
अमेरिका के राष्ट्रपति निर्वाचित हुए जो बाइडेन (Joe Biden) को कांग्रेस ने रविवार को बधाई दी और पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी ने कहा कि प्रचार अभियान के दौरान बाइडेन द्वारा दिए गए भाषण में लोगों के बीच विभाजन को भरने पर जोर दिया जाना बेहतर भविष्य के प्रति आश्वस्त करता है. गांधी ने उप राष्ट्रपति निर्वाचित हुईं कमला हैरिस (Kamala Harris) की भी सराहना की और कहा कि यह “अश्वेत अमेरिकियों और भारतीय अमेरिकियों की जीत है.” कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि वह जानती हैं कि हैरिस “बंटे हुए राष्ट्र” को एक करने के लिए काम करेंगी. गांधी ने बाइडेन और हैरिस को लिखे पत्रों में उन्हें शुभकामनाएं दी.
बाइडेन को लिखे पत्र में गांधी ने कहा कि पिछले 12 महीनों के दौरान दुनिया के लाखों लोगों की तरह भारत के लोगों ने भी अमेरिकी चुनाव प्रक्रिया को गौर से देखा. उन्होंने कहा, “हम आपके भाषण, लोगों के बीच विभाजन को भरने पर जोर देने और लैंगिक तथा नस्लीय समानता और वैश्विक सहयोग तथा देशों के सतत विकास को प्रोत्साहित करने पर बल देने से भविष्य के प्रति आश्वस्त हुए हैं.”
कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि भारतीय लोगों की भी यही चिंताएं हैं और “हमें विश्वास है” कि भारत और अमेरिका दोनों देशों के लोगों के कल्याण के लिए साथ मिलकर काम करेंगे.
दिग्विजय सिंह ने दी बधाई, बोले- भारत को भी एक जो बाइडेन की जरूरत, उम्मीद है 2024 में...न
हैरिस को लिखे पत्र में गांधी ने कहा कि उनकी जीत अमेरिकी संविधान में निहित मूल्यों- लोकतंत्र, सामाजिक न्याय और लैंगिक तथा नस्लीय समानता की जीत है. उन्होंने कहा, “यह अश्वेत अमेरिकियों और भारतीय अमेरिकियों की जीत है. यह मानवता, सहृदयता और समावेश की जीत है जिनके लिए आपने सार्वजनिक और राजनीतिक जीवन में संघर्ष किया.”
अमेरिका में भी होगा SIR? भारत के चुनावी सिस्टम की तारीफ कर ट्रंप ऐसा क्या करने वाले हैं
Written by: प्रियंक द्विवेदीभारत की चुनाव व्यवस्था के मुरीद हुए ट्रंप, बोले- 64.6 करोड़ वोटर्स के पास फोटो ID; अमेरिका में भी हों ये नियम
Written by: अजय कुमार पटेलExplainer: निकारागुआ में अब नहीं होंगे चुनाव, राष्ट्रपति ओर्टेगा के इस फैसले से क्यों मचा है वैश्विक बवाल?
Written by: अभिजीत श्रीवास्तवअमेरिका में कड़े चुनावी कानूनों की पैरवी करते हुए राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारतीय चुनावी सिस्टम की तारीफ की है. इसके साथ ही उन्होंने 'सेव अमेरिका एक्ट' पास कराने की मांग की है.
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत के चुनावी मॉडल की तारीफ करते हुए कहा कि दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र में हर मतदाता के लिए वैध फोटो पहचान पत्र जरूरी है. उन्होंने अमेरिका में SAVE America Act पारित करने की मांग दोहराई.
निकारागुआ में चुनाव क्यों खत्म कर रहे हैं डेनियल ओर्टेगा? संयुक्त राष्ट्र और अमेरिका ने निकारागुआ पर क्या कहा? ओर्टेगा के इस फैसले से निकारागुआ को लेकर दुनिया की चिंता क्यों बढ़ गई है?
Fact Check: डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर 2020 के राष्ट्रपति चुनाव में धांधली के आरोप लगाए हैं. उनका आरोप है कि चीन ने 22 करोड़ अमेरिकी वोटरों की फाइलें गैर-कानूनी तरीके से हासिल कर ली थीं. लेकिन यह आरोप कितने सही हैं?
Donald Trump Primetime Speech on US Election Data: डोनाल्ड ट्रंप का दावा है कि अमेरिकी चुनाव प्रणाली 'इतनी खराब और कमजोर है कि इसे कोई नहीं बचा सकता.'
अमेरिका में सुप्रीम कोर्ट के एक फैसले के बाद राष्ट्रपति के तौर पर डोनाल्ड ट्रंप की ताकत और बढ़ गई है. इसी का इस्तेमाल करते हुए उन्होंने इलेक्शन असिस्टेंस कमीशन के सभी 4 मेंबर को हटा दिया है.
डोनाल्ड ट्रंप के समर्थन वाले अबेलार्दो दे ला एस्प्रिएला की जीत के साथ कोलंबिया में दक्षिणपंथी राजनीति की फिर से सत्ता में वापसी हो गई है. इससे पहले 200 साल में केवल 4 साल ही दक्षिणपंथी सरकार रही है.
दो विश्व युद्ध और उसके बाद की दुनिया के युद्ध नतीजों और चुनाव नतीजों का हाल देख ट्रंप-नेतन्याहू को संभल जाना चाहिए.
हालिया रॉयटर्स/इप्सोस पोल के अनुसार, ट्रंप की रेटिंग इस कार्यकाल के सबसे निचले स्तर 36% पर पहुंच गई है, जिससे पार्टी को हाउस और सीनेट में बहुमत खोने का डर है.
LIVE: बंगाल विधानसभा चुनाव को लेकर राहुल गांधी आज कोलकाता और श्रीरामपुर में रैली कर सकते हैं. दिल्ली समेत पूरे उत्तर भारत में तपती धूप और गर्मी से बुरा हाल है. पारा 40 डिग्री के पार पहुंच गया है. देश-दुनिया का हर अपडेट यहां देखें.
