
बेहद कड़वाहट भरे अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव ( US President Election 2020) के बाद डेमोक्रेट उम्मीदवार जो बाइडेन (Joe Biden) जीत की दहलीज पर खड़े हैं. उनकी जीत पर आधिकारिक मुहर का इंतजार है. जीत तय देख बाइडेन ने शुक्रवार को गृह नगर विलमिंगटन में कहा कि राष्ट्रपति के तौर पर उनकी जिम्मेदारी होगी कि वह पूरे देश का प्रतिनिधित्व करे. बाइडेन ने जनता से विभाजन का बीज बोने वाली बातों को पीछे छोड़ देने की वकालत की. राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) द्वारा जीत का दावा नहीं करने की चेतावनी के बीच बाइडेन ने यह प्रतिक्रिया दी.
बाइडेन ने शुक्रवार रात नवनिर्वाचित राष्ट्रपति की तरह अपना संबोधन दिया. उन्होंने कोविड-19 की महामारी से निपटने को पहली प्राथमिकता बताया. शुक्रवार को अमेरिका में रिकॉर्ड एक लाख 27 हजार कोविड-19 केस मिले थे. बाइडेन ने पोस्टल बैलेट की गिनती के बाद पेनसिल्वेनिया, जार्जिया जैसे रिपब्लिकन पार्टी के गढ़ में डेमोक्रेट की निर्णायक बढ़त कायम कर ली है. इससे ट्रंप का दोबारा राष्ट्रपति बनने का रास्ता बेहद मुश्किल हो गया है. बाइडेन ने फिर दोहराया कि वह प्रत्येक वोटों की गिनती पूरी हो जाने तक राष्ट्रपति चुनाव के आधिकारिक नतीजों का इंतजार करेंगे.
बाइडेन के साथ दिखीं कमला हैरिस
नामित उप राष्ट्रपति और भारतीय मूल की सीनेटर कमला हैरिस भी डेलावर प्रांत में बाइडेन के साथ थीं. उन्होंने कहा, हमें गुस्से और आक्रोश को पीछे छोड़ना होगा. यह वक्त है कि पूरे देश को एकजुट होना होगा और घावों को भरते हुए सबको साथ लेकर चलना होगा. बाइडेन ने कहा कि उनकी जिम्मेदारी होगी कि राष्ट्रपति के तौर पर पूरे देश का प्रतिनिधित्व करें.
कोरोना पर विशेषज्ञों से सलाह-मशविरा
बाइडेन ने कहा कि वह और हैरिस कोरोना के बेतहाशा बढ़ते मामलों को लेकर पहले ही तमाम विशेषज्ञों के साथ सलाह-मशविरा कर चुके हैं. कोरोना अमेरिका में दो लाख 30 हजार से ज्यादा लोगों की जानें ले चुका है. बाइडेन के मुताबिक, वह पहले ही दिन से सारी जानकारी हासिल करने के साथ वायरस पर नियंत्रण की अपनी कार्ययोजना तैयार रखना चाहते हैं.
300 से ज्यादा इलेक्टोरल कॉलेज पाने की राह पर
बाइडेन शुक्रवार रात तक 538 में से 264 इलेक्टोरल कॉलेज वोट हासिल कर चुके थे. उन्हें जीत हासिल करने के लिए महज छह इलेक्टोरल कॉलेज वोट ही और चाहिए. पेनसिल्वेनिया, एरिजोना, नेवादा और जॉर्जिया में पिछले 24 घंटे में मतगणना में मिली बढ़त में उन्होंने कहा कि वह 300 से अधिक इलेक्टोरल कॉलेज वोट पाने की राह पर हैं. वहीं ट्रंप ने अभी अपनी हार नहीं मानी है और वह कह रहे हैं कि उनके डेमोक्रेट प्रतिद्वंद्वी को जीत का गलत दावा नहीं करना चाहिए.
चीफ ऑफ स्टॉफ कोरोना संक्रमित
बाइडेन ऐसे वक्त अमेरिकी मीडिया को संबोधित कर रहे थे, जब व्हाइट हाउस के चीफ ऑफ स्टॉफ मार्क मेडोस के भी कोरोना से संक्रमित होने की खबरें आईं. इससे महामारी की भयावहता को नजरअंदाज करते आ रहे ट्रंप प्रशासन की आलोचना और तेज हो गई है. ट्रंप खुद प्रचार के दौरान कोरोना से संक्रमित हो चुके हैं.
अमेरिका में भी होगा SIR? भारत के चुनावी सिस्टम की तारीफ कर ट्रंप ऐसा क्या करने वाले हैं
Written by: प्रियंक द्विवेदीभारत की चुनाव व्यवस्था के मुरीद हुए ट्रंप, बोले- 64.6 करोड़ वोटर्स के पास फोटो ID; अमेरिका में भी हों ये नियम
Written by: अजय कुमार पटेलExplainer: निकारागुआ में अब नहीं होंगे चुनाव, राष्ट्रपति ओर्टेगा के इस फैसले से क्यों मचा है वैश्विक बवाल?
Written by: अभिजीत श्रीवास्तवअमेरिका में कड़े चुनावी कानूनों की पैरवी करते हुए राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारतीय चुनावी सिस्टम की तारीफ की है. इसके साथ ही उन्होंने 'सेव अमेरिका एक्ट' पास कराने की मांग की है.
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत के चुनावी मॉडल की तारीफ करते हुए कहा कि दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र में हर मतदाता के लिए वैध फोटो पहचान पत्र जरूरी है. उन्होंने अमेरिका में SAVE America Act पारित करने की मांग दोहराई.
निकारागुआ में चुनाव क्यों खत्म कर रहे हैं डेनियल ओर्टेगा? संयुक्त राष्ट्र और अमेरिका ने निकारागुआ पर क्या कहा? ओर्टेगा के इस फैसले से निकारागुआ को लेकर दुनिया की चिंता क्यों बढ़ गई है?
Fact Check: डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर 2020 के राष्ट्रपति चुनाव में धांधली के आरोप लगाए हैं. उनका आरोप है कि चीन ने 22 करोड़ अमेरिकी वोटरों की फाइलें गैर-कानूनी तरीके से हासिल कर ली थीं. लेकिन यह आरोप कितने सही हैं?
Donald Trump Primetime Speech on US Election Data: डोनाल्ड ट्रंप का दावा है कि अमेरिकी चुनाव प्रणाली 'इतनी खराब और कमजोर है कि इसे कोई नहीं बचा सकता.'
अमेरिका में सुप्रीम कोर्ट के एक फैसले के बाद राष्ट्रपति के तौर पर डोनाल्ड ट्रंप की ताकत और बढ़ गई है. इसी का इस्तेमाल करते हुए उन्होंने इलेक्शन असिस्टेंस कमीशन के सभी 4 मेंबर को हटा दिया है.
डोनाल्ड ट्रंप के समर्थन वाले अबेलार्दो दे ला एस्प्रिएला की जीत के साथ कोलंबिया में दक्षिणपंथी राजनीति की फिर से सत्ता में वापसी हो गई है. इससे पहले 200 साल में केवल 4 साल ही दक्षिणपंथी सरकार रही है.
दो विश्व युद्ध और उसके बाद की दुनिया के युद्ध नतीजों और चुनाव नतीजों का हाल देख ट्रंप-नेतन्याहू को संभल जाना चाहिए.
हालिया रॉयटर्स/इप्सोस पोल के अनुसार, ट्रंप की रेटिंग इस कार्यकाल के सबसे निचले स्तर 36% पर पहुंच गई है, जिससे पार्टी को हाउस और सीनेट में बहुमत खोने का डर है.
LIVE: बंगाल विधानसभा चुनाव को लेकर राहुल गांधी आज कोलकाता और श्रीरामपुर में रैली कर सकते हैं. दिल्ली समेत पूरे उत्तर भारत में तपती धूप और गर्मी से बुरा हाल है. पारा 40 डिग्री के पार पहुंच गया है. देश-दुनिया का हर अपडेट यहां देखें.
