने के लिए अमेरिकी दिग्गज जीई के साथ सौदा भी शामिल था.
बेंगलुरु में तेजस्वी सूर्या का वादा
तेजस्वी सूर्या ने नौ अप्रैल को एक पोस्ट में लिखा था कि, "2000 के दशक की शुरुआत से बेंगलुरु में अमेरिकी वाणिज्य दूतावास की मांग लंबे समय से चली आ रही है. बेंगलुरु के कई निवासी मुंबई, चेन्नई, कोलकाता या हैदराबाद की यात्रा करते हैं, वीज़ा अनुमोदन के लिए 30,000 रुपये से 60,000 रुपये और 2-3 दिन खर्च करते हैं. ऐसा नहीं हो कि किसी भी कन्नडिगा को आगे बढ़ने में परेशानी हो. यह मेरी सर्वोच्च प्राथमिकताओं में से एक था कि बेंगलुरु जैसे शहर को एक अमेरिकी वाणिज्य दूतावास मिलना चाहिए, और मैं अपने पहले कार्यकाल के भीतर इस वादे को पूरा करके खुश हूं."
The demand for a US Consulate in Bengaluru has been long-standing, since early 2000s.
— Tejasvi Surya (ಮೋದಿಯ ಪರಿವಾರ) (@Tejasvi_Surya) April 9, 2024
Many residents of Bengaluru travel to Mumbai, Chennai, Kolkata or Hyderabad, spending Rs 30,000 to Rs 60,000 and 2-3 days for VISA approvals.
No such hassles for any Kannadiga going forward.… pic.twitter.com/ZZNvtnUr8I
व्हाइट हाउस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने जून 2023 में कहा था कि अमेरिका बेंगलुरु और अहमदाबाद में दो नए वाणिज्य दूतावास खोलेगा. भारत में मुंबई, कोलकाता, चेन्नई और हैदराबाद में चार अमेरिकी वाणिज्य दूतावास हैं.
पंजाब में 18वीं लोकसभा के लिए 13 सदस्यों को चुनने के लिए 1 जून को एक ही चरण में मतदान होगा.
अमेरिका में हनुमान जी की 90 फीट ऊंची मूर्ति तोड़ने की धमकी, चुनाव से पहले हिंदू के खिलाफ नफरत कौन फैला रहा?
Edited by: आशुतोष कुमार सिंहट्रंप को मध्यावधि चुनाव में रोकने की सीक्रेट साजिश! अमेरिकी मीडिया का दावा- करीबी लोग ही नहीं चाहते जीत
Written by: Devbrat Tiwari, Edited by: चंदन सिंह राजपूत"ईस्ट इंडिया कंपनी जैसा साम्राज्य खड़ा कर रहे हैं AI दिग्गज", मशहूर इतिहासकार की चेतावनी!
Written by: सुधांशु शुभमअमेरिका के टेक्सास में भगवान हनुमान की 90 फीट ऊंची मूर्ति को मिडटर्म चुनावों से पहले राजनीतिक बहस का केंद्र बना दिया गया है. टेक्सास के शुगर लैंड में अष्टलक्ष्मी मंदिर में लगी ‘स्टैच्यू ऑफ द यूनियन’ नाम की यह मूर्ति अगस्त 2024 में स्थापना के बाद से ही विवाद के केंद्र में है.
फॉक्स न्यूज की होस्ट लॉरा इंग्राहम ने दावा किया कि कुछ रिपब्लिकन नेता 2026 के मिडटर्म चुनाव में हार से भी परहेज नहीं करेंगे ताकि उन्हें ट्रंप के एजेंडे को आगे बढ़ाने की जिम्मेदारी से राहत मिल सके.
इतिहासकार William Dalrymple ने चेतावनी दी है कि आज की बड़ी अमेरिकी Tech और AI कंपनियां ईस्ट इंडिया कंपनी की तरह ही बेहद शक्तिशाली 'कंपनी-राज्य' बनती जा रही हैं.
डोनाल्ड ट्रंप ने मिडटर्म चुनावों से ठीक पहले नियम बदल दी थी, उनकी सरकार कह रही थी कि इनका मकसद चुनाव प्रक्रिया की सुरक्षा और विश्वसनीयता बढ़ाना है. लेकिन राज्यों का कहना था कि वोटिंग शुरू होने के इतने करीब इस तरह के बदलाव लागू करना संभव नहीं है.
ट्रंप का हर अमेरिकी को 5,000 डॉलर देने का वादा कितना सच, कितना कानूनी? जीत के बाद पैसा कहां से आएगा
डोनाल्ड ट्रंप की सरकार ईरान जंग में उलझी हुई है, अमेरिका में तेल महंगा हुआ पड़ा है. ऐसे में मिडटर्म चुनावों में ट्रंप की पार्टी डेमोक्रेट्स के मुकाबले संघर्ष कर रही है. ट्रंप अब वोटरों को रिझाने का नया तरीका लेकर आए हैं.
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि अमेरिका के मध्यावधि चुनाव के तुरंत बाद ईरान से जुड़ा युद्ध समाप्त हो जाएगा. उन्होंने आरोप लगाया कि तेहरान सत्ता परिवर्तन की उम्मीद में संघर्ष को लंबा खींच रहा है और उसका अंतिम लक्ष्य परमाणु हथियार हासिल करना है.
जेडी वेंस ने ओहियो में एक रैली के दौरान शरिया कानून पर अल सईद की पुरानी टिप्पणियों की आलोचना की थी. जिसके बाद अल सईद ने उनकी पत्नी उषा वेंस को इस वार-पलटवार में घसीट लिया.
अमेरिका में कड़े चुनावी कानूनों की पैरवी करते हुए राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारतीय चुनावी सिस्टम की तारीफ की है. इसके साथ ही उन्होंने 'सेव अमेरिका एक्ट' पास कराने की मांग की है.
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत के चुनावी मॉडल की तारीफ करते हुए कहा कि दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र में हर मतदाता के लिए वैध फोटो पहचान पत्र जरूरी है. उन्होंने अमेरिका में SAVE America Act पारित करने की मांग दोहराई.
