US President Election 2020: अमेरिका के राष्ट्रपति चुनाव (US President Election 2020) को लेकर अब स्थिति काफी कुछ स्पष्ट होती जा रही है. अमेरिकी मीडिया के अनुसार, रिपब्लिकन डोनाल्ड ट्रंप के खिलाफ डेमोक्रेट प्रत्याशी जो बाइडेन ने मुख्य बैटलग्राउंड स्टेट पेंसिलवेनिया में बढ़त हासिल कर दी है, यहां मिलने वाली जीत पूर्व उप राष्ट्रपति को व्हाइट तक पहुंचने के लिए जरूरी इलेक्टोरल वोट तक पहुंचा देगी. अभी वोटों की ओर गितनी होनी बाकी है लेकिन 1400 GMT से पहले की रिपोर्ट में CNN और न्यूयॉर्क टाइम्स ने बताया कि बाइडेन अपने विरोधी ट्रंप से 5500 से अधिक वोट से आगे निकल चुके है.गौरतलब है कि बाइडेन के पास इस समय 253 इलेक्टोरल वोट है जबकि व्हाइट हाउस पहुंचने के लिए इलेक्टोरल वोट्स का जादुई आंकड़ा 270 है.
यदि पेंसिलवेल्निया और इसके 20 इलेक्टोरेल वोट जीतते हैं तो वह बड़ी लड़ाई में जीत हासिल कर लेंगे . गौरतलब है कि वर्ष 2016 के चुनाव में डोनाल्ड ट्रंप में पेंसिलवेनिया में जीत हासिल की थी. बाइडेन इस समय प्रमुख स्टेट जॉर्जिया और नेवादा में भी बढ़त पर हैं.डेमोक्रेटिक पार्टी के उम्मीदवार जो बाइडेन जॉर्जिया प्रांत में मतगणना में अपने रिपब्लिकन प्रतिद्वंद्वी ट्रंप से आगे हो गए हैं. ट्रंप के लिए जॉर्जिया प्रांत में जीतना जरूरी है. यह लंबे समय से रिपब्लिकन पार्टी का गढ़ रहा है, लेकिन बाइडेन यहां से आगे चल रहे हैं. बाइडेन को ट्रंप से 917 वोट की बढ़त है .बाइडेन 270 इलेक्टोरल कॉलेज वोट की ओर बढ़ रहे हैं जो राष्ट्रपति के तौर पर निर्वाचित होने के लिए जरूरी है. उन्होंने विस्कॉन्सिन और मिशीगन में जीत हासिल कर ली है. मतदान दो दिन पहले हुआ और चुनाव में राष्ट्रपति पद के लिए डेमोक्रेटिक पार्टी के उम्मीदवार जो बाइडेन व्हाइट हाउस पहुंचने के लिए आवश्यक 270 निर्वाचक मंडल मत के करीब पहुंच गये हैं .
अगर मैं ईरान को परमाणु हथियार हासिल करने से नहीं रोकता, तो इजरायल का वजूद नहीं होता: डोनाल्ड ट्रंप
Edited by: मोहम्मद साक़िब मज़ीदट्रंप कैबिनेट से इस्तीफा, राष्ट्रपति चुनाव लड़ने की तैयारी; क्या करने वाले हैं मार्कों रुबियो? खुद बताया प्लान
Written by: अजय कुमार पटेलट्रंप की चुनावी हार पर जेलेंस्की, मोजतबा और किम की बहन का आया रिएक्शन; बाकी देशों ने भी दिए बयान
Edited by: विजय शंकर पांडेययह पहली बार नहीं है जब डोनाल्ड ट्रंप ने इजरायल के अस्तित्व में बने रहने का क्रेडिट खुद को दिया है. फॉक्स न्यूज के साथ एक इंटरव्यू में उन्होंने कहा था, "सच कहूं तो, अगर मैं अमेरिका का राष्ट्रपति न होता, तो आज इजरायल का वजूद ही नहीं होता."
अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने ट्रंप प्रशासन छोड़ने और 2028 राष्ट्रपति चुनाव लड़ने संबंधी खबरों को खारिज कर दिया है. उन्होंने कहा कि ट्रंप का कार्यकाल पूरा होने तक प्रशासन में बने रहना उनकी योजना है.
किम की प्रभावशाली बहन किम यो जोंग ने बुधवार को संकेत दिया कि वाशिंगटन के साथ फिर से बातचीत करने में उनकी कोई खास दिलचस्पी नहीं है. उन्होंने कहा कि प्योंगयांग को ऐसे अविश्वसनीय और शत्रुतापूर्ण लोगों के साथ आमने-सामने बैठने की कोई जरूरत नहीं है.
अमेरिकी अरबपति और X के मालिक एलन मस्क ने मिडटर्म चुनाव के दौरान किया गया अपना चर्चित पोस्ट हटा दिया है, जिसमें मतदाताओं से रिपब्लिकन उम्मीदवारों के समर्थन की अपील की गई थी.
अमेरिका का मिडटर्म चुनाव कई मायनों में काफी अहम है. इसने अब तक के चुनावी गणित को बदलकर रख दिया है. डोनाल्ड ट्रंप की रिपब्लिकन पार्टी के गढ़ों में डेमोक्रेट्स ने सेंध लगा दी है.
अमेरिका के मिडटर्म इलेक्शन में राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की रिपब्लिकन पार्टी को बड़ा झटका लगा है. एक वजह भारतीय-अमेरिकियों का साथ न मिलना भी है.
भी की स्थिति में ये लग रहा कि वेंस ईरान युद्ध से खुद को दूर दिखाना चाहते हैं, जिससे 2028 के चुनाव में इसका कोई असर नहीं दिखे. वहीं ट्रंप के पास ईरान युद्ध पर तुरंत यूटर्न लेना अभी मुश्किल लग रहा है.
स्वामी प्रसाद मौर्य के बागेश्वर बाबा पर विवादित बयान, आजम खान को सुप्रीम कोर्ट से राहत नहीं, राहुल गांधी की रैली, AMU छात्रसंघ चुनाव, दिल्ली में इमारत हादसा, बुलेट ट्रेन प्रोजेक्ट, शेयर बाजार में तेजी और विराट कोहली से जुड़ी खबरों समेत पढ़िए 5 नवंबर 2026 की 10 बड़ी खबरें.
अमेरिका में मिडटर्म चुनाव के बाद रिपब्लिकन पार्टी का कांग्रेस पर पूरा कंट्रोल खत्म हो गया है. इसके बाद भारत के लिए अमेरिका से ट्रेड डील की जल्दबाजी अब कम हो गई है, जो एक अच्छी खबर है- रिपोर्ट
अमेरिका में मिडटर्म चुनाव वाले दिन से जब से फ्रांसीसी कलाकार ने यह आर्टवर्क दुनिया को दिखाया है, तब से इसने ऑनलाइन और ट्रंप टावर के आसपास मौजूद सबका ध्यान खींच लिया है. कई लोग रुककर इसकी तस्वीरें खींच रहे हैं.
