
अमेरिका के राष्ट्रपति चुनाव में डोनाल्ड ट्रंप की जीत कई मायनों में खास है. ट्रंप दूसरी बार राष्ट्रपति बनने जा रहे हैं. ऐसा सालों बाद हुआ है, जब कोई अमेरिकन अलग-अलग टर्म (लगातार नहीं) के लिए राष्ट्रपति बन रहा है. ट्रंप सभी '7 स्विंग स्टेट्स' में भी जीत दर्ज करने की ओर अग्रसर हैं, जो ऐतिहासिक पल है. इधर, ज्यादातर एग्जिट पोल भी गलत साबित हुए, जो ट्रंप और कमला हैरिस के बीच कांटे की टक्कर के दावे कर रहे थे. दरअसल, इस बार अमेरिका की जनता ने सभी संभावनाओं को दरकिनार कर दिया. अमेरिका के कई सेलेब्रिटी कमला हैरिस के सपोर्ट में खुलकर उतर गए थे, लेकिन चुनाव नतीजे बता रहे हैं कि वोटर्स इनसे प्रभावित नहीं हुए.
पॉप सिंगर टेलर स्विफ्ट का युवाओं में काफी क्रेज है. टेलर स्विफ्ट ने अमेरिका राष्ट्रपति चुनाव प्रचार के दौरान डेमोक्रेट उम्मीदवार कमला हैरिस का खुलकर समर्थन किया था. उन्होंने, अपनी इंस्टा पोस्ट में लिखा था, 'मैंने आज रात ट्रंप और कमला की बहस देखी. अगर आपने अभी तक ये बहस नहीं देखी है, तो देख लीजिए, क्योंकि यह इन उम्मीदवारों के रुख के बारे में जानने का अच्छा समय है. मैं 2024 के राष्ट्रपति चुनाव में कमला हैरिस और टिम वॉल्ज को अपना वोट दूंगी... मैं हैरिस को वोट देने जा रही हूं, क्योंकि वह अधिकारों के लिए लड़ती हैं.' लेकिन ऐसा लगता है कि टेलर स्विफ्ट की आवाज वोटर्स तक नहीं पहुंची.

हॉलीवुड की मशहूर सिंगर और राइटर बियॉन्से ने भी कमला हैरिस का अमेरिका चुनाव में सपोर्ट किया था. बियॉन्से ने कमला हैरिस के साथ अपना एक वीडियो भी शेयर किया था और कहा था कि वह कमला हैरिस के समर्थन में खड़ी हैं. बियॉन्से ने कमला हैरिस के समर्थन में ह्यूस्टन में आयोजित रैली में शिरकत भी की थी. कमला हैरिस ने भी अपने चुनाव प्रचार कैपेंन के लिए बेयॉन्से के 'फ्रीडम सॉन्ग' का इस्तेमाल किया था. यह बियॉन्से के साल 2016 के ऐतिहासिक एल्बम लेमोनेड का सॉन्ग है.

हॉलीवुड स्टार जेनिफर लोपेज भी अमेरिका राष्ट्रपति चुनाव में कमला हैरिस का सपोर्ट कर रही थी और उन्होंने कमला हैरिस की रैली में शिरकत भी की थी. इसकी वीडियो उन्होंने सोशल मीडिया पर भी शेयर की थी. 55 वर्षीय सिंगर ने लास वेगास में एक रैली में डेमोक्रेट उम्मीदवार का समर्थन किया था.

सिंगर लेडी गागा भी खुलकर कमला हैरिस के समर्थन में उतरी थीं. लेडी गागा फिलाडेल्फिया में कमला हैरिस की एक रैली में शामिल हुई थीं. लेडी गागा ने इस दौरान भावुक होते हुए लोगों से कमला हैरिस को वोट करने की अपील की थी. उन्होंने कहा, 'इस देश के आधे से अधिक जीवन में, महिलाओं के पास कोई आवाज नहीं थी, लेकिन अब मिलने जा रही है. मैं उसे वोट देने जा रही हूं, जो हमारी आवाज बनेगी. आप क्या करना चाहेंगे.'

ऑस्कर विजेता अभिनेता लियोनार्डो डिकैप्रियो अमेरिका चुनाव के दौरान कमला हैरिस के समर्थन में उतरे थे. उन्होंने कमला हैरिस का समर्थन करते हुए सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया था. इस वीडियो में कहा था- वह राष्ट्रपति पद के लिए कमला हैरिस को वोट देंगे. जलवायु परिवर्तन हमारी दुनिया को बर्बाद कर रहा है... हमारी अर्थव्यवस्था नीचे जा रही है, इसलिए मैं कमला हैरिस को वोट दे रहा हूं.

ओपरा विन्फ्रे उन शुरुआती हस्तियों में थीं, जिन्होंने कमला हैरिस का खुलकर समर्थन किया था. उन्होंने अगस्त में शिकागो में डेमोक्रेटिक नेशनल कन्वेंशन (डीएनसी) में भाषण देते हुए अमेरिकियों के रूप में एकजुट होने और लोकतंत्र को कायम रखने की बात कही थी. उन्होंने कहा था- 'जल्द ही हम अपनी बेटियों और बेटों को यह सिखाएंगे कि कैसे एक भारतीय मां और एक जमैका पिता (दो आदर्शवादी, ऊर्जावान आप्रवासियों) की संतान, बड़ी होकर संयुक्त राज्य अमेरिका की 47वां राष्ट्रपति बनीं..'

इसके साथ ही चार्ली एक्ससीएक्स, चैपल रोन, मेगन थी स्टैलियन, लिजो, एमिनेम, अशर, पिंक, बैड बनी, क्वावो, बिली एलिश, ओलिविया रॉड्रिगो और फिनीश जैसे स्टार्स ने भी कमला हैरिस का समर्थन किया था.
'48 घंटे में होर्मुज खुल जाएगा अगर यह शर्त मान ली', ट्रंप की चुनावी हार के बाद ईरान के तेवर बदले
Edited by: आशुतोष कुमार सिंहअगर मैं ईरान को परमाणु हथियार हासिल करने से नहीं रोकता, तो इजरायल का वजूद नहीं होता: डोनाल्ड ट्रंप
Edited by: मोहम्मद साक़िब मज़ीदट्रंप कैबिनेट से इस्तीफा, राष्ट्रपति चुनाव लड़ने की तैयारी; क्या करने वाले हैं मार्कों रुबियो? खुद बताया प्लान
Written by: अजय कुमार पटेलईरान अब साफ कह रहा है कि अमेरिकी चुनाव के नतीजों ने मध्यस्थों की 'शटल डिप्लोमेसी' यानी आना-जाना करके बातचीत कराने की कोशिश को बड़ा झटका दिया है. हमें थोड़ा इंतजार करना होगा. पिछले कुछ दिनों में कोई तरक्की नहीं हुई है, और इसकी बड़ी वजह अमेरिकी चुनाव के नतीजे हैं.
यह पहली बार नहीं है जब डोनाल्ड ट्रंप ने इजरायल के अस्तित्व में बने रहने का क्रेडिट खुद को दिया है. फॉक्स न्यूज के साथ एक इंटरव्यू में उन्होंने कहा था, "सच कहूं तो, अगर मैं अमेरिका का राष्ट्रपति न होता, तो आज इजरायल का वजूद ही नहीं होता."
अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने ट्रंप प्रशासन छोड़ने और 2028 राष्ट्रपति चुनाव लड़ने संबंधी खबरों को खारिज कर दिया है. उन्होंने कहा कि ट्रंप का कार्यकाल पूरा होने तक प्रशासन में बने रहना उनकी योजना है.
किम की प्रभावशाली बहन किम यो जोंग ने बुधवार को संकेत दिया कि वाशिंगटन के साथ फिर से बातचीत करने में उनकी कोई खास दिलचस्पी नहीं है. उन्होंने कहा कि प्योंगयांग को ऐसे अविश्वसनीय और शत्रुतापूर्ण लोगों के साथ आमने-सामने बैठने की कोई जरूरत नहीं है.
अमेरिकी अरबपति और X के मालिक एलन मस्क ने मिडटर्म चुनाव के दौरान किया गया अपना चर्चित पोस्ट हटा दिया है, जिसमें मतदाताओं से रिपब्लिकन उम्मीदवारों के समर्थन की अपील की गई थी.
अमेरिका का मिडटर्म चुनाव कई मायनों में काफी अहम है. इसने अब तक के चुनावी गणित को बदलकर रख दिया है. डोनाल्ड ट्रंप की रिपब्लिकन पार्टी के गढ़ों में डेमोक्रेट्स ने सेंध लगा दी है.
अमेरिका के मिडटर्म इलेक्शन में राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की रिपब्लिकन पार्टी को बड़ा झटका लगा है. एक वजह भारतीय-अमेरिकियों का साथ न मिलना भी है.
भी की स्थिति में ये लग रहा कि वेंस ईरान युद्ध से खुद को दूर दिखाना चाहते हैं, जिससे 2028 के चुनाव में इसका कोई असर नहीं दिखे. वहीं ट्रंप के पास ईरान युद्ध पर तुरंत यूटर्न लेना अभी मुश्किल लग रहा है.
स्वामी प्रसाद मौर्य के बागेश्वर बाबा पर विवादित बयान, आजम खान को सुप्रीम कोर्ट से राहत नहीं, राहुल गांधी की रैली, AMU छात्रसंघ चुनाव, दिल्ली में इमारत हादसा, बुलेट ट्रेन प्रोजेक्ट, शेयर बाजार में तेजी और विराट कोहली से जुड़ी खबरों समेत पढ़िए 5 नवंबर 2026 की 10 बड़ी खबरें.
अमेरिका में मिडटर्म चुनाव के बाद रिपब्लिकन पार्टी का कांग्रेस पर पूरा कंट्रोल खत्म हो गया है. इसके बाद भारत के लिए अमेरिका से ट्रेड डील की जल्दबाजी अब कम हो गई है, जो एक अच्छी खबर है- रिपोर्ट
