
US Presidential election 2024: अमेरिका में राष्ट्रपति पद के लिए चुनावी प्रक्रिया जारी है. 5 नवंबर (5 November Voting in United States) को मतदान है और फिर साफ हो जाएगा कि कौन देश का अलगा राष्ट्रपति होगा. देश के दोनों ही प्रमुख दलों के प्रत्याशी पूरा जोर लगा रहे हैं. डेमोक्रैट्स की ओर से उपराष्ट्रपति कमला हैरिस (Kamala Harris) और रिपब्लिकन की ओर से पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) चुनावी मैदान में हैं. दोनों ही प्रत्याशी और उनकी टीमें प्रचार में पूरी ताकत झोंक रहे हैं. ऐसे में अब सभी के मन में यही सवाल होगा कि कौन आगे चल रहा है. इस संबंध में ताज़ा सर्वे क्या कहते हैं. यूएसए टुडे की खबर के मुताबिक हाल ही में जारी सर्वे के अनुसार कमला हैरिस और डोनाल्ड ट्रंप में कांटे की टक्कर चल रही है. मामला मामूली से बढ़त का है.
कमला हैरिस आगे, मगर ट्रंप में ज्यादा पीछे नहीं
सीबीएस न्यूज़ सर्वेक्षण (CBS Survey) में दिखाया गया है कि संभावित मतदाताओं के बीच हैरिस राष्ट्रीय स्तर पर ट्रम्प से 50%-49% आगे हैं, जो अक्टूबर के मध्य में 51%-48% के लाभ से थोड़ा कम है. यानि पहले से मार्जिन कम हुआ है.
महिला मतदाताओं में हैरिस को समर्थन
उधर, एबीसी न्यूज/इप्सोस सर्वेक्षण (ABC Survey) में संभावित मतदाताओं के बीच हैरिस को ट्रम्प से 51% से 47% तक आगे दिखाया गया. यहां पर बताया जा रहा है कि महिला मतदाताओं के बीच हैरिस को फायदा हो रहा है.
बेहद करीबी मामला
अब यह कहा जा रहा है कि मतदान के पहले तक मतदाताओं को प्रभावित किया जा सकता है. मामला इतना करीबी हो रहा है कि कुछ प्रतिशत मतदाताओं का स्विंग किसी की भी हार और जीत तय कर सकता है. अब कहा जा रहा है कि सात राज्य व्हाइट हाउस की दौड़ में विजेता तय करेंगे.

एबीसी का सर्वे कह रहा है कि हैरिस आगे हैं, लेकिन दौड़ अभी भी कड़ी है. यह रिपोर्ट कहती है कि राष्ट्रीय स्तर पर संभावित मतदाताओं के बीच हैरिस को 51%-47% का फायदा है. एबीसी की रिपोर्ट का कहना है कि निर्णायक राज्यों पेंसिल्वेनिया, मिशिगन, विस्कॉन्सिन, उत्तरी कैरोलिना, जॉर्जिया, एरिज़ोना और नेवादा में दौड़ बहुत करीब की है. सर्वे का यह भी कहना है कि पंजीकृत मतदाताओं में दोनों प्रत्याशियों के लेकर जोश है. सर्वेक्षण में हैरिस ट्रम्प से 49% मतों के मुकाबले 47% मतों से आगे हैं.
बता दें कि यह सर्वेक्षण 18-22 अक्टूबर के बीच 2,808 वयस्कों के बीच अंग्रेजी और स्पेनिश में ऑनलाइन आयोजित किया गया था. इसमें संभावित मतदाताओं के लिए सैंपलिंग एरर मार्जिन +/- 2.5 प्रतिशत हो सकता है. पंजीकृत मतदाताओं के लिए +/- 2 प्रतिशत अंक और स्विंग राज्यों में +/- 5.5 प्रतिशत अंक का एरर मार्जिन संभव है.
दोनों दलों के मुद्दे
गौर करने की बात यह है कि रिपब्लिकन पार्टी के लिए अर्थव्यवस्था और सीमा सबसे महत्वपूर्ण मुद्दे हैं जबकि डेमोक्रेट के लिए स्वास्थ्य देखभाल, लोकतंत्र मुद्दा है.

डेमोक्रैट उम्मीदवार और उपराष्ट्रपति कमला हैरिस को उन मतदाताओं से फायदा हो रहा है जो स्वास्थ्य देखभाल वाली विचारधारा का समर्थन करते हैं. इसके अलावा कुछ लोग लोकतंत्र की रक्षा के मुद्दे पर कमला हैरिस का साथ दे रहे हैं. वहीं पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप जैसा कि चुनावी सभाओं में बोल रहे हैं वैसे ही उनके समर्थकों के विचार हैं. ऐसे मतदाता जो अर्थव्यवस्था और इमेग्रेशन नीति को लेकर चिंतित हैं उनके बीच ट्रंप की अच्छी पकड़ है.
क्या बदल सकते हैं समर्थक
डेमोक्रेटिक पार्टी के समर्थक 90 फीसदी मतदाताओं ने स्वास्थ्य सेवा में सुधार की बात कही जबकि 64 फीसदी रिपब्लिकन समर्थकों में स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर चिंता थी. वहीं 80 प्रतिशत रिपब्लिकन समर्थक और 91 प्रतिशत डेमोक्रैट समर्थक लोकतंत्र की रक्षा के मुद्दे पर वोट देंगे.
सर्वेक्षण में शामिल 96% पंजीकृत रिपब्लिकन समर्थकों ने कहा कि अर्थव्यवस्था उनके लिए अत्यधिक महत्वपूर्ण है, जबकि डेमोक्रेट्स समर्थकों में आंकड़ा 86% का रहा.
सीबीएस सर्वे में ट्रम्प, हैरिस में मामला बराबरी का चल रहा है.
सीबीएस सर्वे में कहा गया है कि हैरिस राष्ट्रीय स्तर पर ट्रम्प से 1 प्रतिशत मतों से आगे हैं, और दोनों चुनावी मैदान में 50%-50% की बराबरी पर हैं.
सीबीएस सर्वे में यह बात सामने आ रही है कि कई महिला मतदाताओं की पहली पसंद कमला हैरिस हैं. उनका मानना है कि कमला हैरिस राष्ट्रपति पद के लिए योग्य प्रत्याशी हैं जबकि ट्रंप के विचारों से ये महिलाएं सहमत नहीं दिखीं.

सीबीएस/YouGov का सर्वे 23-25 अक्टूबर के बीच 1,261 मतदाताओं के बीच आयोजित किया गया था. यहां पर सैंपलिंग एरर मार्जिन +/- 2.6 प्रतिशत अंक है, और सर्वेक्षण किए गए स्विंग राज्यों में एरिजोना, जॉर्जिया, मिशिगन, उत्तरी कैरोलिना, नेवादा, पेंसिल्वेनिया और विस्कॉन्सिन शामिल हैं.
अमेरिका में हनुमान जी की 90 फीट ऊंची मूर्ति तोड़ने की धमकी, चुनाव से पहले हिंदू के खिलाफ नफरत कौन फैला रहा?
Edited by: आशुतोष कुमार सिंहट्रंप को मध्यावधि चुनाव में रोकने की सीक्रेट साजिश! अमेरिकी मीडिया का दावा- करीबी लोग ही नहीं चाहते जीत
Written by: Devbrat Tiwari, Edited by: चंदन सिंह राजपूत"ईस्ट इंडिया कंपनी जैसा साम्राज्य खड़ा कर रहे हैं AI दिग्गज", मशहूर इतिहासकार की चेतावनी!
Written by: सुधांशु शुभमअमेरिका के टेक्सास में भगवान हनुमान की 90 फीट ऊंची मूर्ति को मिडटर्म चुनावों से पहले राजनीतिक बहस का केंद्र बना दिया गया है. टेक्सास के शुगर लैंड में अष्टलक्ष्मी मंदिर में लगी ‘स्टैच्यू ऑफ द यूनियन’ नाम की यह मूर्ति अगस्त 2024 में स्थापना के बाद से ही विवाद के केंद्र में है.
फॉक्स न्यूज की होस्ट लॉरा इंग्राहम ने दावा किया कि कुछ रिपब्लिकन नेता 2026 के मिडटर्म चुनाव में हार से भी परहेज नहीं करेंगे ताकि उन्हें ट्रंप के एजेंडे को आगे बढ़ाने की जिम्मेदारी से राहत मिल सके.
इतिहासकार William Dalrymple ने चेतावनी दी है कि आज की बड़ी अमेरिकी Tech और AI कंपनियां ईस्ट इंडिया कंपनी की तरह ही बेहद शक्तिशाली 'कंपनी-राज्य' बनती जा रही हैं.
डोनाल्ड ट्रंप ने मिडटर्म चुनावों से ठीक पहले नियम बदल दी थी, उनकी सरकार कह रही थी कि इनका मकसद चुनाव प्रक्रिया की सुरक्षा और विश्वसनीयता बढ़ाना है. लेकिन राज्यों का कहना था कि वोटिंग शुरू होने के इतने करीब इस तरह के बदलाव लागू करना संभव नहीं है.
ट्रंप का हर अमेरिकी को 5,000 डॉलर देने का वादा कितना सच, कितना कानूनी? जीत के बाद पैसा कहां से आएगा
डोनाल्ड ट्रंप की सरकार ईरान जंग में उलझी हुई है, अमेरिका में तेल महंगा हुआ पड़ा है. ऐसे में मिडटर्म चुनावों में ट्रंप की पार्टी डेमोक्रेट्स के मुकाबले संघर्ष कर रही है. ट्रंप अब वोटरों को रिझाने का नया तरीका लेकर आए हैं.
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि अमेरिका के मध्यावधि चुनाव के तुरंत बाद ईरान से जुड़ा युद्ध समाप्त हो जाएगा. उन्होंने आरोप लगाया कि तेहरान सत्ता परिवर्तन की उम्मीद में संघर्ष को लंबा खींच रहा है और उसका अंतिम लक्ष्य परमाणु हथियार हासिल करना है.
जेडी वेंस ने ओहियो में एक रैली के दौरान शरिया कानून पर अल सईद की पुरानी टिप्पणियों की आलोचना की थी. जिसके बाद अल सईद ने उनकी पत्नी उषा वेंस को इस वार-पलटवार में घसीट लिया.
अमेरिका में कड़े चुनावी कानूनों की पैरवी करते हुए राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारतीय चुनावी सिस्टम की तारीफ की है. इसके साथ ही उन्होंने 'सेव अमेरिका एक्ट' पास कराने की मांग की है.
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत के चुनावी मॉडल की तारीफ करते हुए कहा कि दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र में हर मतदाता के लिए वैध फोटो पहचान पत्र जरूरी है. उन्होंने अमेरिका में SAVE America Act पारित करने की मांग दोहराई.
