
Allan Lichtman अमेरिका के नए नॉस्त्रेदमस (Nostradamus) के रूप में पहचान हासिल कर चुके हैं. अमेरिकी इलेक्शन से जुड़ी कई सटीक भविष्यवाणी और सही विश्लेषण की वजह से उन्हें ये पहचान मिली है. अमेरिकी इलेक्शन की उनकी दस में से नौ भविष्यवाणियां सही साबित हो चुकी हैं. जिसके बाद उनकी मेथ्डोलॉजी को लोग पसंद करने लगे हैं. इस बार अमेरिका का चुनावी भविष्य क्या होगा, ये समझाने के लिए उन्होंने 13 कीज टू द व्हाइट हाउस (13 keys to the White House) नाम से प्रिडक्शन तैयार किया है. ये कीज असल में ट्रू और फॉल्स सवालों की एक फेहरिस्त है. चलिए जानते हैं क्या हैं ये 13 की.
13 कीज टू व्हाइट हाउस
इन तेरह कीज में Allan Lichtman ने पार्टी मेनडेट, नॉमिनेशन कॉन्टेस्ट, इनकंबेंसी, शॉर्ट टर्म इकोनॉमिक स्टेबिलिटी, लॉन्ग टर्म इकॉनोमिक ग्रोथ, पॉलिसी शिफ्ट, सोशल स्टेबिलिटी, स्कैंडल फ्री, फॉरन/ मिल्ट्री मिस हैप, फॉरन/ मिलिट्री ट्राइंफ, इंकंबेंट चार्म और चैलेंजर अपील पर सवाल किए हैं. इन कीज में किस कैंडिडेट को ज्यादा कैरिजमेटिक मानते हैं. कौन सा कैंडिडेट घोटालों से दूर है. किन कैंडिडेट के लिए कोई चैलेंज नहीं है. किसके कार्यकाल में सबसे कम रिसेशन हुआ था. किसके कार्यकाल में कम से कम फॉरन या मिलिट्री फेलियर देखा गया था जैसे सवाल पूछे गए हैं.
Lichtman की यह है 13 कुंजियां
पार्टी का जनादेश: मध्यावधि चुनावों के बाद, मौजूदा पार्टी पिछले मध्यावधि चुनावों की तुलना में अधिक अमेरिकी प्रतिनिधि सभा सीटें हासिल करती है.
नामांकन प्रतियोगिता: मौजूदा पार्टी के नामांकन के लिए कोई महत्वपूर्ण चुनौती नहीं है.
सत्ता: वर्तमान अध्यक्ष मौजूदा पार्टी का प्रतिनिधित्व करता है.
थर्ड पार्टी फैक्टर : कोई थर्ड पार्टी या स्वतंत्र अभियान नहीं है.
अल्पकालिक आर्थिक स्थिरता: चुनाव अवधि के दौरान अर्थव्यवस्था को मंदी का सामना नहीं करना पड़ता है.
दीर्घकालिक आर्थिक विकास: वास्तविक प्रति व्यक्ति आर्थिक विकास पिछले दो कार्यकालों की औसत वृद्धि के बराबर या उससे अधिक है.
नीति परिवर्तन: मौजूदा प्रशासन राष्ट्रीय नीति में बड़े बदलाव करता है.
सामाजिक स्थिरता: पूरे कार्यकाल में कोई दीर्घकालिक सामाजिक अशांति नहीं है.
घोटाला मुक्त: मौजूदा प्रशासन बड़े घोटालों से मुक्त रहता है.
विदेशी/सैन्य दुर्घटनाएं: मौजूदा प्रशासन के तहत विदेशी या सैन्य मामलों में कोई महत्वपूर्ण विफलता नहीं होती है.
विदेशी/सैन्य जीत: निवर्तमान प्रशासन विदेशी या सैन्य मामलों में महत्वपूर्ण सफलताएँ प्राप्त करता है.
मौजूदा आकर्षण: मौजूदा पार्टी के उम्मीदवार के पास करिश्मा है या उसे राष्ट्रीय नायक का दर्जा प्राप्त है.
चुनौती देने वाली अपील: विरोधी पार्टी के उम्मीदवार के पास करिश्मा या राष्ट्रीय नायक का दर्जा नहीं है.
जनता का जवाब
इन सवालों के जवाब में यूएस की जनता ने आर्थिक हालात के मद्देनजर ट्रंप को ज्यादा फेवरेबल प्रेसिडेंट माना है. 41 परसेंट पार्टिसिपेट ने ट्रंप की इकोनॉमिक अप्रोच को बाइडेन से बेहतर बताया है. जबकि 34 ने बाइडेन को पसंद किया है. कुछ ने इस मामले में अनभिज्ञता भी जाहिर की है. हालांकि किसी भी चुनावी प्रिडक्शन के बारे में Allan Lichtman खुद कहते हैं कि इन्हें एकदम सटीक नहीं माना जाना चाहिए. चुनाव के दौरान मतदाता का मनोविज्ञान क्या होता है ये आंकना बहुत मुश्किल होता है. इसके साथ ही वो सभी से मतदान करने और सही नतीजों का इंतजार करने की अपील भी करते हैं.
ये Video भी देखें: Lok Sabha Elections 2024: Gorakhpur में Ravi Kishan के साथ सियासत और स्वाद का तड़का
Explainer: निकारागुआ में अब नहीं होंगे चुनाव, राष्ट्रपति ओर्टेगा के इस फैसले से क्यों मचा है वैश्विक बवाल?
Written by: अभिजीत श्रीवास्तवचीन की दखल से चुनाव जीते थे बाइडेन- ट्रंप के इस आरोप की हवा उनकी अपनी सरकार निकाल चुकी
Edited by: आशुतोष कुमार सिंहचीन ने की चोरी! अमेरिकी चुनाव के 22 करोड़ वोटर्स का डेटा उड़ाया- ट्रंप का बड़ा दावा
Edited by: आशुतोष कुमार सिंहनिकारागुआ में चुनाव क्यों खत्म कर रहे हैं डेनियल ओर्टेगा? संयुक्त राष्ट्र और अमेरिका ने निकारागुआ पर क्या कहा? ओर्टेगा के इस फैसले से निकारागुआ को लेकर दुनिया की चिंता क्यों बढ़ गई है?
Fact Check: डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर 2020 के राष्ट्रपति चुनाव में धांधली के आरोप लगाए हैं. उनका आरोप है कि चीन ने 22 करोड़ अमेरिकी वोटरों की फाइलें गैर-कानूनी तरीके से हासिल कर ली थीं. लेकिन यह आरोप कितने सही हैं?
Donald Trump Primetime Speech on US Election Data: डोनाल्ड ट्रंप का दावा है कि अमेरिकी चुनाव प्रणाली 'इतनी खराब और कमजोर है कि इसे कोई नहीं बचा सकता.'
अमेरिका में सुप्रीम कोर्ट के एक फैसले के बाद राष्ट्रपति के तौर पर डोनाल्ड ट्रंप की ताकत और बढ़ गई है. इसी का इस्तेमाल करते हुए उन्होंने इलेक्शन असिस्टेंस कमीशन के सभी 4 मेंबर को हटा दिया है.
डोनाल्ड ट्रंप के समर्थन वाले अबेलार्दो दे ला एस्प्रिएला की जीत के साथ कोलंबिया में दक्षिणपंथी राजनीति की फिर से सत्ता में वापसी हो गई है. इससे पहले 200 साल में केवल 4 साल ही दक्षिणपंथी सरकार रही है.
दो विश्व युद्ध और उसके बाद की दुनिया के युद्ध नतीजों और चुनाव नतीजों का हाल देख ट्रंप-नेतन्याहू को संभल जाना चाहिए.
हालिया रॉयटर्स/इप्सोस पोल के अनुसार, ट्रंप की रेटिंग इस कार्यकाल के सबसे निचले स्तर 36% पर पहुंच गई है, जिससे पार्टी को हाउस और सीनेट में बहुमत खोने का डर है.
LIVE: बंगाल विधानसभा चुनाव को लेकर राहुल गांधी आज कोलकाता और श्रीरामपुर में रैली कर सकते हैं. दिल्ली समेत पूरे उत्तर भारत में तपती धूप और गर्मी से बुरा हाल है. पारा 40 डिग्री के पार पहुंच गया है. देश-दुनिया का हर अपडेट यहां देखें.
Iran War: अमेरिका में मध्यावधि चुनाव नजदीक आ रहे हैं. ऐसे में ट्रंप पर युद्ध खत्म करने का घरेलू राजनीतिक दबाव बढ़ रहा है. इस युद्ध की वजह से पेट्रोल के दाम आसमान छू रहे हैं. जिसकी वजह से उनको आलोचना झेलनी पड़ रही है. शायद यही वजह है कि ट्रंप के मन में युद्ध खत्म करने का विचार आने लगा है.
हंगरी में विपक्षी नेता पीटर मैग्यार (Peter Magyar) और उनकी तिसा पार्टी ने चुनाव में ऐतिहासिक प्रदर्शन करते हुए संसद की 199 सीटों में से 138 सीटों पर कब्जा कर लिया है.

