अमेरिका के राष्ट्रपति चुनाव के सुपर ट्यूसडे में डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) की जीत हुई है. इसके बाद निक्की हेली (Nikki Haley) ने रिपब्लिकन पार्टी की ओर से राष्ट्रपति पद के लिए नॉमिनेशन की रेस से खुद को अलग कर लिया है. साथ ही उन्होंने पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का समर्थन करने से इनकार कर दिया. हालांकि उनसे मॉडरेट्स और निर्दलियों का समर्थन हासिल करने का आह्वान किया है, जिन्होंने प्राथमिक तौर पर उनका समर्थन किया था.
हेली ने दक्षिण कैरोलिना के चार्ल्सटन में एक टेलीविजन संबोधन में कहा, "यह अब डोनाल्ड ट्रंप पर निर्भर है कि वह हमारी पार्टी और उससे अलग उन लोगों के वोट हासिल करें, जिन्होंने उनका समर्थन नहीं किया और मुझे उम्मीद है कि वह ऐसा करेंगे."
हेली नवंबर में होने वाले चुनाव में राष्ट्रपति जो बाइडन का सामना करने के अवसर के लिए ट्रंप के साथ प्रतियोगिता में थीं. हालांकि "सुपर ट्यूसडे" में उन्हें केवल एक राज्य में जीत हासिल की और नामांकन के लिए ट्रंप के रास्ते में वह किसी भी तरह की बाधा पेश नहीं कर सकीं.
52 साल की निक्की हेली को अपने मूल दक्षिण कैरोलिना के बाहर बहुत कम जाना जाता था. इससे पहले ट्रंप ने 2017 में उन्हें संयुक्त राष्ट्र में राजदूत के रूप में नियुक्त किया था. इस दौरान उन्होंने एक स्पष्टवादी कंजर्वेटिव के रूप में अपनी छवि बनाने के लिए संयुक्त राष्ट्र के हाई-प्रोफाइल पद का इस्तेमाल किया था.
उन्होंने ट्रंप की "अराजकता" और 2024 के रिपब्लिकन व्हाइट हाउस नामांकन के बीच खड़े होने वाली आखिरी चुनौती के रूप में खुद पर गर्व जताया. हेली ने कहा, "हमारे महान देश से हमें जो समर्थन मिला है, उसके लिए मैं कृतज्ञ हूं."
उन्होंने कहा, "लेकिन अब मेरे अभियान को रोकने का वक्त आ गया है. मैंने कहा कि मैं चाहती थी कि अमेरिकियों की आवाज सुनी जाए, मैंने ऐसा किया है. मुझे कोई पछतावा नहीं है."
हालांकि निक्की हेली ने अमेरिकी राज्य वर्मोंट में रिपब्लिकन प्राइमरी में डोनाल्ड ट्रम्प पर आश्चर्यजनक जीत हासिल की, जो 2024 में व्हाइट हाउस की दौड़ में उनकी दूसरी जीत थी. 98 फीसदी वोटों की गिनती के बाद निक्की हेली को 49.9 फीसदी वोट मिले हैं तो डोनाल्ड ट्रंप को 45.8 फीसदी वोट मिले हैं.
सुपर ट्यूसडे में आसान जीत के साथ ट्रंप रिपब्लिकन पार्टी की ओर से राष्ट्रपति पद के नामांकन के और करीब पहुंच गए हैं, जिससे एक बार फिर अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव में उनका मुकाबला जो बाइडेन से होना तय माना जा रहा है.
जहां पर ट्रंप को निक्की हेली से चुनौती मिली थी, वहीं डेमोक्रेट प्राइमरी चुनाव में बाइडन के सामने कोई बड़ी चुनौती नजर नहीं आ रही है. बाइडन ने सामोआ को छोड़कर हर राज्य में जीत दर्ज की है.
ये भी पढ़ें :
* "मतदाताओं को आयात करना, 9/11 से भी बदतर": अमेरिकी राष्ट्रपति पर बरसे एलन मस्क
* EXPLAINER: क्या है सुपर ट्यूज़डे, अमेरिका के चुनावी कैलेंडर में क्यों है सबसे खास दिन
* "वो अपने सपने पूरे करने गया था..." : अमेरिका में भारतीय मूल के डांसर की मौत पर बोले परिजन
अमेरिका में भी होगा SIR? भारत के चुनावी सिस्टम की तारीफ कर ट्रंप ऐसा क्या करने वाले हैं
Written by: प्रियंक द्विवेदीभारत की चुनाव व्यवस्था के मुरीद हुए ट्रंप, बोले- 64.6 करोड़ वोटर्स के पास फोटो ID; अमेरिका में भी हों ये नियम
Written by: अजय कुमार पटेलExplainer: निकारागुआ में अब नहीं होंगे चुनाव, राष्ट्रपति ओर्टेगा के इस फैसले से क्यों मचा है वैश्विक बवाल?
Written by: अभिजीत श्रीवास्तवअमेरिका में कड़े चुनावी कानूनों की पैरवी करते हुए राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारतीय चुनावी सिस्टम की तारीफ की है. इसके साथ ही उन्होंने 'सेव अमेरिका एक्ट' पास कराने की मांग की है.
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत के चुनावी मॉडल की तारीफ करते हुए कहा कि दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र में हर मतदाता के लिए वैध फोटो पहचान पत्र जरूरी है. उन्होंने अमेरिका में SAVE America Act पारित करने की मांग दोहराई.
निकारागुआ में चुनाव क्यों खत्म कर रहे हैं डेनियल ओर्टेगा? संयुक्त राष्ट्र और अमेरिका ने निकारागुआ पर क्या कहा? ओर्टेगा के इस फैसले से निकारागुआ को लेकर दुनिया की चिंता क्यों बढ़ गई है?
Fact Check: डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर 2020 के राष्ट्रपति चुनाव में धांधली के आरोप लगाए हैं. उनका आरोप है कि चीन ने 22 करोड़ अमेरिकी वोटरों की फाइलें गैर-कानूनी तरीके से हासिल कर ली थीं. लेकिन यह आरोप कितने सही हैं?
Donald Trump Primetime Speech on US Election Data: डोनाल्ड ट्रंप का दावा है कि अमेरिकी चुनाव प्रणाली 'इतनी खराब और कमजोर है कि इसे कोई नहीं बचा सकता.'
अमेरिका में सुप्रीम कोर्ट के एक फैसले के बाद राष्ट्रपति के तौर पर डोनाल्ड ट्रंप की ताकत और बढ़ गई है. इसी का इस्तेमाल करते हुए उन्होंने इलेक्शन असिस्टेंस कमीशन के सभी 4 मेंबर को हटा दिया है.
डोनाल्ड ट्रंप के समर्थन वाले अबेलार्दो दे ला एस्प्रिएला की जीत के साथ कोलंबिया में दक्षिणपंथी राजनीति की फिर से सत्ता में वापसी हो गई है. इससे पहले 200 साल में केवल 4 साल ही दक्षिणपंथी सरकार रही है.
दो विश्व युद्ध और उसके बाद की दुनिया के युद्ध नतीजों और चुनाव नतीजों का हाल देख ट्रंप-नेतन्याहू को संभल जाना चाहिए.
हालिया रॉयटर्स/इप्सोस पोल के अनुसार, ट्रंप की रेटिंग इस कार्यकाल के सबसे निचले स्तर 36% पर पहुंच गई है, जिससे पार्टी को हाउस और सीनेट में बहुमत खोने का डर है.
LIVE: बंगाल विधानसभा चुनाव को लेकर राहुल गांधी आज कोलकाता और श्रीरामपुर में रैली कर सकते हैं. दिल्ली समेत पूरे उत्तर भारत में तपती धूप और गर्मी से बुरा हाल है. पारा 40 डिग्री के पार पहुंच गया है. देश-दुनिया का हर अपडेट यहां देखें.
