
US Presidential Election 2020: अमेरिका (United States) में मंगलवार 3 नवंबर को अपने अगले राष्ट्रपति के लिए मतदान हो रहा है. हालांकि फ्लोरिडा विश्वविद्यालय के यूएस इलेक्शन प्रोजेक्ट के मुताबिक 97 मिलियन से अधिक अमेरिकियों ने पहले ही मेल-इन और अर्ली इन पर्सन के तहत मतदान कर दिया है. इस चुनाव में डाक द्वारा वोटिंग अधिक हो रही है क्योंकि कोरोनो वायरस महामारी के कारण, हजारों चुनाव क्षेत्रों में जनशक्ति, तकनीक और कानूनी चुनौतियां हैं. सभीा स्थानों की अपनी प्रक्रियाओं और नियम हैं. ताजा जनमत सर्वेक्षण में राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प और डेमोक्रेटिक उम्मीदवार जो बिडेन के बीच कड़ा मुकाबला दिखाया गया है. अधिकांश सर्वेक्षणों में 77 वर्षीय बिडेन इन चुनावों में बाजी मार रहे हैं, लेकिन राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने जोर देकर कहा है कि वे गलत हैं और वे 2016 की अपनी जीत दोहराएंगे.
मतदान और मतगणना
अधिकांश राज्यों में सुबह 6 बजे EST (4:30 बजे IST 3 नवंबर) से मतदान शुरू होगा. ईस्ट कोस्ट के अधिकांश मतदान केंद्र मंगलवार को सुबह 6:00 बजे या 7:00 बजे (1100 या 1200 GMT) खुलेंगे. राज्य विशेष में मतदान खत्म होते ही मतगणना शुरू हो जाएगी. परिणाम की भी सार्वजनिक घोषणा कर दी जाएगी. इसका अर्थ यह है कि पश्चिम में मतदान के दौरान ईस्ट कोस्ट की गिनती शुरू हो सकती है. एक अधिकारी ने कहा कि मिशिगन, विस्कॉन्सिन, और पेंसिल्वेनिया जैसे कई प्रमुख राज्य हैं जहां परिणाम अप्रत्याशित हो सकते हैं. उन्होंने कहा है कि बड़ी संख्या में मेल-इन वोटों की गिनती में कम से कम एक और दिन और शायद तीन दिन लग सकते हैं.
लाइव काउंटिंग और परिणाम देखने के लिए
आप अमेरिकी चुनाव परिणामों से जुड़े सबसे तेज और सबसे सटीक घटनाक्रम को NDTV 24x7 या ndtv.com/live पर लाइव देख सकते हैं. अमेरिकी चुनाव परिणाम 2020 का विशेष कवरेज NDTV 24x7 पर बुधवार को सुबह 7 बजे (IST) से शुरू होगा. आप नवीनतम परिणामों के लिए ndtv.com पर जा सकते हैं जहां आपको न्यूज़ रूम से लाइव अपडेट मिलेंगे. वेबसाइट Ndtv.com पर अत्याधुनिक ग्राफिक्स के साथ परिणामों की विस्तृत जानकारी मिलेगी. हम अपने फेसबुक और इंस्टाग्राम एकाउंट से अपडेट साझा करने के साथ ही @ndtv पर अपडेट ट्वीट करेंगे.
द न्यूयॉर्क टाइम्स, द वाशिंगटन पोस्ट, द वॉल स्ट्रीट जर्नल और द गार्जियन जैसे सभी प्रमुख अमेरिकी प्रकाशन दिन-रात अपनी वेबसाइटों और सोशल मीडिया प्लेटफार्मों पर अमेरिकी चुनाव परिणामों का लाइव अपडेट दे रहे हैं.
सीएनएन, बीबीसी और अन्य अंतरराष्ट्रीय समाचार चैनलों में टेलीविजन पर लाइव कवरेज और नवीनतम अपडेट होंगे. चैनल अपनी वेबसाइटों और YouTube पर कवरेज को लाइव-स्ट्रीम भी करेंगे. बीबीसी ने कहा है कि वह @BBCNorthAmerica पर हर परिणाम और विशेषज्ञों के विश्लेषण को ट्वीट करेगा.
(इनपुट एजेंसियों से भी)
अमेरिका में हनुमान जी की 90 फीट ऊंची मूर्ति तोड़ने की धमकी, चुनाव से पहले हिंदू के खिलाफ नफरत कौन फैला रहा?
Edited by: आशुतोष कुमार सिंहट्रंप को मध्यावधि चुनाव में रोकने की सीक्रेट साजिश! अमेरिकी मीडिया का दावा- करीबी लोग ही नहीं चाहते जीत
Written by: Devbrat Tiwari, Edited by: चंदन सिंह राजपूत"ईस्ट इंडिया कंपनी जैसा साम्राज्य खड़ा कर रहे हैं AI दिग्गज", मशहूर इतिहासकार की चेतावनी!
Written by: सुधांशु शुभमअमेरिका के टेक्सास में भगवान हनुमान की 90 फीट ऊंची मूर्ति को मिडटर्म चुनावों से पहले राजनीतिक बहस का केंद्र बना दिया गया है. टेक्सास के शुगर लैंड में अष्टलक्ष्मी मंदिर में लगी ‘स्टैच्यू ऑफ द यूनियन’ नाम की यह मूर्ति अगस्त 2024 में स्थापना के बाद से ही विवाद के केंद्र में है.
फॉक्स न्यूज की होस्ट लॉरा इंग्राहम ने दावा किया कि कुछ रिपब्लिकन नेता 2026 के मिडटर्म चुनाव में हार से भी परहेज नहीं करेंगे ताकि उन्हें ट्रंप के एजेंडे को आगे बढ़ाने की जिम्मेदारी से राहत मिल सके.
इतिहासकार William Dalrymple ने चेतावनी दी है कि आज की बड़ी अमेरिकी Tech और AI कंपनियां ईस्ट इंडिया कंपनी की तरह ही बेहद शक्तिशाली 'कंपनी-राज्य' बनती जा रही हैं.
डोनाल्ड ट्रंप ने मिडटर्म चुनावों से ठीक पहले नियम बदल दी थी, उनकी सरकार कह रही थी कि इनका मकसद चुनाव प्रक्रिया की सुरक्षा और विश्वसनीयता बढ़ाना है. लेकिन राज्यों का कहना था कि वोटिंग शुरू होने के इतने करीब इस तरह के बदलाव लागू करना संभव नहीं है.
ट्रंप का हर अमेरिकी को 5,000 डॉलर देने का वादा कितना सच, कितना कानूनी? जीत के बाद पैसा कहां से आएगा
डोनाल्ड ट्रंप की सरकार ईरान जंग में उलझी हुई है, अमेरिका में तेल महंगा हुआ पड़ा है. ऐसे में मिडटर्म चुनावों में ट्रंप की पार्टी डेमोक्रेट्स के मुकाबले संघर्ष कर रही है. ट्रंप अब वोटरों को रिझाने का नया तरीका लेकर आए हैं.
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि अमेरिका के मध्यावधि चुनाव के तुरंत बाद ईरान से जुड़ा युद्ध समाप्त हो जाएगा. उन्होंने आरोप लगाया कि तेहरान सत्ता परिवर्तन की उम्मीद में संघर्ष को लंबा खींच रहा है और उसका अंतिम लक्ष्य परमाणु हथियार हासिल करना है.
जेडी वेंस ने ओहियो में एक रैली के दौरान शरिया कानून पर अल सईद की पुरानी टिप्पणियों की आलोचना की थी. जिसके बाद अल सईद ने उनकी पत्नी उषा वेंस को इस वार-पलटवार में घसीट लिया.
अमेरिका में कड़े चुनावी कानूनों की पैरवी करते हुए राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारतीय चुनावी सिस्टम की तारीफ की है. इसके साथ ही उन्होंने 'सेव अमेरिका एक्ट' पास कराने की मांग की है.
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत के चुनावी मॉडल की तारीफ करते हुए कहा कि दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र में हर मतदाता के लिए वैध फोटो पहचान पत्र जरूरी है. उन्होंने अमेरिका में SAVE America Act पारित करने की मांग दोहराई.
