
नॉर्थ कोरिया ने गुरुवार को अमेरिका को चेतावनी देते हुए कहा है कि अगर अमेरिका अपना राष्ट्रपति चुनाव कायदे से होते देखना चाहता है तो वो नॉर्थ कोरिया और साउथ कोरिया के बीच चल रहे विवाद से दूर रहे और अपने काम से काम रखें. नॉर्थ कोरिया ने साउथ कोरिया के साथ किसी भी तरह की बातचीत या संबंधों को पूरी तरह से तोड़ लिया है, जिसकी अमेरिका ने आलोचना की थी.
KCNA न्यूज एजेंसी में जारी किए गए एक बयान में नॉर्थ कोरिया के विदेश मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारी ने अमेरिका पर पलटवार करते हुए कहा कि इस मामले में अमेरिका का रुख दोहरापन वाला है. अधिकारी ने कहा, 'वॉशिंगटन को अपना मुंह बंद रखना चाहिए और अपने आंतरिक मामलों पर ध्यान देना चाहिए. '
डिपार्टमेंट ऑफ US अफेयर्स के डायरेक्टर जनरल ने कहा कि क्वॉन जोंग गन ने कहा कि अगर अमेरिका नवंबर में होने वाले राष्ट्रपति चुनाव को कायदे से कराना चाहता है, वो अपने काम से काम रखे. बता दें कि नॉर्थ कोरिया की यह धमकी तब आई है, जब किम-जोंग-उन और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के ऐतिहासिक सिंगापुर समिट को दो साल पूरे हो रहे हैं. दोनों नेताओं की पिछले साल वियतनाम की राजधानी हनोई में मुलाकात होनी थी, जिसे कैंसल कर दिया गया था.
पिछले कुछ दिनों से नॉर्थ कोरिया और साउथ कोरिया के बीच मामला तनावपूर्ण चल रहा है. नॉर्थ कोरिया ने साउथ कोरिया के बॉर्डर पर किम जोंग उन की सत्ता के खिलाफ पर्चे बंटने पर तीखी प्रतिक्रिया दी है और सारे संबंध तोड़ने की धमकी दी है. रिपोर्ट के अनुसार पहले कदम के रूप में नॉर्थ कोरिया (North Korea), कोरियाई देशों की संपर्क लाइन को काटने जा रही है. यह दोनों देशों की संपर्क लाइन के बीच काम करती थी साथ ही राष्ट्रपतियों के लिए तैयार की गई हॉट लाइन को भी खत्म कर दिया जाएगा. नॉर्थ कोरिया का कहना है कि उनके लोग दक्षिण कोरिया के विश्वासघाती रवैये से नाराज हैं. रिपोर्ट के अनुसार नॉर्थ कोरिया का मानना है कि दक्षिण कोरिया के अधिकारियों ने गैर-जिम्मेदाराना रूप से किम जोंग उन की गरिमा को चोट पहुंचाई है.
Explainer: निकारागुआ में अब नहीं होंगे चुनाव, राष्ट्रपति ओर्टेगा के इस फैसले से क्यों मचा है वैश्विक बवाल?
Written by: अभिजीत श्रीवास्तवचीन की दखल से चुनाव जीते थे बाइडेन- ट्रंप के इस आरोप की हवा उनकी अपनी सरकार निकाल चुकी
Edited by: आशुतोष कुमार सिंहचीन ने की चोरी! अमेरिकी चुनाव के 22 करोड़ वोटर्स का डेटा उड़ाया- ट्रंप का बड़ा दावा
Edited by: आशुतोष कुमार सिंहनिकारागुआ में चुनाव क्यों खत्म कर रहे हैं डेनियल ओर्टेगा? संयुक्त राष्ट्र और अमेरिका ने निकारागुआ पर क्या कहा? ओर्टेगा के इस फैसले से निकारागुआ को लेकर दुनिया की चिंता क्यों बढ़ गई है?
Fact Check: डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर 2020 के राष्ट्रपति चुनाव में धांधली के आरोप लगाए हैं. उनका आरोप है कि चीन ने 22 करोड़ अमेरिकी वोटरों की फाइलें गैर-कानूनी तरीके से हासिल कर ली थीं. लेकिन यह आरोप कितने सही हैं?
Donald Trump Primetime Speech on US Election Data: डोनाल्ड ट्रंप का दावा है कि अमेरिकी चुनाव प्रणाली 'इतनी खराब और कमजोर है कि इसे कोई नहीं बचा सकता.'
अमेरिका में सुप्रीम कोर्ट के एक फैसले के बाद राष्ट्रपति के तौर पर डोनाल्ड ट्रंप की ताकत और बढ़ गई है. इसी का इस्तेमाल करते हुए उन्होंने इलेक्शन असिस्टेंस कमीशन के सभी 4 मेंबर को हटा दिया है.
डोनाल्ड ट्रंप के समर्थन वाले अबेलार्दो दे ला एस्प्रिएला की जीत के साथ कोलंबिया में दक्षिणपंथी राजनीति की फिर से सत्ता में वापसी हो गई है. इससे पहले 200 साल में केवल 4 साल ही दक्षिणपंथी सरकार रही है.
दो विश्व युद्ध और उसके बाद की दुनिया के युद्ध नतीजों और चुनाव नतीजों का हाल देख ट्रंप-नेतन्याहू को संभल जाना चाहिए.
हालिया रॉयटर्स/इप्सोस पोल के अनुसार, ट्रंप की रेटिंग इस कार्यकाल के सबसे निचले स्तर 36% पर पहुंच गई है, जिससे पार्टी को हाउस और सीनेट में बहुमत खोने का डर है.
LIVE: बंगाल विधानसभा चुनाव को लेकर राहुल गांधी आज कोलकाता और श्रीरामपुर में रैली कर सकते हैं. दिल्ली समेत पूरे उत्तर भारत में तपती धूप और गर्मी से बुरा हाल है. पारा 40 डिग्री के पार पहुंच गया है. देश-दुनिया का हर अपडेट यहां देखें.
Iran War: अमेरिका में मध्यावधि चुनाव नजदीक आ रहे हैं. ऐसे में ट्रंप पर युद्ध खत्म करने का घरेलू राजनीतिक दबाव बढ़ रहा है. इस युद्ध की वजह से पेट्रोल के दाम आसमान छू रहे हैं. जिसकी वजह से उनको आलोचना झेलनी पड़ रही है. शायद यही वजह है कि ट्रंप के मन में युद्ध खत्म करने का विचार आने लगा है.
हंगरी में विपक्षी नेता पीटर मैग्यार (Peter Magyar) और उनकी तिसा पार्टी ने चुनाव में ऐतिहासिक प्रदर्शन करते हुए संसद की 199 सीटों में से 138 सीटों पर कब्जा कर लिया है.

