अमेरिका ने भाजपा के चुनावी घोषणापत्र पर टिप्पणी करने से इनकार कर दिया है जिसमें कहा है कि लोकसभा चुनाव के बाद अगर भाजपा सत्ता में आती है तो भारत अपने परमाणु सिद्धांत को संशोधित करेगा।
विदेश विभाग की प्रवक्ता जेन साकी ने सोमवार को संवाददाताओं से कहा कि इस चुनाव में हम उस पार्टी के रुख पर कोई टिप्पणी नहीं करेंगे जो चुनावों में सत्ता के लिए मुकाबला कर रही है। लेकिन हमारी नीति में कोई बदलाव नहीं हुआ है।
कल नयी दिल्ली में जारी घोषणापत्र के मुताबिक भाजपा ने कहा है कि अगर वह सत्ता में आती है तो वह भारत के परमाणु सिद्धांत का विस्तार से अध्ययन करेगी और इसे संशोधित और अद्यतन करेगी ताकि इसे वर्तमान समय की चुनौतियों का सामना करने के लिए प्रासंगिक बनाया जा सके।
अपने दैनिक संवाददाता सम्मेलन के दौरान साकी ने भाजपा के चुनावी घोषणापत्र पर किसी तरह की टिप्पणी करने से इंकार कर दिया।
उन्होंने कहा कि निश्चित रूप से इन चीजों पर हम भारत सरकार के साथ विचार-विमर्श करते हैं।
बाद में विदेश मंत्रालय के एक वरिष्ठ अधिकारी ने संवाददाताओं से कहा कि अमेरिका, नीतिगत मामले के तौर पर चुनाव के बीच में किसी भी राजनीतिक पार्टी के अंदरूनी दस्तावेज को लेकर किसी तरह की टिप्पणी नहीं करेगी।
"ईस्ट इंडिया कंपनी जैसा साम्राज्य खड़ा कर रहे हैं AI दिग्गज", मशहूर इतिहासकार की चेतावनी!
Written by: सुधांशु शुभमट्रंप के चुनाव अभियान को बड़ा झटका, सुप्रीम कोर्ट ने डाक वोट पर रोक की मांग ठुकराई
Edited by: आशुतोष कुमार सिंहट्रंप का हर अमेरिकी को 5,000 डॉलर देने का वादा कितना सच, कितना कानूनी? जीत के बाद पैसा कहां से आएगा
Written by: अभिजीत श्रीवास्तवइतिहासकार William Dalrymple ने चेतावनी दी है कि आज की बड़ी अमेरिकी Tech और AI कंपनियां ईस्ट इंडिया कंपनी की तरह ही बेहद शक्तिशाली 'कंपनी-राज्य' बनती जा रही हैं.
डोनाल्ड ट्रंप ने मिडटर्म चुनावों से ठीक पहले नियम बदल दी थी, उनकी सरकार कह रही थी कि इनका मकसद चुनाव प्रक्रिया की सुरक्षा और विश्वसनीयता बढ़ाना है. लेकिन राज्यों का कहना था कि वोटिंग शुरू होने के इतने करीब इस तरह के बदलाव लागू करना संभव नहीं है.
ट्रंप का हर अमेरिकी को 5,000 डॉलर देने का वादा कितना सच, कितना कानूनी? जीत के बाद पैसा कहां से आएगा
डोनाल्ड ट्रंप की सरकार ईरान जंग में उलझी हुई है, अमेरिका में तेल महंगा हुआ पड़ा है. ऐसे में मिडटर्म चुनावों में ट्रंप की पार्टी डेमोक्रेट्स के मुकाबले संघर्ष कर रही है. ट्रंप अब वोटरों को रिझाने का नया तरीका लेकर आए हैं.
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि अमेरिका के मध्यावधि चुनाव के तुरंत बाद ईरान से जुड़ा युद्ध समाप्त हो जाएगा. उन्होंने आरोप लगाया कि तेहरान सत्ता परिवर्तन की उम्मीद में संघर्ष को लंबा खींच रहा है और उसका अंतिम लक्ष्य परमाणु हथियार हासिल करना है.
जेडी वेंस ने ओहियो में एक रैली के दौरान शरिया कानून पर अल सईद की पुरानी टिप्पणियों की आलोचना की थी. जिसके बाद अल सईद ने उनकी पत्नी उषा वेंस को इस वार-पलटवार में घसीट लिया.
अमेरिका में कड़े चुनावी कानूनों की पैरवी करते हुए राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारतीय चुनावी सिस्टम की तारीफ की है. इसके साथ ही उन्होंने 'सेव अमेरिका एक्ट' पास कराने की मांग की है.
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत के चुनावी मॉडल की तारीफ करते हुए कहा कि दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र में हर मतदाता के लिए वैध फोटो पहचान पत्र जरूरी है. उन्होंने अमेरिका में SAVE America Act पारित करने की मांग दोहराई.
निकारागुआ में चुनाव क्यों खत्म कर रहे हैं डेनियल ओर्टेगा? संयुक्त राष्ट्र और अमेरिका ने निकारागुआ पर क्या कहा? ओर्टेगा के इस फैसले से निकारागुआ को लेकर दुनिया की चिंता क्यों बढ़ गई है?
Fact Check: डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर 2020 के राष्ट्रपति चुनाव में धांधली के आरोप लगाए हैं. उनका आरोप है कि चीन ने 22 करोड़ अमेरिकी वोटरों की फाइलें गैर-कानूनी तरीके से हासिल कर ली थीं. लेकिन यह आरोप कितने सही हैं?
