
संयुक्त राज्य अमेरिका में राष्ट्रपति पद पर पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की वापसी लगभग निश्चित हो गई है, और चौतरफ़ा इस बात की चर्चा है कि डोनाल्ड ट्रंप की जीत से संभवतः अरबपति कारोबारी एलन मस्क को सबसे ज़्यादा फ़ायदा पहुंचने वाला है. अमेरिकी मीडिया हाउस NBC News की एक रिपोर्ट के मुताबिक, Tesla के CEO एलन मस्क को अब अहम फ़ायदे हासिल हो सकते हैं, और रिपब्लिकन ट्रंप के दूसरे कार्यकाल के दौरान मस्क को प्रशासन में बेहद असरदार भूमिका निभाने का मौका मिल सकता है.
--- ये भी पढ़ें ---
* अमेरिकी राष्ट्रपति के आवास से जुड़ी रोचक जानकारियां और इतिहास
* अमेरिकी राष्ट्रपतियों से जुड़ी रोचक जानकारियां और इतिहास
अमेरिकी राष्ट्रपति पद के लिए हुए चुनाव में 'जीत निश्चित' हो जाने के बाद अपने समर्थकों को संबोधित करते हुए डोनाल्ड ट्रंप ने भी बहुत-से लोगों का शुक्रिया अदा किया, जिनमें Tesla और SpaceX के मुखिया एलन मस्क शामिल थे. ट्रंप ने कहा, "हमारे बीच एक नया सितारा है, एक नए सितारे का जन्म हुआ है : एलन... वह अद्भुत शख्सियत हैं... आज रात हम साथ बैठे थे... क्या आप जानते हैं, उन्होंने फिलाडेल्फिया, पेंसिल्वेनिया के विभिन्न हिस्सों में चुनाव प्रचार करते हुए दो हफ़्ते बिताए... सिर्फ़ एलन (मस्क) ही ऐसा कर सकते हैं... इसी वजह से मैं आपको बेहद पसंद करता हूं, एलन..."
NBC News से बातचीत में ट्रंप के प्रचार अभियान के वरिष्ठ सलाहकार ब्रायन ह्यूजेस ने कहा था कि डोनाल्ड ट्रंप की इच्छा है कि एलन मस्क ऐसे 'आयोग' का नेतृत्व करें, जो "सुनिश्चित करेगा कि सरकार ज़्यादा कुशलता से काम करे और अमेरिकी जनता का पैसा असरदार ढंग से इस्तेमाल किया जाए..." ब्रायन ने कहा, "जैसा राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा है, एलन मस्क प्रतिभाशाली हैं, इनोवेटर हैं, और उन्होंने रचनात्मक, अत्याधुनिक और प्रभावी सिस्टमों का निर्माण कर इतिहास रच डाला है..."
एनबीसी न्यूज़ का कहना है कि जब डोनाल्ड ट्रंप दूसरे कार्यकाल के लिए अमेरिकी राष्ट्रपति बन जाएंगे, तो देश में कॉरपोरेट सेक्टर के लिए बने नियमों का रुख इस तरह बदल सकता है, जिनसे एलन मस्क की कंपनियों को लाभ मिले. गोन्ज़ागा यूनिवर्सिटी में क़ानून की प्रोफ़ेसर तथा यूनिवर्सिटी के सेंटर फ़ॉर लॉ, एथिक्स एंड कॉमर्स की सह-निदेशक एन्जेला अनीरोस ने कहा, "डोनाल्ड ट्रंप का दूसरा कार्यकाल नियामक परिदृश्य को ऐसा नया आकार दे सकता है, जिससे (एलन) मस्क की कंपनियों को फ़ायदा मिलेगा... अगर (डोनाल्ड) ट्रंप व्हाइट हाउस में लौटते हैं, तो संघीय एजेंसियां नियामक अनुपालन की जांच से पीछे हट सकती हैं, और उसके स्थान पर आव्रजन प्रवर्तन जैसे मुद्दों को प्राथमिकता दे सकती हैं..."
NBC News ने यह भी कहा है कि डोनाल्ड ट्रंप की जीत के साथ ही एलन मस्क की कंपनी SpaceX को सरकारी कॉन्ट्रैक्टों के रूप में हर साल अरबों डॉलर की कमाई हो सकती है. दरअसल, सरकारी अंतरिक्ष एजेंसी NASA के लिए फिलहाल SpaceX ही एकमात्र विकल्प है, जिसके ज़रिये अंतरिक्ष यात्रियों को अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (International Space Station) तक ले जाया और वापस लाया जाता है. इसके अलावा, SpaceX को रक्षा विभाग से भी कॉन्ट्रैक्ट मिल सकते हैं.
गौरतलब है कि डोनाल्ड ट्रंप ने अमेरिकी राष्ट्रपति के रूप में अपने पहले कार्यकाल के दौरान 2017 में कॉरपोरेट टैक्स को 35 फ़ीसदी से घटाकर 21 फ़ीसदी कर दिया था, और अब भी वह कॉरपोरेशनों तथा अमीरों के लिए टैक्स की दरों को कम रखने के अपने इरादों के बारे में साफ़-साफ़ बोलते रहे हैं. इसी साल अप्रैल में उन्होंने फ़्लोरिडा के पाम बीच में अपने दानदाताओं से बातचीत में कहा था कि उन्हें उम्मीद है कि टैक्स में कटौतियों को वह अपने पिछले कार्यकाल से आगे बढ़ा सकेंगे.
अमेरिका में भी होगा SIR? भारत के चुनावी सिस्टम की तारीफ कर ट्रंप ऐसा क्या करने वाले हैं
Written by: प्रियंक द्विवेदीभारत की चुनाव व्यवस्था के मुरीद हुए ट्रंप, बोले- 64.6 करोड़ वोटर्स के पास फोटो ID; अमेरिका में भी हों ये नियम
Written by: अजय कुमार पटेलExplainer: निकारागुआ में अब नहीं होंगे चुनाव, राष्ट्रपति ओर्टेगा के इस फैसले से क्यों मचा है वैश्विक बवाल?
Written by: अभिजीत श्रीवास्तवअमेरिका में कड़े चुनावी कानूनों की पैरवी करते हुए राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारतीय चुनावी सिस्टम की तारीफ की है. इसके साथ ही उन्होंने 'सेव अमेरिका एक्ट' पास कराने की मांग की है.
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत के चुनावी मॉडल की तारीफ करते हुए कहा कि दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र में हर मतदाता के लिए वैध फोटो पहचान पत्र जरूरी है. उन्होंने अमेरिका में SAVE America Act पारित करने की मांग दोहराई.
निकारागुआ में चुनाव क्यों खत्म कर रहे हैं डेनियल ओर्टेगा? संयुक्त राष्ट्र और अमेरिका ने निकारागुआ पर क्या कहा? ओर्टेगा के इस फैसले से निकारागुआ को लेकर दुनिया की चिंता क्यों बढ़ गई है?
Fact Check: डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर 2020 के राष्ट्रपति चुनाव में धांधली के आरोप लगाए हैं. उनका आरोप है कि चीन ने 22 करोड़ अमेरिकी वोटरों की फाइलें गैर-कानूनी तरीके से हासिल कर ली थीं. लेकिन यह आरोप कितने सही हैं?
Donald Trump Primetime Speech on US Election Data: डोनाल्ड ट्रंप का दावा है कि अमेरिकी चुनाव प्रणाली 'इतनी खराब और कमजोर है कि इसे कोई नहीं बचा सकता.'
अमेरिका में सुप्रीम कोर्ट के एक फैसले के बाद राष्ट्रपति के तौर पर डोनाल्ड ट्रंप की ताकत और बढ़ गई है. इसी का इस्तेमाल करते हुए उन्होंने इलेक्शन असिस्टेंस कमीशन के सभी 4 मेंबर को हटा दिया है.
डोनाल्ड ट्रंप के समर्थन वाले अबेलार्दो दे ला एस्प्रिएला की जीत के साथ कोलंबिया में दक्षिणपंथी राजनीति की फिर से सत्ता में वापसी हो गई है. इससे पहले 200 साल में केवल 4 साल ही दक्षिणपंथी सरकार रही है.
दो विश्व युद्ध और उसके बाद की दुनिया के युद्ध नतीजों और चुनाव नतीजों का हाल देख ट्रंप-नेतन्याहू को संभल जाना चाहिए.
हालिया रॉयटर्स/इप्सोस पोल के अनुसार, ट्रंप की रेटिंग इस कार्यकाल के सबसे निचले स्तर 36% पर पहुंच गई है, जिससे पार्टी को हाउस और सीनेट में बहुमत खोने का डर है.
LIVE: बंगाल विधानसभा चुनाव को लेकर राहुल गांधी आज कोलकाता और श्रीरामपुर में रैली कर सकते हैं. दिल्ली समेत पूरे उत्तर भारत में तपती धूप और गर्मी से बुरा हाल है. पारा 40 डिग्री के पार पहुंच गया है. देश-दुनिया का हर अपडेट यहां देखें.
