
अमेरिका में राष्ट्रपति पद के लिए चुनाव हैं. रिपब्लिकन पार्टी की तरफ से डोनाल्ड ट्रंप और डेमोक्रेटिक पार्टी की तरफ से कमला हैरिस मैदान में हैं. दोनों ही कैंडिडेट्स के सपोर्ट में लगातार आम जनता और सेलेब्स पोस्ट और ट्वीट कर रहे हैं. अब इस लिस्ट में पॉप म्यूजिक स्टार टेलर स्विफ्ट का नाम भी जुड़ गया है. स्विफ्ट ने इंस्टाग्राम पर अमेरिकी राष्ट्रपति पद के लिए हैरिस को सपोर्ट का ऐलान कर दिया है. टेलर स्विफ्ट ने एक लंबी पोस्ट लिख कमला के लिए अपने सपोर्ट की अनाउंसमेंट की. टेलर ने कहा कि उन्होंने कमला को सपोर्ट करने का इसलिए सोचा क्योंकि वह "उन अधिकारों और वजहों के लिए लड़ती हैं जिन पर मेरा विश्वास है."
'एक मतदाता के तौर पर मैं सब कुछ देखती और पढ़ती हूं'
"आप में से कई लोगों की तरह मैंने आज रात बहस देखी. अगर आपने अभी तक नहीं देखा है तो अब उन मुद्दों पर अपनी रिसर्च करने और इन उम्मीदवारों के रुख के बारे में जानने का एक बढ़िया समय है जो आपके लिए सबसे अहम हैं. एक वोटर के तौर पर मैं इस देश के लिए उनकी नीतियों और योजनाओं के बारे में सब कुछ देखने और पढ़ने का ध्यान रखती हूं." टेलर ने लिखा.
Taylor Swift Endorses Kamla Harris in New instagram post and urges everyone to go out and vote #PresidentialDebate#TaylorSwiftpic.twitter.com/qRpEAuUPRF
— Evan (@Evannova13) September 11, 2024
डोनाल्ड ट्रम्प पर क्या बोलीं
टेलर ने अपने इंस्टाग्राम कैप्शन में लिखा, "हाल ही में मुझे पता चला कि डोनाल्ड ट्रम्प के राष्ट्रपति पद के लिए गलत तरीके से समर्थन करने वाले 'मेरे' AI को उनकी साइट पर पोस्ट किया गया था. इसने असल में एआई के बारे में मेरे डर और गलत सूचना फैलाने के खतरों को जगा दिया. इसने मुझे इस निष्कर्ष पर पहुंचाया कि मुझे एक मतदाता के रूप में इस चुनाव के लिए अपनी असल सोच के बारे में बहुत ट्रांसपेरेंट होने की जरूरत है. गलत सूचना से निपटने का सबसे आसान तरीका सच्चाई है.”
टेलर ने लिखा, “मैं 2024 के राष्ट्रपति चुनाव में कमला हैरिस और टिम वाल्ज़ को अपना वोट दूंगी. मैं @kamalaharris को वोट कर रही हूं क्योंकि वह अधिकारों और कारणों के लिए लड़ती हैं. मुझे लगता है कि उन्हें आगे बढ़ाने के लिए एक योद्धा की आवश्यकता है. मुझे लगता है कि वह एक स्थिर, प्रतिभाशाली नेता हैं और मेरा मानना है कि अगर हम अराजकता के बजाय शांति से आगे बढ़ते हैं तो हम इस देश में बहुत कुछ हासिल कर सकते हैं. मैं उनके साथी @timwalz के चुने जाने से बहुत खुश हुई, जो दशकों से LGBTQ+ अधिकारों, IVF और एक महिला के अपने शरीर पर अधिकार के लिए खड़ी हैं.”
अमेरिका में हनुमान जी की 90 फीट ऊंची मूर्ति तोड़ने की धमकी, चुनाव से पहले हिंदू के खिलाफ नफरत कौन फैला रहा?
Edited by: आशुतोष कुमार सिंहट्रंप को मध्यावधि चुनाव में रोकने की सीक्रेट साजिश! अमेरिकी मीडिया का दावा- करीबी लोग ही नहीं चाहते जीत
Written by: Devbrat Tiwari, Edited by: चंदन सिंह राजपूत"ईस्ट इंडिया कंपनी जैसा साम्राज्य खड़ा कर रहे हैं AI दिग्गज", मशहूर इतिहासकार की चेतावनी!
Written by: सुधांशु शुभमअमेरिका के टेक्सास में भगवान हनुमान की 90 फीट ऊंची मूर्ति को मिडटर्म चुनावों से पहले राजनीतिक बहस का केंद्र बना दिया गया है. टेक्सास के शुगर लैंड में अष्टलक्ष्मी मंदिर में लगी ‘स्टैच्यू ऑफ द यूनियन’ नाम की यह मूर्ति अगस्त 2024 में स्थापना के बाद से ही विवाद के केंद्र में है.
फॉक्स न्यूज की होस्ट लॉरा इंग्राहम ने दावा किया कि कुछ रिपब्लिकन नेता 2026 के मिडटर्म चुनाव में हार से भी परहेज नहीं करेंगे ताकि उन्हें ट्रंप के एजेंडे को आगे बढ़ाने की जिम्मेदारी से राहत मिल सके.
इतिहासकार William Dalrymple ने चेतावनी दी है कि आज की बड़ी अमेरिकी Tech और AI कंपनियां ईस्ट इंडिया कंपनी की तरह ही बेहद शक्तिशाली 'कंपनी-राज्य' बनती जा रही हैं.
डोनाल्ड ट्रंप ने मिडटर्म चुनावों से ठीक पहले नियम बदल दी थी, उनकी सरकार कह रही थी कि इनका मकसद चुनाव प्रक्रिया की सुरक्षा और विश्वसनीयता बढ़ाना है. लेकिन राज्यों का कहना था कि वोटिंग शुरू होने के इतने करीब इस तरह के बदलाव लागू करना संभव नहीं है.
ट्रंप का हर अमेरिकी को 5,000 डॉलर देने का वादा कितना सच, कितना कानूनी? जीत के बाद पैसा कहां से आएगा
डोनाल्ड ट्रंप की सरकार ईरान जंग में उलझी हुई है, अमेरिका में तेल महंगा हुआ पड़ा है. ऐसे में मिडटर्म चुनावों में ट्रंप की पार्टी डेमोक्रेट्स के मुकाबले संघर्ष कर रही है. ट्रंप अब वोटरों को रिझाने का नया तरीका लेकर आए हैं.
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि अमेरिका के मध्यावधि चुनाव के तुरंत बाद ईरान से जुड़ा युद्ध समाप्त हो जाएगा. उन्होंने आरोप लगाया कि तेहरान सत्ता परिवर्तन की उम्मीद में संघर्ष को लंबा खींच रहा है और उसका अंतिम लक्ष्य परमाणु हथियार हासिल करना है.
जेडी वेंस ने ओहियो में एक रैली के दौरान शरिया कानून पर अल सईद की पुरानी टिप्पणियों की आलोचना की थी. जिसके बाद अल सईद ने उनकी पत्नी उषा वेंस को इस वार-पलटवार में घसीट लिया.
अमेरिका में कड़े चुनावी कानूनों की पैरवी करते हुए राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारतीय चुनावी सिस्टम की तारीफ की है. इसके साथ ही उन्होंने 'सेव अमेरिका एक्ट' पास कराने की मांग की है.
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत के चुनावी मॉडल की तारीफ करते हुए कहा कि दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र में हर मतदाता के लिए वैध फोटो पहचान पत्र जरूरी है. उन्होंने अमेरिका में SAVE America Act पारित करने की मांग दोहराई.
