
अमेरिका के राष्ट्रपति चुनाव (US Presidential Election) में कथित धांधली के खिलाफ वाशिंगटन (Washington) में आयोजित रैली में शामिल होने के लिए हजारों की संख्या में मौजूदा राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प (President Donald Trump) के समर्थक जुटे. इस रैली को ट्रम्प बुधवार को संबोधित करने वाले हैं. ट्रम्प ने मंगलवार को ट्वीट किया, ‘‘वाशिंगटन उन लोगों से भर गया है जो नहीं चाहते है कि चरमपंथी वाम डेमोक्रेट चुनाव में जीत का हरण कर सके. हमारे देश ने बहुत सहा अब वे और नहीं सहन करेंगे. हम आपको यहां ओवल ऑफिस (अमेरिकी राष्ट्रपति का कार्यालय) से सुनेंगे (प्यार करेंगे). एक बार फिर अमेरिका को महान बनाएंगे.''
Washington is being inundated with people who don't want to see an election victory stolen by emboldened Radical Left Democrats. Our Country has had enough, they won't take it anymore! We hear you (and love you) from the Oval Office. MAKE AMERICA GREAT AGAIN!
— Donald J. Trump (@realDonaldTrump) January 5, 2021
I will be speaking at the SAVE AMERICA RALLY tomorrow on the Ellipse at 11AM Eastern. Arrive early — doors open at 7AM Eastern. BIG CROWDS! pic.twitter.com/k4blXESc0c
— Donald J. Trump (@realDonaldTrump) January 5, 2021
ट्रम्प का स्थानीय समयानुसार सुबह 11 बजे रैली को संबोधित करने का कार्यक्रम है. यह रैली ठीक उसी समय होगी जब कांग्रेस के संयुक्त सत्र में राष्ट्रपति निर्वाचन मंडल के मतों की गिनती होगी और 3 नवंबर को हुए राष्ट्रपति चुनाव के नतीजों को सत्यापित किया जाएगा. रिपब्लिक पार्टी के प्रत्याशी रहे ट्रम्प ने अबतक चुनाव नतीजों को स्वीकार नहीं किया है और अपने गैर प्रमाणित दावे को दोहराया है कि राष्ट्रपति चुनाव में धांधली की गई है. उन्होंने अमेरिकी अदालतों में चुनाव को लेकर करीब एक दर्जन वाद दाखिल किए लेकिन असफल रहे.
ट्रंप सरकार की शुल्क नीतियों से प्रभावित हुआ भारत-अमेरिका व्यापार संबंध: अमेरिकी कांग्रेस की रिपोर्ट
वहीं, दूसरी ओर डेमोक्रेटिक पार्टी के प्रत्याशी जो बाइडन जो चुनाव में जीते हैं 20 जनवरी को देश के 46वें राष्ट्रपति के तौर पर शपथ लेने की तैयारी कर रहे हैं. हजारों की संख्या में ट्रम्प समर्थक वाशिंगटन के पुराने इलाके में जमा हैं, उनके हाथों में पोस्टर-बैनर है जिनपर लिखा है ‘ चोरी बंद करो' और ‘ट्रम्प मेरे राष्ट्रपति हैं.''
अमेरिकी मीडिया ने रिपब्लिकन एवं डेमोक्रेटिक समर्थकों के बीच हिंसक झड़प की आशंका जताई है. वाशिंगटन पोस्ट ने अपनी खबर में लिखा, ‘‘ कुछ अधिकारियों को आशंका है कि अगर विरोध, हिंसक संघर्ष में तब्दील होता है तो ट्रम्प कानून व्यवस्था को बनाए रखने और अपने कथित 7.4 करोड़ समर्थकों की रक्षा करने के लिए फसाद विरोधी अधिनियम लागू कर सकते हैं.'' व्हाइट हाउस ने मंगलवार देर रात बयान जारी कर कहा कि एंटीफा (वामपंथी) कार्यकर्ता नृशंसता से कानून का पालन करने वाले दोस्तों, पड़ोसियों, कारोबारियों पर हमला कर रहे हैं और ऐतिहासिक चिह्नों को नष्ट कर रहे हैं जिन्हें समुदायों ने दशकों में बनाया है.
व्हाइट हाउस ने कहा, ‘‘अमेरिका में हिंसा एवं अराजकता का कोई स्थान नहीं है और इसे घरेलू आतंकवाद ही कहा जा सकता है.'' बयान में कहा गया, ‘‘आज राष्ट्रपति डोनाल्ड जे ट्रम्प ने आशयपत्र पर हस्ताक्षर किए हैं जो सुनिश्चित करेगा कि संघीय अधिकारी वामपंथी (एंटीफा) कार्यकर्ताओं की गतिविधियों का आकलन संघीय कानूनों संदर्भ में करे जो आतंकवादी संगठनों के साथ लोगों को जुड़ने से रोकता है और आपराधिक गतिविधियों की मंशा पर रोकथाम लगाता है.''
Video: जो बाइडन ने इस तरह बदला राष्ट्रपति चुनाव का रुख
अमेरिका में हनुमान जी की 90 फीट ऊंची मूर्ति तोड़ने की धमकी, चुनाव से पहले हिंदू के खिलाफ नफरत कौन फैला रहा?
Edited by: आशुतोष कुमार सिंहट्रंप को मध्यावधि चुनाव में रोकने की सीक्रेट साजिश! अमेरिकी मीडिया का दावा- करीबी लोग ही नहीं चाहते जीत
Written by: Devbrat Tiwari, Edited by: चंदन सिंह राजपूत"ईस्ट इंडिया कंपनी जैसा साम्राज्य खड़ा कर रहे हैं AI दिग्गज", मशहूर इतिहासकार की चेतावनी!
Written by: सुधांशु शुभमअमेरिका के टेक्सास में भगवान हनुमान की 90 फीट ऊंची मूर्ति को मिडटर्म चुनावों से पहले राजनीतिक बहस का केंद्र बना दिया गया है. टेक्सास के शुगर लैंड में अष्टलक्ष्मी मंदिर में लगी ‘स्टैच्यू ऑफ द यूनियन’ नाम की यह मूर्ति अगस्त 2024 में स्थापना के बाद से ही विवाद के केंद्र में है.
फॉक्स न्यूज की होस्ट लॉरा इंग्राहम ने दावा किया कि कुछ रिपब्लिकन नेता 2026 के मिडटर्म चुनाव में हार से भी परहेज नहीं करेंगे ताकि उन्हें ट्रंप के एजेंडे को आगे बढ़ाने की जिम्मेदारी से राहत मिल सके.
इतिहासकार William Dalrymple ने चेतावनी दी है कि आज की बड़ी अमेरिकी Tech और AI कंपनियां ईस्ट इंडिया कंपनी की तरह ही बेहद शक्तिशाली 'कंपनी-राज्य' बनती जा रही हैं.
डोनाल्ड ट्रंप ने मिडटर्म चुनावों से ठीक पहले नियम बदल दी थी, उनकी सरकार कह रही थी कि इनका मकसद चुनाव प्रक्रिया की सुरक्षा और विश्वसनीयता बढ़ाना है. लेकिन राज्यों का कहना था कि वोटिंग शुरू होने के इतने करीब इस तरह के बदलाव लागू करना संभव नहीं है.
ट्रंप का हर अमेरिकी को 5,000 डॉलर देने का वादा कितना सच, कितना कानूनी? जीत के बाद पैसा कहां से आएगा
डोनाल्ड ट्रंप की सरकार ईरान जंग में उलझी हुई है, अमेरिका में तेल महंगा हुआ पड़ा है. ऐसे में मिडटर्म चुनावों में ट्रंप की पार्टी डेमोक्रेट्स के मुकाबले संघर्ष कर रही है. ट्रंप अब वोटरों को रिझाने का नया तरीका लेकर आए हैं.
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि अमेरिका के मध्यावधि चुनाव के तुरंत बाद ईरान से जुड़ा युद्ध समाप्त हो जाएगा. उन्होंने आरोप लगाया कि तेहरान सत्ता परिवर्तन की उम्मीद में संघर्ष को लंबा खींच रहा है और उसका अंतिम लक्ष्य परमाणु हथियार हासिल करना है.
जेडी वेंस ने ओहियो में एक रैली के दौरान शरिया कानून पर अल सईद की पुरानी टिप्पणियों की आलोचना की थी. जिसके बाद अल सईद ने उनकी पत्नी उषा वेंस को इस वार-पलटवार में घसीट लिया.
अमेरिका में कड़े चुनावी कानूनों की पैरवी करते हुए राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारतीय चुनावी सिस्टम की तारीफ की है. इसके साथ ही उन्होंने 'सेव अमेरिका एक्ट' पास कराने की मांग की है.
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत के चुनावी मॉडल की तारीफ करते हुए कहा कि दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र में हर मतदाता के लिए वैध फोटो पहचान पत्र जरूरी है. उन्होंने अमेरिका में SAVE America Act पारित करने की मांग दोहराई.
