अमेरिका में 5 नवंबर को होने वाले राष्ट्रपति चुनाव के लिए आज दो दावेदारों कमला हैरिस और डोनाल्ड ट्रंप (Kamala Harris Donald Trump) के बीच प्रेसिडेंशियल डिबेट (US Presidential Debate) हुई. यह महाबहस फिलाडेल्फिया स्थित नेशनल कॉन्स्टिट्यूशनल सेंटर में हुई. इस दौरान जब पुतिन का जिक्र आया तो कमला हैरिस ने कहा कि पुतिन डोनाल्ड ट्रंप को लंच में खा जाएंगे. कमला हैरिस ने ट्रंप पर रूस के राष्ट्रपति ब्लादिमीर पुतिन जैसे ताकतवर लोगों की मदद करने का आरोप लगाया और कहा कि ट्रंप को लग रहा है कि पुतिन उनके दोस्त हैं लेकिन वह उनको लंच ( दोपहर के भोजन) में खा जाएंगे.
डोनाल्ड ट्रंप जब अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन की आलोचना कर रहे थे तो इस बीच कमला हैरिस ने उन पर पलटवार करते हुए कहा कि आप बाइडेन के नहीं बल्कि मेरे खिलाफ चुनाव लड़ रहे हैं. वहीं यूक्रेन पर कमला हैरिस ने कहा, 'हमारे नाटो साथी बहुत आभारी हैं कि आप अब राष्ट्रपति नहीं हैं,अगर आप राष्ट्रपति होते को पुतिन कीव में बैठे होते और उनकी नजर बाकी यूरोप पर होतीं. उन्होंने आगे कहा कि पुतिन तानाशाह हैं, जो आपको लंच में खा जाएंगे. इसके बाद ट्रंप ने हैरिस को इतिहास का सबसे खराब उपराष्ट्रपति कहते हुए दावा किया कि वह बातचीत कर यूक्रेन और रूस के बीच युद्ध रोकने में सफल नहीं हो सकीं.

कमला हैरिस ने ट्रंप ने साथ महाबहस के दौरान कहा कि रूस के राष्ट्रपति पुतिन कीव में यूरोप के बाकी हिस्सों पर अपनी नजरें गड़ाए बैठे होंगे, जिसकी शुरुआत पोलैंड से होगी. हैरिस ने ट्रंप से कहा कि आप एहसान की खातिर कितनी जल्दी हार मान लेंगे और जिसे आप दोस्ती समझ रहे हैं, वह पुतिन आपको लंच में खा जाएंगे.
बता दें कि डिबेट के दौरान जब ट्रंप से पूछा गया कि रूस और यूक्रेन युद्ध को रुकवाने के लिए उनके पास क्या प्लान है. इस सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि मैं युद्ध को रोकना चाहता हूं. ट्रंप ने कहा कि मैं चाहता हूं कि ये युद्ध रुक जाए. वह जेलेंस्की और पुतिन को एक टेबल पर बातचीत के लिए लेकर आएंगे. युद्ध कभी होना ही नहीं चाहिए था.

कमला हैरिस ने ट्रंप पर पलटवार करते हुए कहा कि अगर वह राष्ट्रपति होते तो पुतिन आज कीव में बैठे होते. अमेरिका के सहयोग और एयर डिफेंस और हथियारों की वजह से ही आज यूक्रेन आजाद मुल्क की तरह खड़ा हुआ है.
अमेरिका में हनुमान जी की 90 फीट ऊंची मूर्ति तोड़ने की धमकी, चुनाव से पहले हिंदू के खिलाफ नफरत कौन फैला रहा?
Edited by: आशुतोष कुमार सिंहट्रंप को मध्यावधि चुनाव में रोकने की सीक्रेट साजिश! अमेरिकी मीडिया का दावा- करीबी लोग ही नहीं चाहते जीत
Written by: Devbrat Tiwari, Edited by: चंदन सिंह राजपूत"ईस्ट इंडिया कंपनी जैसा साम्राज्य खड़ा कर रहे हैं AI दिग्गज", मशहूर इतिहासकार की चेतावनी!
Written by: सुधांशु शुभमअमेरिका के टेक्सास में भगवान हनुमान की 90 फीट ऊंची मूर्ति को मिडटर्म चुनावों से पहले राजनीतिक बहस का केंद्र बना दिया गया है. टेक्सास के शुगर लैंड में अष्टलक्ष्मी मंदिर में लगी ‘स्टैच्यू ऑफ द यूनियन’ नाम की यह मूर्ति अगस्त 2024 में स्थापना के बाद से ही विवाद के केंद्र में है.
फॉक्स न्यूज की होस्ट लॉरा इंग्राहम ने दावा किया कि कुछ रिपब्लिकन नेता 2026 के मिडटर्म चुनाव में हार से भी परहेज नहीं करेंगे ताकि उन्हें ट्रंप के एजेंडे को आगे बढ़ाने की जिम्मेदारी से राहत मिल सके.
इतिहासकार William Dalrymple ने चेतावनी दी है कि आज की बड़ी अमेरिकी Tech और AI कंपनियां ईस्ट इंडिया कंपनी की तरह ही बेहद शक्तिशाली 'कंपनी-राज्य' बनती जा रही हैं.
डोनाल्ड ट्रंप ने मिडटर्म चुनावों से ठीक पहले नियम बदल दी थी, उनकी सरकार कह रही थी कि इनका मकसद चुनाव प्रक्रिया की सुरक्षा और विश्वसनीयता बढ़ाना है. लेकिन राज्यों का कहना था कि वोटिंग शुरू होने के इतने करीब इस तरह के बदलाव लागू करना संभव नहीं है.
ट्रंप का हर अमेरिकी को 5,000 डॉलर देने का वादा कितना सच, कितना कानूनी? जीत के बाद पैसा कहां से आएगा
डोनाल्ड ट्रंप की सरकार ईरान जंग में उलझी हुई है, अमेरिका में तेल महंगा हुआ पड़ा है. ऐसे में मिडटर्म चुनावों में ट्रंप की पार्टी डेमोक्रेट्स के मुकाबले संघर्ष कर रही है. ट्रंप अब वोटरों को रिझाने का नया तरीका लेकर आए हैं.
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि अमेरिका के मध्यावधि चुनाव के तुरंत बाद ईरान से जुड़ा युद्ध समाप्त हो जाएगा. उन्होंने आरोप लगाया कि तेहरान सत्ता परिवर्तन की उम्मीद में संघर्ष को लंबा खींच रहा है और उसका अंतिम लक्ष्य परमाणु हथियार हासिल करना है.
जेडी वेंस ने ओहियो में एक रैली के दौरान शरिया कानून पर अल सईद की पुरानी टिप्पणियों की आलोचना की थी. जिसके बाद अल सईद ने उनकी पत्नी उषा वेंस को इस वार-पलटवार में घसीट लिया.
अमेरिका में कड़े चुनावी कानूनों की पैरवी करते हुए राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारतीय चुनावी सिस्टम की तारीफ की है. इसके साथ ही उन्होंने 'सेव अमेरिका एक्ट' पास कराने की मांग की है.
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत के चुनावी मॉडल की तारीफ करते हुए कहा कि दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र में हर मतदाता के लिए वैध फोटो पहचान पत्र जरूरी है. उन्होंने अमेरिका में SAVE America Act पारित करने की मांग दोहराई.
