
अमेरिका में राष्ट्रपति चुनाव के नतीजे घोषित होने के बाद भी खींचतान जारी है. राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) के समर्थकों ने व्हाइट हाउस और कैपिटोल हिल्स के बाहर जमकर हंगामा किया. जिसके बाद परिसर को 'लॉकडाउन' (प्रवेश एवं निकास बंद) कर दिया गया. कैपिटोल के भीतर यह घोषणा की गई कि बाहरी सुरक्षा खतरे के कारण कोई व्यक्ति कैपिटोल परिसर से बाहर या उसके भीतर नहीं जा सकता. दूसरी ओर ट्विटर (Twitter) ने ट्रंप के कुछ ट्वीट्स को हटाने के साथ ही 12 घंटे के लिए उनका हैंडल सस्पेंड कर दिया. ट्विटर के इस एक्शन के बाद फेसबुक और इंस्टाग्राम ने भी उनपर 24 घंटे का बैन लगा दिया.
ट्विटर ने डोनाल्ड ट्रंप के हैंडल को ब्लॉक करने के पीछे नागरिक अखंडता नियम का हवाला दिया है. ट्विटर की ओर से कहा गया है कि अगर ट्रंप अपने तीन ट्वीट डिलीट नहीं करते हैं तो उनका अकाउंट 12 घंटे बाद भी सस्पेंड रहेगा. भविष्य में ट्विटर के नियमों का उल्लंघन करने पर डोनाल्ड ट्रंप का अकाउंट हमेशा के लिए सस्पेंड कर दिया जाएगा.
This means that the account of @realDonaldTrump will be locked for 12 hours following the removal of these Tweets. If the Tweets are not removed, the account will remain locked.
— Twitter Safety (@TwitterSafety) January 7, 2021
बता दें कि हंगामे के वक्त कैपिटोल के भीतर यह घोषणा की गई कि बाहरी सुरक्षा खतरे के कारण कोई व्यक्ति कैपिटोल परिसर से बाहर या उसके भीतर नहीं जा सकता. जब नवनिर्वाचित राष्ट्रपति जो बाइडन (Joe Biden) की जीत को प्रमाणित करने के लिए सांसद संसद के संयुक्त सत्र के लिए कैपिटोल के भीतर बैठे थे, तभी पुलिस ने इसके भीतर सुरक्षा के उल्लंघन की घोषणा की.
We are locking President Trump's Instagram account for 24 hours as well. https://t.co/HpA79eSbMe
— Adam Mosseri 😷 (@mosseri) January 7, 2021
कैपिटोल के बाहर पुलिस और ट्रंप समर्थकों के बीच झड़प हुई. प्रदर्शनकारियों ने कैपिटोल की सीढ़ियों के नीचे लगे अवरोधक तोड़ दिए. कैपिटोल पुलिस ने बताया कि इलाके में एक संदिग्ध पैकेट भी मिला है. हंगामे के बाद ट्रंप ने अपने समर्थकों से शांति बनाए रखने की अपील की. ट्रंप ने ट्वीट किया, 'मैं अमेरिकी कैपिटोल में सभी से शांत रहने की अपील करता हूं. हिंसा न करें. याद रखें, हम कानून और व्यवस्था बनाए रखने वाली पार्टी हैं. कानून और महान पुरुषों व महिलाओं का सम्मान करें. धन्यवाद.'
US कैपिटल बिल्डिंग में घुसी ट्रंप समर्थकों की भीड़, पुलिस के साथ झड़प
राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने संसद का संयुक्त सत्र शुरू होने से ठीक पहले कहा कि वह चुनाव में हार को स्वीकार नहीं करेंगे. उन्होंने आरोप लगाया कि इसमें धांधली हुई है और यह धांधली उनके डेमोक्रेटिक प्रतिद्वंद्वी जो बाइडन के लिए की गई, जो नवनिर्वाचित राष्ट्रपति हैं. ट्रंप ने वाशिंगटन डीसी में अपने हजारों समर्थकों को संबोधित करते हुए कहा , 'जब धांधली हुई हो तब आपको अपनी हार स्वीकार नहीं करनी चाहिए.' ट्रंप ने एक घंटे से अधिक के अपने भाषण में दावा किया कि उन्होंने इस चुनाव में शानदार जीत हासिल की है. (इनपुट अन्य एजेंसियों से भी)
VIDEO: जो बाइडन ने इस तरह बदला राष्ट्रपति चुनाव का रुख
'नीति का प्रचार, लेकिन ट्रंप से दूरी', अमेरिका में मिडटर्म इलेक्शन से पहले रिपब्लिकन की नई रणनीति
Edited by: चंदन वत्सLIVE: जम्मू कश्मीर पुलिस ने श्रीनगर में मादक पदार्थ तस्करों से जुड़ी 3.5 करोड़ रुपये की संपत्ति कुर्क की
Edited by: श्वेता गुप्ताक्या ईरान युद्ध खत्म होने वाला है? डोनाल्ड ट्रंप ने दिए संकेत, होर्मुज को लेकर कही ये बड़ी बात
Edited by: श्वेता गुप्ताहालिया रॉयटर्स/इप्सोस पोल के अनुसार, ट्रंप की रेटिंग इस कार्यकाल के सबसे निचले स्तर 36% पर पहुंच गई है, जिससे पार्टी को हाउस और सीनेट में बहुमत खोने का डर है.
LIVE: बंगाल विधानसभा चुनाव को लेकर राहुल गांधी आज कोलकाता और श्रीरामपुर में रैली कर सकते हैं. दिल्ली समेत पूरे उत्तर भारत में तपती धूप और गर्मी से बुरा हाल है. पारा 40 डिग्री के पार पहुंच गया है. देश-दुनिया का हर अपडेट यहां देखें.
Iran War: अमेरिका में मध्यावधि चुनाव नजदीक आ रहे हैं. ऐसे में ट्रंप पर युद्ध खत्म करने का घरेलू राजनीतिक दबाव बढ़ रहा है. इस युद्ध की वजह से पेट्रोल के दाम आसमान छू रहे हैं. जिसकी वजह से उनको आलोचना झेलनी पड़ रही है. शायद यही वजह है कि ट्रंप के मन में युद्ध खत्म करने का विचार आने लगा है.
हंगरी में विपक्षी नेता पीटर मैग्यार (Peter Magyar) और उनकी तिसा पार्टी ने चुनाव में ऐतिहासिक प्रदर्शन करते हुए संसद की 199 सीटों में से 138 सीटों पर कब्जा कर लिया है.
हंगरी के संसदीय चुनाव में पीटर मैग्यार की तिज्सा पार्टी ने शानदार जीत दर्ज कर ओर्बन के 16 साल के शासन का अंत किया. विक्टर ओर्बन की हार का मुख्य कारण बढ़ती महंगाई और आर्थिक सुस्ती मानी जा रही है, जिससे जनता में निराशा थी.
Iran-Israel War: खबरों के मुताबिक, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने व्यक्तिगत रूप से इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू से लेबनान पर हमले कम करने की अपील की थी.
पश्चिम बंगाल चुनाव में पर्यवेक्षक अनुराग यादव को मुख्य चुनाव आयुक्त से विवाद के बाद हटा दिया गया, उन्हें यूपी वापस बुलाया गया. बैठक में अनुराग यादव पोलिंग बूथ की संख्या नहीं बता पाए, जिस पर सीईसी ने उन्हें कड़ी फटकार लगाई थी.
रॉबर्ट मुलर वियतनाम युद्ध में सैनिक के रूप में सेवा दे चुके थे. उन्हें पर्पल हार्ट से भी सम्मानित किया गया था. रॉबर्ट मुलर को साल 2001 में राष्ट्रपति जॉर्ज डब्ल्यू. बुश ने FBI निदेशक नियुक्त किया था. वो 2013 तक एफबीआई निदेशक के पद पर रहे.
US Iran War: ईरान के साथ शुरू हुए युद्ध को लेकर अमेरिका में बड़ा सवाल यह उठ रहा है कि क्या राष्ट्रपति ट्रंप ने संविधान का उल्लंघन किया है. यहां समझिए.
पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी (PPCC) ने आगामी रैली के लिए कांग्रेस नेता हरदयाल सिंह कंबोज को बरनाला जिले का प्रभारी नियुक्त किया है.

