
US Election 2020: अमेरिकी राष्ट्रपति चुनावों (US Election) में मंगलवार रात शुरू हुई मतगणना में डेमोक्रेटिक पार्टी (Democratic Party) के उम्मीदवार जो बाइडेन (Joe Biden) और रिपब्लिकन (Republican Party) उम्मीदवार और मौजूदा राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प (Donald Trump) के बीच कांटे की टक्कर चल रही है. लेकिन एक ज्योतिषी ने भविष्यवाणी की है कि डोनाल्ड ट्रम्प फिर राष्ट्रपति बनेंगे. सोशल मीडिया पर इसकी खूब चर्चा हो रही है. बिजनेसमैन आनंद महिंद्रा (Anand Mahindra) ने आज दोपहर ट्विटर पर ज्योतिषी की भविष्यवाणी को साझा किया. गोपनीयता सुनिश्चित करने के लिए उन्होंने ज्योतिष का नाम छिपा दिया था.
अपने पूर्वानुमान में, ज्योतिषी ने भविष्यवाणी की कि डोनाल्ड ट्रम्प "दूसरी बार अमेरिका के राष्ट्रपति का पद बरकरार रखेंगे." उन्होंने डोनाल्ड ट्रम्प के आगे 'श्री' भी जोड़ा है. उन्होंने यह भी भविष्यवाणी की कि डेमोक्रेटिक उम्मीदवार जो बिडेन डोनाल्ड ट्रम्प को कड़ी टक्कर देंगे.
आनंद महिंद्रा ने ट्विटर पर भविष्यवाणी को साझा किया. वोटों की गिनती के दौरान भी डोनाल्ड ट्रम्प ने जीत का दावा किया है. आनंद महिंद्रा ने ट्वीट करते हुए लिखा, 'यह ज्योतिषी पिछले सप्ताह भविष्यवाणी कर चुके हैं. (गोपनीयता के लिए नाम और पता छिपा दिया है.) अगर राष्ट्रपति ट्रम्प का पद बरकरार रहता है, तो यह ज्योतिषी काफी लोकप्रिय हो जाएंगे.'
This astrologer's forecast was doing the messaging circuit last week. (Have concealed the name & address for the sake of privacy) If President Trump retains office, this astrologer will be rather popular, to put it mildly. pic.twitter.com/m2H4jFRBQ3
— anand mahindra (@anandmahindra) November 4, 2020
आनंद महिंद्रा ने इस ट्वीट को 4 नवंबर के दोपहर में शेयर किया है, जिसके अब तक 3 हजार से ज्यादा लाइक्स हो चुके हैं. साथ ही 350 से ज्यादा रि-ट्वीट्स हो चुके हैं. आनंद महिंद्रा केवल एक ही नहीं हैं जिन्होंने भविष्यवाणी साझा की है. इसे सोशल मीडिया पर व्यापक रूप से प्रसारित किया गया है.
No need to hold US elections
— India Equity Research (@IndiaER) October 29, 2020
the results are out!! pic.twitter.com/xhBfIspZzF
He predicted it much earlier. I have posted the same on 31st Oct (concealing name). Hope today's @anandmahindra tweet is not copy of what I posted earlier... otherwise too no issue. Trump winning !! pic.twitter.com/ZnWzgkEL47
— Madhava Rao (@madavrao2705) November 4, 2020
ट्रम्प ने कहा है कि हम जीत रहे हैं. व्हाइट हाउस से अपने संबोधन में ट्रम्प ने कहा, "चुनाव परिणाम अभूतपूर्व रहे हैं. हम जीतने की राह पर हैं. फ्लोरिडा में हमने अच्छी जीत दर्ज की है. जीत के उल्लास में बड़ी संख्या में लोग बाहर आ रहे हैं." ट्रम्प ने कहा, "हम जीतने जा रहे हैं लेकिन सुप्रीम कोर्ट भी जा रहे हैं."
पेन्सिलवेनिया, विस्कॉन्सिन, मिशिगन और जॉर्जिया सहित कुछ युद्ध के मैदानों के चुनाव परिणाम अभी भी स्पष्ट नहीं हैं. डोनाल्ड ट्रम्प ने फ्लोरिडा, ओहियो और टेक्सास जैसे प्रमुख राज्य में जीत चुके हैं. बिडेन ने एरिज़ोना, वर्जीनिया और न्यू हैम्पशायर में जीत हासिल की है.
चीन की दखल से चुनाव जीते थे बाइडेन- ट्रंप के इस आरोप की हवा उनकी अपनी सरकार निकाल चुकी
Edited by: आशुतोष कुमार सिंहचीन ने की चोरी! अमेरिकी चुनाव के 22 करोड़ वोटर्स का डेटा उड़ाया- ट्रंप का बड़ा दावा
Edited by: आशुतोष कुमार सिंहअमेरिका में चुनाव से पहले डर गए ट्रंप? इलेक्शन असिस्टेंस कमीशन के सभी 4 मेंबर को हटाया
Edited by: आशुतोष कुमार सिंहFact Check: डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर 2020 के राष्ट्रपति चुनाव में धांधली के आरोप लगाए हैं. उनका आरोप है कि चीन ने 22 करोड़ अमेरिकी वोटरों की फाइलें गैर-कानूनी तरीके से हासिल कर ली थीं. लेकिन यह आरोप कितने सही हैं?
Donald Trump Primetime Speech on US Election Data: डोनाल्ड ट्रंप का दावा है कि अमेरिकी चुनाव प्रणाली 'इतनी खराब और कमजोर है कि इसे कोई नहीं बचा सकता.'
अमेरिका में सुप्रीम कोर्ट के एक फैसले के बाद राष्ट्रपति के तौर पर डोनाल्ड ट्रंप की ताकत और बढ़ गई है. इसी का इस्तेमाल करते हुए उन्होंने इलेक्शन असिस्टेंस कमीशन के सभी 4 मेंबर को हटा दिया है.
डोनाल्ड ट्रंप के समर्थन वाले अबेलार्दो दे ला एस्प्रिएला की जीत के साथ कोलंबिया में दक्षिणपंथी राजनीति की फिर से सत्ता में वापसी हो गई है. इससे पहले 200 साल में केवल 4 साल ही दक्षिणपंथी सरकार रही है.
दो विश्व युद्ध और उसके बाद की दुनिया के युद्ध नतीजों और चुनाव नतीजों का हाल देख ट्रंप-नेतन्याहू को संभल जाना चाहिए.
हालिया रॉयटर्स/इप्सोस पोल के अनुसार, ट्रंप की रेटिंग इस कार्यकाल के सबसे निचले स्तर 36% पर पहुंच गई है, जिससे पार्टी को हाउस और सीनेट में बहुमत खोने का डर है.
LIVE: बंगाल विधानसभा चुनाव को लेकर राहुल गांधी आज कोलकाता और श्रीरामपुर में रैली कर सकते हैं. दिल्ली समेत पूरे उत्तर भारत में तपती धूप और गर्मी से बुरा हाल है. पारा 40 डिग्री के पार पहुंच गया है. देश-दुनिया का हर अपडेट यहां देखें.
Iran War: अमेरिका में मध्यावधि चुनाव नजदीक आ रहे हैं. ऐसे में ट्रंप पर युद्ध खत्म करने का घरेलू राजनीतिक दबाव बढ़ रहा है. इस युद्ध की वजह से पेट्रोल के दाम आसमान छू रहे हैं. जिसकी वजह से उनको आलोचना झेलनी पड़ रही है. शायद यही वजह है कि ट्रंप के मन में युद्ध खत्म करने का विचार आने लगा है.
हंगरी में विपक्षी नेता पीटर मैग्यार (Peter Magyar) और उनकी तिसा पार्टी ने चुनाव में ऐतिहासिक प्रदर्शन करते हुए संसद की 199 सीटों में से 138 सीटों पर कब्जा कर लिया है.
हंगरी के संसदीय चुनाव में पीटर मैग्यार की तिज्सा पार्टी ने शानदार जीत दर्ज कर ओर्बन के 16 साल के शासन का अंत किया. विक्टर ओर्बन की हार का मुख्य कारण बढ़ती महंगाई और आर्थिक सुस्ती मानी जा रही है, जिससे जनता में निराशा थी.

