रिपब्लिकन उम्मीदवार डोनाल्ड ट्रंप ने अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव में खुदकी जीत की घोषणा कर दी है. उन्होंने अपने समर्थकों को संबोधित करते हुए बुधवार को कहा कि अमेरिका की जनता ने जो परिणाम दिए हैं वो ऐतिहासिक हैं. अपने संबोधन के दौरान डोनाल्ड ट्रंप ने खास तौर पर अपने उप-राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार JD वेंस का भी जिक्र किया है. उन्होंने कहा कि अब तो मैं आपको उप-राष्ट्रपति बुला सकता हूं. डोनाल्ड ट्रंप की इस बात को सुनकर JD वेंस और उनकी पत्नी उषा वेंस हंसने लगे. बाद में उन्होंने वेंस से हाथ मिलाया और उन्हें इस जीत की बधाई भी दी.
फ्लोरिडा के पाम बीच काउंटी कन्वेंशन सेंटर में समर्थकों की भारी भीड़ को संबोधित करते हुए ट्रंप ने कहा कि अमेरिका ने हमें एक अभूतपूर्व और शक्तिशाली जनादेश दिया है.मैं बधाई देने वाला पहला व्यक्ति बनना चाहता हूं - अब मैं निर्वाचित उपराष्ट्रपति जेडी वेंस और उनकी खूबसूरत पत्नी उषा वेंस को बधाई दे सकता हूं. आपको बता दें कि उषा वेंस का पैतृक घर भारत के आंध्र प्रदेश में है. ट्रंप ने वेंस की तारीफ करते हुए कहा कि वो एक जुझारू शख्स हैं.
ट्रंप ने अपने संबोधन में आगे कहा कि हमने आज रात एक कारण से इतिहास रचा है,और इसका कारण सिर्फ यह होगा कि हमने उन बाधाओं को पार कर लिया जिनके बारे में किसी ने सोचा भी नहीं था. यह एक राजनीतिक जीत है जो हमारे देश ने पहले कभी नहीं देखी. ट्रंप ने कहा कि हम अब आगे भी इतिहास रचने वाले हैं.
अमेरिका में भी होगा SIR? भारत के चुनावी सिस्टम की तारीफ कर ट्रंप ऐसा क्या करने वाले हैं
Written by: प्रियंक द्विवेदीभारत की चुनाव व्यवस्था के मुरीद हुए ट्रंप, बोले- 64.6 करोड़ वोटर्स के पास फोटो ID; अमेरिका में भी हों ये नियम
Written by: अजय कुमार पटेलExplainer: निकारागुआ में अब नहीं होंगे चुनाव, राष्ट्रपति ओर्टेगा के इस फैसले से क्यों मचा है वैश्विक बवाल?
Written by: अभिजीत श्रीवास्तवअमेरिका में कड़े चुनावी कानूनों की पैरवी करते हुए राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारतीय चुनावी सिस्टम की तारीफ की है. इसके साथ ही उन्होंने 'सेव अमेरिका एक्ट' पास कराने की मांग की है.
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत के चुनावी मॉडल की तारीफ करते हुए कहा कि दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र में हर मतदाता के लिए वैध फोटो पहचान पत्र जरूरी है. उन्होंने अमेरिका में SAVE America Act पारित करने की मांग दोहराई.
निकारागुआ में चुनाव क्यों खत्म कर रहे हैं डेनियल ओर्टेगा? संयुक्त राष्ट्र और अमेरिका ने निकारागुआ पर क्या कहा? ओर्टेगा के इस फैसले से निकारागुआ को लेकर दुनिया की चिंता क्यों बढ़ गई है?
Fact Check: डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर 2020 के राष्ट्रपति चुनाव में धांधली के आरोप लगाए हैं. उनका आरोप है कि चीन ने 22 करोड़ अमेरिकी वोटरों की फाइलें गैर-कानूनी तरीके से हासिल कर ली थीं. लेकिन यह आरोप कितने सही हैं?
Donald Trump Primetime Speech on US Election Data: डोनाल्ड ट्रंप का दावा है कि अमेरिकी चुनाव प्रणाली 'इतनी खराब और कमजोर है कि इसे कोई नहीं बचा सकता.'
अमेरिका में सुप्रीम कोर्ट के एक फैसले के बाद राष्ट्रपति के तौर पर डोनाल्ड ट्रंप की ताकत और बढ़ गई है. इसी का इस्तेमाल करते हुए उन्होंने इलेक्शन असिस्टेंस कमीशन के सभी 4 मेंबर को हटा दिया है.
डोनाल्ड ट्रंप के समर्थन वाले अबेलार्दो दे ला एस्प्रिएला की जीत के साथ कोलंबिया में दक्षिणपंथी राजनीति की फिर से सत्ता में वापसी हो गई है. इससे पहले 200 साल में केवल 4 साल ही दक्षिणपंथी सरकार रही है.
दो विश्व युद्ध और उसके बाद की दुनिया के युद्ध नतीजों और चुनाव नतीजों का हाल देख ट्रंप-नेतन्याहू को संभल जाना चाहिए.
हालिया रॉयटर्स/इप्सोस पोल के अनुसार, ट्रंप की रेटिंग इस कार्यकाल के सबसे निचले स्तर 36% पर पहुंच गई है, जिससे पार्टी को हाउस और सीनेट में बहुमत खोने का डर है.
LIVE: बंगाल विधानसभा चुनाव को लेकर राहुल गांधी आज कोलकाता और श्रीरामपुर में रैली कर सकते हैं. दिल्ली समेत पूरे उत्तर भारत में तपती धूप और गर्मी से बुरा हाल है. पारा 40 डिग्री के पार पहुंच गया है. देश-दुनिया का हर अपडेट यहां देखें.
