
Viral Thai hippo Moo Deng predicts: थाईलैंड की प्यारी पिग्मी हिप्पो, Moo Deng, अब इंटरनेट पर सिर्फ क्यूटनेस की वजह से नहीं, बल्कि अपने "पॉलिटिकल प्रेडिक्शन" के लिए भी फेमस हो रही है. हाल ही में थाईलैंड के एक ज़ू में हुए मज़ेदार इवेंट में, Moo Deng ने 2024 के यूएस प्रेसिडेंशियल इलेक्शन का “विजेता” चुनकर अपने फैन्स को हैरान कर दिया. अमेरिकन प्रेसिडेंट इलेक्शन कैंडिडेट्स के बीच ये मुकाबला था दो खूबसूरत कद्दुओं के रूप में....एक पर लिखा था “ट्रम्प” और दूसरे पर “हैरिस” और Moo Deng ने जो चुना, वो हैरान करने वाला था.
वीडियो में देखा गया था कि Moo Deng ने सीधे ट्रम्प वाले कद्दू की ओर बढ़कर उसे खाना शुरू कर दिया, जबकि हैरिस वाला कद्दू पास ही बड़े हिप्पो के लिए रह गया. पहले तो इस वीडियो को हल्के अंदाज़ में लिया गया था और लोगों ने इसे एक मस्ती-मजाक के इवेंट के रूप में देखा, लेकिन अब जब Moo Deng का अंदाज़ा सही साबित हो गया है, तो सोशल मीडिया पर उसे "हिप्पो फॉर्च्यून टेलर" के नाम से सराहा जा रहा है.
ट्विटर, फेसबुक और इंस्टाग्राम जैसे प्लेटफॉर्म्स पर Moo Deng के फैन्स ने इस घटना को खूब शेयर किया. एक यूजर ने लिखा, “हमारे पास एक नया ऑरेकल हिप्पो है, Moo Deng” वहीं, दूसरे ने कहा, “इस हिप्पो की प्रेडिक्शन पावर को कम मत समझो, अगला चुनाव भी इसी से करवाना चाहिए.”
यहां देखें पोस्ट
ใครได้เป็นประธานาธิบดีอเมริกา อีก 48 ชั่วโมง รู้กัน..
— สวนสัตว์เปิดเขาเขียว Khao Kheow Open Zoo (@KhaokheowZoo) November 4, 2024
เด้งขอบคุณที่เคยโหวตให้นะคะ แต่ด้วยภารกิจโชว์ตัว พรีเซนเตอร์สินค้า เกือบ 70 ราย ทำให้ตอนนี้ยุ่งมาก ไม่มีเวลาเลย.. จึงขอสละสิทธิ์ แล้วกัน
โอกาส นี้เด้งขอทำนายทายเลือกให้ผู้ชนะ เป็นฝ่ายชาย ( ห้ามเดิมพัน เล่นการพนันเด็ดขาด… https://t.co/ZcPfmNvIkcpic.twitter.com/r8NsEbUmhM
लेकिन जहां एक तरफ लोग Moo Deng की इस अद्भुत "पॉलिटिकल इनसाइट" पर हंसी-ठिठोली कर रहे हैं, वहीं कुछ का मानना है कि ये सब सिर्फ एक संयोग है. एक यूजर ने मजाक में लिखा, “Moo Deng का करियर अब चुनावी विश्लेषक के तौर पर सेट हो गया है.” हालांकि ये इवेंट एक हल्के-फुल्के अंदाज़ में किया गया था, लेकिन इसने लोगों का ध्यान खींच लिया है. चुनाव के उस तनावपूर्ण माहौल में Moo Deng की इस मस्ती ने एक नई खुशियों की लहर ला दी थी. ट्रम्प के समर्थकों के बीच Moo Deng की लोकप्रियता ने आसमान छू लिया और इसे लेकर अब तक लोगों में खूब चर्चा हो रही है.
ये भी देखें:-बाघ की सवारी करता दिखा कपल
अमेरिका में हनुमान जी की 90 फीट ऊंची मूर्ति तोड़ने की धमकी, चुनाव से पहले हिंदू के खिलाफ नफरत कौन फैला रहा?
Edited by: आशुतोष कुमार सिंहट्रंप को मध्यावधि चुनाव में रोकने की सीक्रेट साजिश! अमेरिकी मीडिया का दावा- करीबी लोग ही नहीं चाहते जीत
Written by: Devbrat Tiwari, Edited by: चंदन सिंह राजपूत"ईस्ट इंडिया कंपनी जैसा साम्राज्य खड़ा कर रहे हैं AI दिग्गज", मशहूर इतिहासकार की चेतावनी!
Written by: सुधांशु शुभमअमेरिका के टेक्सास में भगवान हनुमान की 90 फीट ऊंची मूर्ति को मिडटर्म चुनावों से पहले राजनीतिक बहस का केंद्र बना दिया गया है. टेक्सास के शुगर लैंड में अष्टलक्ष्मी मंदिर में लगी ‘स्टैच्यू ऑफ द यूनियन’ नाम की यह मूर्ति अगस्त 2024 में स्थापना के बाद से ही विवाद के केंद्र में है.
फॉक्स न्यूज की होस्ट लॉरा इंग्राहम ने दावा किया कि कुछ रिपब्लिकन नेता 2026 के मिडटर्म चुनाव में हार से भी परहेज नहीं करेंगे ताकि उन्हें ट्रंप के एजेंडे को आगे बढ़ाने की जिम्मेदारी से राहत मिल सके.
इतिहासकार William Dalrymple ने चेतावनी दी है कि आज की बड़ी अमेरिकी Tech और AI कंपनियां ईस्ट इंडिया कंपनी की तरह ही बेहद शक्तिशाली 'कंपनी-राज्य' बनती जा रही हैं.
डोनाल्ड ट्रंप ने मिडटर्म चुनावों से ठीक पहले नियम बदल दी थी, उनकी सरकार कह रही थी कि इनका मकसद चुनाव प्रक्रिया की सुरक्षा और विश्वसनीयता बढ़ाना है. लेकिन राज्यों का कहना था कि वोटिंग शुरू होने के इतने करीब इस तरह के बदलाव लागू करना संभव नहीं है.
ट्रंप का हर अमेरिकी को 5,000 डॉलर देने का वादा कितना सच, कितना कानूनी? जीत के बाद पैसा कहां से आएगा
डोनाल्ड ट्रंप की सरकार ईरान जंग में उलझी हुई है, अमेरिका में तेल महंगा हुआ पड़ा है. ऐसे में मिडटर्म चुनावों में ट्रंप की पार्टी डेमोक्रेट्स के मुकाबले संघर्ष कर रही है. ट्रंप अब वोटरों को रिझाने का नया तरीका लेकर आए हैं.
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि अमेरिका के मध्यावधि चुनाव के तुरंत बाद ईरान से जुड़ा युद्ध समाप्त हो जाएगा. उन्होंने आरोप लगाया कि तेहरान सत्ता परिवर्तन की उम्मीद में संघर्ष को लंबा खींच रहा है और उसका अंतिम लक्ष्य परमाणु हथियार हासिल करना है.
जेडी वेंस ने ओहियो में एक रैली के दौरान शरिया कानून पर अल सईद की पुरानी टिप्पणियों की आलोचना की थी. जिसके बाद अल सईद ने उनकी पत्नी उषा वेंस को इस वार-पलटवार में घसीट लिया.
अमेरिका में कड़े चुनावी कानूनों की पैरवी करते हुए राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारतीय चुनावी सिस्टम की तारीफ की है. इसके साथ ही उन्होंने 'सेव अमेरिका एक्ट' पास कराने की मांग की है.
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत के चुनावी मॉडल की तारीफ करते हुए कहा कि दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र में हर मतदाता के लिए वैध फोटो पहचान पत्र जरूरी है. उन्होंने अमेरिका में SAVE America Act पारित करने की मांग दोहराई.
