
Bihar SIR Controversey: बिहार में एसआईआर के विरोध के बीच राजद नेता तेजस्वी यादव के 2 वोटर आईडी कार्ड का मामला उभर आया है. इससे यह सवाल भी उठा है कि क्या दो अलग-अलग EPIC नंबर वाले मतदाता पहचानपत्र रखना गैरकानूनी है. अगर हां तो इसमें कितनी सजा और जुर्माना हो सकता है. RJD नेता और पूर्व उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव के दो वोटर आईडी सामने आए हैं. उन्होंने बिहार की नई वोटर लिस्ट में नाम नहीं होने का दावा किया था. लेकिन दो वोटर आईडी अब उनके लिए मुसीबत बन सकती है. चुनाव आयोग ने इसकी जांच शुरू कर दी है.
दो अलग वोटर आईडी कार्ड नंबर
तेजस्वी ने अपना EPIC नंबर (RAB2916120) साझा कर रिकॉर्ड में नाम नहीं होने का दावा किया था और ड्राफ्ट वोटर लिस्ट पर सवाल उठाए थे. चुनाव आयोग ने तेजस्वी यादव का EPIC नंबर (RAB0456228) को वोटर लिस्ट के साथ शेयर किया. यह भी बताया कि 2015 और 2020 में इसी ईपीआईसी नंबर का तेजस्वी ने इस्तेमाल किया था. सीरियल नंबर 416 में उनका नाम दर्ज है. दूसरे ईपीआईसी नंबर का कोई रिकॉर्ड नहीं मिला. ऐसे में चुनाव आयोग इस कवायद में जुट गया है कि कहीं दूसरा वोटर आईडी गलत तरीके से तो नहीं बनवाया गया.
आयोग से संपर्क क्यों नहीं किया गया
चुनाव आयोग के सूत्रों का कहना है कि दो वोटर आईडी कार्ड की हकीकत जानने की जांच की जा रही है. आयोग का कहना है कि अगर तेजस्वी को कोई शिकायत या भ्रम था,तो उन्हें कानूनी प्रक्रिया के मुताबिक इलेक्शन कमीशन से संपर्क करना चाहिए था. आयोग के एक अधिकारी का कहना है कि संभावना है कि दूसरा वोटर आईडी कार्ड कानूनी तरीके से नहीं बनाया गया है. इसके लिए दूसरे वोटर आईडी कार्ड नवंबर की तहकीकात की जा रही है, कहीं ये फर्जी दस्तावेज तो नहीं है. आयोग का कहना है कि वोटर लिस्ट में नाम जोड़ने या हटाने जैसे कामों के लिए बूथ लेवल एजेंट,बूथ लेवल अफसर के जरिये भी मदद ले सकते हैं.
वोटर लिस्ट रिवीजन जरूरी
मतदाता पहचानपत्र चुनाव में वोटिंग के लिए आवश्यक दस्तावेज है. लोकसभा से लेकर विधानसभा चुनाव तक इसकी मान्यता है. समय-समय पर वोटर लिस्ट के रिवीजन के साथ इसे अपडेट भी किया जाता है. जैसा कि हाल ही में बिहार में किया गया है. नियमों के हिसाब से कोई भी भारतीय एक वोटर आईडी कार्ड ही रख सकता है. अगर उसके पास दो वोटर आईडी हैं तो उसे तुरंत कैंसल कराना चाहिए. अगर उसने दो अलग राज्यों या दो जिलों में अलग-अलग वोटर आईडी बनवा रखे हैं तो यह गैरकानूनी है.
2 Voter ID Card पर जेल?
अगर किसी मतदाता के पास 1 से ज्यादा वोटर आईडी कार्ड है, तो उसे मुसीबत झेलनी पड़ सकती है. यह अपराध की श्रेणी में आता है. एक से ज्यादा वोटर आईडी कार्ड होने पर एक साल की जेल या भारी जुर्माना हो सकता है. जुर्माना और जेल दोनों झेलनी पड़ सकती हैं. गलती से भी 2 वोटर आईडी आपके पास हैं तो उसे तुरंत रद्द कराने के लिए कदम उठाना ही बेहतर है.
Voter ID कार्ड कैसे बंद कराएं
आपके पास भी दो वोटर आईडी कार्ड हैं तो चुनाव आयोग की वेबसाइट पर जाएं. वहां इसे बंद करने के लिए आपको विकल्प मिल जाएगा. इससे वोटर कार्ड में डिटेल सुधार करने का विकल्प भी मिलता है. पुराना कार्ड बंद करने का भी रास्ता होता है. Election Commission की साइट पर इसका विकल्प मौजूद है.
दो आधार कार्ड या पैन कार्ड भी गैरकानूनी
बहुत सारे लोग दो आधार कार्ड या पैन कार्ड भी बनवा लेते हैं. अक्सर ऐसा होता है कि एक आधार कार्ड या पैन कार्ड में गड़बड़ी होने पर लोग उसे अपडेट कराने की बजाय गलत सलाह पर नया बनवा लेते हैं. जन्म प्रमाणपत्र के मामले में भी ऐसा देखा जाता है. लेकिन ऐसा करना गैरकानूनी है.आयकर कानून के अनुसार, एक से ज्यादा पैन कार्ड रखना गैरकानूनी है. इस पर 10 हजार रुपये जुर्माना लग सकता है. 2 पैनकार्ड हो तो जिसका इस्तेमाल नहीं करना है, उसे सरेंडर कर दें. इसके लिए ऑनलाइन-ऑफलाइन दोनों तरीके हैं.आप आयकर की वेबसाइट पर भी चेक कर सकते हैं कि कहीं आपके नाम पर कोई दूसरा पैन कार्ड तो नहीं बना.
कैसे सरेंडर करें डुप्लीकेट पैन कार्ड
ऑनलाइन कैंसल के लिए आयकर साइट पर पैन बदलने से जुड़ा आवेदन फॉर्म भरकर अपलोड करना होगा. इसमें आपको बताना होगा कि आप कौन से पैन कार्ड बंद करना चाहते हैं. उस पैन कार्ड की कॉपी और दस्तावेज भी अपलोड करने होंगे. ऑफलाइन करना है तो आपने आसपास के आयकर विभाग के कार्यालय में संपर्क करना होगा.
अमेरिका में हनुमान जी की 90 फीट ऊंची मूर्ति तोड़ने की धमकी, चुनाव से पहले हिंदू के खिलाफ नफरत कौन फैला रहा?
Edited by: आशुतोष कुमार सिंहट्रंप को मध्यावधि चुनाव में रोकने की सीक्रेट साजिश! अमेरिकी मीडिया का दावा- करीबी लोग ही नहीं चाहते जीत
Written by: Devbrat Tiwari, Edited by: चंदन सिंह राजपूत"ईस्ट इंडिया कंपनी जैसा साम्राज्य खड़ा कर रहे हैं AI दिग्गज", मशहूर इतिहासकार की चेतावनी!
Written by: सुधांशु शुभमअमेरिका के टेक्सास में भगवान हनुमान की 90 फीट ऊंची मूर्ति को मिडटर्म चुनावों से पहले राजनीतिक बहस का केंद्र बना दिया गया है. टेक्सास के शुगर लैंड में अष्टलक्ष्मी मंदिर में लगी ‘स्टैच्यू ऑफ द यूनियन’ नाम की यह मूर्ति अगस्त 2024 में स्थापना के बाद से ही विवाद के केंद्र में है.
फॉक्स न्यूज की होस्ट लॉरा इंग्राहम ने दावा किया कि कुछ रिपब्लिकन नेता 2026 के मिडटर्म चुनाव में हार से भी परहेज नहीं करेंगे ताकि उन्हें ट्रंप के एजेंडे को आगे बढ़ाने की जिम्मेदारी से राहत मिल सके.
इतिहासकार William Dalrymple ने चेतावनी दी है कि आज की बड़ी अमेरिकी Tech और AI कंपनियां ईस्ट इंडिया कंपनी की तरह ही बेहद शक्तिशाली 'कंपनी-राज्य' बनती जा रही हैं.
डोनाल्ड ट्रंप ने मिडटर्म चुनावों से ठीक पहले नियम बदल दी थी, उनकी सरकार कह रही थी कि इनका मकसद चुनाव प्रक्रिया की सुरक्षा और विश्वसनीयता बढ़ाना है. लेकिन राज्यों का कहना था कि वोटिंग शुरू होने के इतने करीब इस तरह के बदलाव लागू करना संभव नहीं है.
ट्रंप का हर अमेरिकी को 5,000 डॉलर देने का वादा कितना सच, कितना कानूनी? जीत के बाद पैसा कहां से आएगा
डोनाल्ड ट्रंप की सरकार ईरान जंग में उलझी हुई है, अमेरिका में तेल महंगा हुआ पड़ा है. ऐसे में मिडटर्म चुनावों में ट्रंप की पार्टी डेमोक्रेट्स के मुकाबले संघर्ष कर रही है. ट्रंप अब वोटरों को रिझाने का नया तरीका लेकर आए हैं.
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि अमेरिका के मध्यावधि चुनाव के तुरंत बाद ईरान से जुड़ा युद्ध समाप्त हो जाएगा. उन्होंने आरोप लगाया कि तेहरान सत्ता परिवर्तन की उम्मीद में संघर्ष को लंबा खींच रहा है और उसका अंतिम लक्ष्य परमाणु हथियार हासिल करना है.
जेडी वेंस ने ओहियो में एक रैली के दौरान शरिया कानून पर अल सईद की पुरानी टिप्पणियों की आलोचना की थी. जिसके बाद अल सईद ने उनकी पत्नी उषा वेंस को इस वार-पलटवार में घसीट लिया.
अमेरिका में कड़े चुनावी कानूनों की पैरवी करते हुए राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारतीय चुनावी सिस्टम की तारीफ की है. इसके साथ ही उन्होंने 'सेव अमेरिका एक्ट' पास कराने की मांग की है.
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत के चुनावी मॉडल की तारीफ करते हुए कहा कि दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र में हर मतदाता के लिए वैध फोटो पहचान पत्र जरूरी है. उन्होंने अमेरिका में SAVE America Act पारित करने की मांग दोहराई.
