
अमेरिका में 3 नवंबर को होने वाले संसद के मिडटर्म इलेक्शन से पहले राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के लिए चिंता बढ़ाने वाली खबर सामने आई है. रॉयटर्स/इप्सोस (Reuters/Ipsos) के ताजा सर्वे के मुताबिक ट्रंप की अप्रूवल रेटिंग घटकर रिकॉर्ड निचले स्तर 31 फीसदी पर पहुंच गई है. सर्वे में पेट्रोल की बढ़ती कीमतों और आर्थिक चिंताओं को लेकर वोटर्स की नाराजगी भी सामने आई है. इतना ही नहीं, अमेरिकी संसद (Congress) चुनाव को लेकर डेमोक्रेटिक पार्टी को रिपब्लिकन पार्टी पर दो अंकों की बढ़त मिलती दिख रही है, जिससे चुनावी समीकरणों पर नई चर्चा शुरू हो गई है.
न्यूज एजेंसी रॉयटर्स और इप्सोस द्वारा कराए गए चार दिवसीय सर्वे में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की अप्रूवल रेटिंग 31 फीसदी दर्ज की गई. यह आंकड़ा दो सप्ताह पहले हुए सर्वे की तुलना में एक प्रतिशत अंक कम है. सर्वे के अनुसार यह ट्रंप के दोनों राष्ट्रपति कार्यकालों के दौरान सबसे निचला स्तर है. रिपोर्ट में कहा गया है कि अमेरिकी मतदाताओं के बीच बढ़ती ईंधन कीमतों और आर्थिक मुद्दों को लेकर चिंता देखी जा रही है.
न्यूज एजेंसी रॉयटर्स और इप्सोस द्वारा कराए गए चार दिवसीय सर्वे में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की अप्रूवल रेटिंग 31 फीसदी दर्ज की गई. यह आंकड़ा दो सप्ताह पहले हुए सर्वे की तुलना में एक प्रतिशत अंक कम है. सर्वे के अनुसार यह ट्रंप के दोनों राष्ट्रपति कार्यकालों के दौरान सबसे निचला स्तर है. रिपोर्ट में कहा गया है कि अमेरिकी मतदाताओं के बीच बढ़ती ईंधन कीमतों और आर्थिक मुद्दों को लेकर चिंता देखी जा रही है.
वहीं AP-NORC/AAPI Data सर्वे के अनुसार मध्यावधि चुनाव जैसे-जैसे नजदीक आ रहे हैं उसके साथ ही एशियाई अमेरिकी, मूल हवाईयन और पैसिफिक द्वीपसमूह (AANHPI) समुदाय के वयस्कों में राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और रिपब्लिकन पार्टी के प्रति निराशा बढ़ी है. सर्वेक्षण में अर्थव्यवस्था और स्वास्थ्य सेवा जैसे प्रमुख मुद्दों पर डेमोक्रेटिक पार्टी को स्पष्ट बढ़त मिली है. हाउस डेमोक्रेटिक नेता हाकिम जेफ्रीज ने रविवार को कहा कि चुनावी माहौल अभी भी डेमोक्रेटिक पार्टी के पक्ष में बना हुआ है। वह ओहायो के एक महत्वपूर्ण संसदीय क्षेत्र में सांसद मार्सी कैप्चर के लिए प्रचार कर रहे थे.
सर्वे में मतदाताओं से यह भी पूछा गया कि यदि आज संसद के चुनाव हो जाए तो वे किस पार्टी को वोट देंगे. इस सवाल को अमेरिकी राजनीति में 'जेनेरिक बैलेट' कहा जाता है. इसके जवाब में 47 फीसदी पंजीकृत मतदाताओं ने डेमोक्रेटिक पार्टी का सपोर्ट किया, जबकि 35 फीसदी मतदाताओं ने रिपब्लिकन पार्टी को चुना. इस तरह डेमोक्रेट्स को 12 प्रतिशत अंकों की बढ़त मिली, जो मौजूदा चुनावी चक्र में उनकी सबसे बड़ी बढ़त बताई गई है.
रॉयटर्स की रिपोर्ट के अनुसार यदि चुनाव में डेमोक्रेटिक पार्टी अच्छा प्रदर्शन करती है और प्रतिनिधि सभा (हाउस ऑफ रिप्रेजेंटेटिव्स) या सीनेट में बहुमत हासिल कर लेती है, तो ट्रंप प्रशासन के लिए आगामी दो वर्षों में अपनी नीतियों को लागू करना अधिक चुनौतीपूर्ण हो सकता है. कांग्रेस के किसी भी सदन पर नियंत्रण खोने से रिपब्लिकन पार्टी की विधायी रणनीति प्रभावित हो सकती है.
जेनेरिक बैलेट सर्वे राष्ट्रीय स्तर पर मतदाताओं की राजनीतिक पसंद का एक सामान्य संकेत देता है. इससे यह पता चलता है कि लोग संसद में किस पार्टी को देखना चाहते हैं. हालांकि ऐसे सर्वे राज्यवार और निर्वाचन क्षेत्रवार मुकाबलों की जटिलताओं को पूरी तरह नहीं दर्शाते. अमेरिका में सीनेट और प्रतिनिधि सभा की सीटों का अंतिम परिणाम स्थानीय चुनावी परिस्थितियों और उम्मीदवारों पर भी निर्भर करता है.
वर्तमान में अमेरिकी सीनेट में रिपब्लिकन पार्टी के पास 53-47 का बहुमत है. उच्च सदन यानी सीनेट पर नियंत्रण हासिल करने के लिए डेमोक्रेट्स को कम से कम चार सीट हासिल करना होगा. यदि सीनेट में सीटों का आंकड़ा 50-50 पर पहुंचता है, तब भी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस के निर्णायक मत (टाई-ब्रेकिंग वोट) के कारण रिपब्लिकन पार्टी का नियंत्रण बना रहेगा. प्रतिनिधि सभा (हाउस ऑफ रिप्रेजेंटेटिव्स) की सभी 435 सीटों पर चुनाव हो रहा है. फिलहाल सदन में रिपब्लिकन पार्टी के 218 सदस्य हैं. डेमोक्रेटिक पार्टी के 214 सदस्य हैं. एक रिपब्लिकन समर्थक निर्दलीय सदस्य है. जबकि दो सीटें रिक्त हैं. नई प्रतिनिधि सभा में बहुमत हासिल करने के लिए डेमोक्रेट्स को कम से कम 218 सीटें जीतनी होंगी.
यह सर्वे ऑनलाइन आयोजित किया गया था, जिसमें अमेरिका के 1,679 वयस्कों ने भाग लिया. इनमें 1,279 पंजीकृत मतदाता शामिल थे. सर्वे के लिए मार्जिन ऑफ एरर सभी प्रतिभागियों के लिए 2 प्रतिशत अंक और पंजीकृत मतदाताओं के लिए 3 प्रतिशत अंक बताई गई है.
यह भी पढ़ें : ट्रंप का हर अमेरिकी को 5,000 डॉलर देने का वादा कितना सच, कितना कानूनी? जीत के बाद पैसा कहां से आएगा
'48 घंटे में होर्मुज खुल जाएगा अगर यह शर्त मान ली', ट्रंप की चुनावी हार के बाद ईरान के तेवर बदले
Edited by: आशुतोष कुमार सिंहअगर मैं ईरान को परमाणु हथियार हासिल करने से नहीं रोकता, तो इजरायल का वजूद नहीं होता: डोनाल्ड ट्रंप
Edited by: मोहम्मद साक़िब मज़ीदट्रंप कैबिनेट से इस्तीफा, राष्ट्रपति चुनाव लड़ने की तैयारी; क्या करने वाले हैं मार्कों रुबियो? खुद बताया प्लान
Written by: अजय कुमार पटेलईरान अब साफ कह रहा है कि अमेरिकी चुनाव के नतीजों ने मध्यस्थों की 'शटल डिप्लोमेसी' यानी आना-जाना करके बातचीत कराने की कोशिश को बड़ा झटका दिया है. हमें थोड़ा इंतजार करना होगा. पिछले कुछ दिनों में कोई तरक्की नहीं हुई है, और इसकी बड़ी वजह अमेरिकी चुनाव के नतीजे हैं.
यह पहली बार नहीं है जब डोनाल्ड ट्रंप ने इजरायल के अस्तित्व में बने रहने का क्रेडिट खुद को दिया है. फॉक्स न्यूज के साथ एक इंटरव्यू में उन्होंने कहा था, "सच कहूं तो, अगर मैं अमेरिका का राष्ट्रपति न होता, तो आज इजरायल का वजूद ही नहीं होता."
अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने ट्रंप प्रशासन छोड़ने और 2028 राष्ट्रपति चुनाव लड़ने संबंधी खबरों को खारिज कर दिया है. उन्होंने कहा कि ट्रंप का कार्यकाल पूरा होने तक प्रशासन में बने रहना उनकी योजना है.
किम की प्रभावशाली बहन किम यो जोंग ने बुधवार को संकेत दिया कि वाशिंगटन के साथ फिर से बातचीत करने में उनकी कोई खास दिलचस्पी नहीं है. उन्होंने कहा कि प्योंगयांग को ऐसे अविश्वसनीय और शत्रुतापूर्ण लोगों के साथ आमने-सामने बैठने की कोई जरूरत नहीं है.
अमेरिकी अरबपति और X के मालिक एलन मस्क ने मिडटर्म चुनाव के दौरान किया गया अपना चर्चित पोस्ट हटा दिया है, जिसमें मतदाताओं से रिपब्लिकन उम्मीदवारों के समर्थन की अपील की गई थी.
अमेरिका का मिडटर्म चुनाव कई मायनों में काफी अहम है. इसने अब तक के चुनावी गणित को बदलकर रख दिया है. डोनाल्ड ट्रंप की रिपब्लिकन पार्टी के गढ़ों में डेमोक्रेट्स ने सेंध लगा दी है.
अमेरिका के मिडटर्म इलेक्शन में राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की रिपब्लिकन पार्टी को बड़ा झटका लगा है. एक वजह भारतीय-अमेरिकियों का साथ न मिलना भी है.
भी की स्थिति में ये लग रहा कि वेंस ईरान युद्ध से खुद को दूर दिखाना चाहते हैं, जिससे 2028 के चुनाव में इसका कोई असर नहीं दिखे. वहीं ट्रंप के पास ईरान युद्ध पर तुरंत यूटर्न लेना अभी मुश्किल लग रहा है.
स्वामी प्रसाद मौर्य के बागेश्वर बाबा पर विवादित बयान, आजम खान को सुप्रीम कोर्ट से राहत नहीं, राहुल गांधी की रैली, AMU छात्रसंघ चुनाव, दिल्ली में इमारत हादसा, बुलेट ट्रेन प्रोजेक्ट, शेयर बाजार में तेजी और विराट कोहली से जुड़ी खबरों समेत पढ़िए 5 नवंबर 2026 की 10 बड़ी खबरें.
अमेरिका में मिडटर्म चुनाव के बाद रिपब्लिकन पार्टी का कांग्रेस पर पूरा कंट्रोल खत्म हो गया है. इसके बाद भारत के लिए अमेरिका से ट्रेड डील की जल्दबाजी अब कम हो गई है, जो एक अच्छी खबर है- रिपोर्ट
