
US Presidential Election 2020: अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव (US Results 2020) में रिपब्लिकन उम्मीदवार और मौजूदा राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) और डेमोक्रेटिक पार्टी के उम्मीदवार जो बाइडेन के बीच कड़ा मुकाबला हो रहा है. बाइडेन (Joe Biden) ने बुधवार को कहा वह ‘‘यह चुनाव जीतने'' की राह पर हैं और उनकी नजर ‘मिडवेस्टर्न बैटलग्राउंड' के नतीजों पर है. अपने गृह राज्य डेलावेयर में उन्होंने लोगों से कहा, ‘‘ विश्वास रखें. हम यह चुनाव जीतने वाले हैं.''ताजा रिपोर्ट मिलने तक 538 में से बाइडेन को 237 और ट्रंप को 213 ‘इलेक्टोरल कॉलेज सीट' पर जीत मिल चुकी थी. व्हाइट हाउस पहुंचने के लिए किसी को भी कम से कम 270 ‘इलेक्टोरल कॉलेज सीट' पर जीत दर्ज करनी होगी.
वोटों की गिनती अधूरी और डोनाल्ड ट्रंप ने कर दिया जीत का झूठा दावा, 10 बातें
बाइडेन (Joe Biden) ने बुधवार तड़के एक भाषण में कहा, ‘‘ हमें पता था कि यह लंबा चलने वाला है. लेकिन किसे पता था कि यह अगले दिन सुबह तक पहुंच जाएगा. हम जिस स्थिति में हैं, अच्छा महसूस कर रहे हैं. मैं यहां आपसे कहने आया हूं कि हम यह चुनाव जीतने की राह पर हैं.'' साथ ही उन्होंने कहा कि उनकी नजर ‘बैटलग्राउंड' राज्यों के नतीजों पर है.‘बैटलग्राउंड' उन राज्यों को कहा जाता है, जहां रुझान स्पष्ट नहीं होता. उन्होंने एक संक्षिप्त बयान में कहा, ‘‘ हमें पता था कि डाक-मतपत्रों की वजह से सामान्य से अधिक समय लगने वाला है...हरेक मत की गिनती तक यह प्रक्रिया पूरी नहीं होगी. हरेक वोट के मायने हैं.''उन्होंने कहा, ‘‘ हमें अरिजोना में जीत को लेकर विश्वास था. हमने अभी ही मिनेसोटा में भी जीत हासिल की. जॉर्जिया में अभी गिनती जारी है. विस्कॉन्सिन और मिशिगन को लेकर भी हम फिलहाल अच्छा महसूस कर रहे हैं. हम पेनसिल्वेनिया में भी जीतेंगे.''
अमेरिका चुनाव : 100 साल के इतिहास में इस बार हुई सबसे ज्यादा वोटिंग
उन्होंने कहा, ‘‘ मैं या डोनाल्ड ट्रंप चुनाव कौन जीता, यह घोषित नहीं कर सकते, यह अमेरिकी लोगों का फैसला है.'' वहीं ट्रंप (Donald Trump) ने ट्वीट किया, ‘‘ मैं आज रात एक बयान जारी करूंगा. एक बड़ी जीत.''उन्होंने कहा कि वह बड़ी जीत की ओर हैं, लेकिन विपक्ष इसे छीनने की कोशिश कर रहा है.उन्होंने कहा, ‘‘ हम ऐसा नहीं होने देंगे. मतदान खत्म होने के बाद वोट नहीं डाले जा सकते.''इसके थोड़ी देर बाद ही ट्विटर ने ट्रंप के ट्वीट को ‘‘चुनाव के संबंध में गुमराह'' करने वाला करार देते हुए उसे हटा दिया.
अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव: ट्रंप और बाइडन के बीच कांटे की टक्कर
अमेरिका में हनुमान जी की 90 फीट ऊंची मूर्ति तोड़ने की धमकी, चुनाव से पहले हिंदू के खिलाफ नफरत कौन फैला रहा?
Edited by: आशुतोष कुमार सिंहट्रंप को मध्यावधि चुनाव में रोकने की सीक्रेट साजिश! अमेरिकी मीडिया का दावा- करीबी लोग ही नहीं चाहते जीत
Written by: Devbrat Tiwari, Edited by: चंदन सिंह राजपूत"ईस्ट इंडिया कंपनी जैसा साम्राज्य खड़ा कर रहे हैं AI दिग्गज", मशहूर इतिहासकार की चेतावनी!
Written by: सुधांशु शुभमअमेरिका के टेक्सास में भगवान हनुमान की 90 फीट ऊंची मूर्ति को मिडटर्म चुनावों से पहले राजनीतिक बहस का केंद्र बना दिया गया है. टेक्सास के शुगर लैंड में अष्टलक्ष्मी मंदिर में लगी ‘स्टैच्यू ऑफ द यूनियन’ नाम की यह मूर्ति अगस्त 2024 में स्थापना के बाद से ही विवाद के केंद्र में है.
फॉक्स न्यूज की होस्ट लॉरा इंग्राहम ने दावा किया कि कुछ रिपब्लिकन नेता 2026 के मिडटर्म चुनाव में हार से भी परहेज नहीं करेंगे ताकि उन्हें ट्रंप के एजेंडे को आगे बढ़ाने की जिम्मेदारी से राहत मिल सके.
इतिहासकार William Dalrymple ने चेतावनी दी है कि आज की बड़ी अमेरिकी Tech और AI कंपनियां ईस्ट इंडिया कंपनी की तरह ही बेहद शक्तिशाली 'कंपनी-राज्य' बनती जा रही हैं.
डोनाल्ड ट्रंप ने मिडटर्म चुनावों से ठीक पहले नियम बदल दी थी, उनकी सरकार कह रही थी कि इनका मकसद चुनाव प्रक्रिया की सुरक्षा और विश्वसनीयता बढ़ाना है. लेकिन राज्यों का कहना था कि वोटिंग शुरू होने के इतने करीब इस तरह के बदलाव लागू करना संभव नहीं है.
ट्रंप का हर अमेरिकी को 5,000 डॉलर देने का वादा कितना सच, कितना कानूनी? जीत के बाद पैसा कहां से आएगा
डोनाल्ड ट्रंप की सरकार ईरान जंग में उलझी हुई है, अमेरिका में तेल महंगा हुआ पड़ा है. ऐसे में मिडटर्म चुनावों में ट्रंप की पार्टी डेमोक्रेट्स के मुकाबले संघर्ष कर रही है. ट्रंप अब वोटरों को रिझाने का नया तरीका लेकर आए हैं.
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि अमेरिका के मध्यावधि चुनाव के तुरंत बाद ईरान से जुड़ा युद्ध समाप्त हो जाएगा. उन्होंने आरोप लगाया कि तेहरान सत्ता परिवर्तन की उम्मीद में संघर्ष को लंबा खींच रहा है और उसका अंतिम लक्ष्य परमाणु हथियार हासिल करना है.
जेडी वेंस ने ओहियो में एक रैली के दौरान शरिया कानून पर अल सईद की पुरानी टिप्पणियों की आलोचना की थी. जिसके बाद अल सईद ने उनकी पत्नी उषा वेंस को इस वार-पलटवार में घसीट लिया.
अमेरिका में कड़े चुनावी कानूनों की पैरवी करते हुए राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारतीय चुनावी सिस्टम की तारीफ की है. इसके साथ ही उन्होंने 'सेव अमेरिका एक्ट' पास कराने की मांग की है.
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत के चुनावी मॉडल की तारीफ करते हुए कहा कि दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र में हर मतदाता के लिए वैध फोटो पहचान पत्र जरूरी है. उन्होंने अमेरिका में SAVE America Act पारित करने की मांग दोहराई.
