
अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव नतीजों के बीच डोनाल्ड ट्रंप की तस्वीर जमकर वायरल हो रही है. इस तस्वीर में डोनाल्ड ट्रंप एलन मस्क के साथ बैठे और उनसे बातें करते नजर आ रहे हैं. आपको बता दें कि डोनाल्ड ट्रंप ने चुनावी नतीजों के बीच अपने समर्थकों को संबोधित भी किया है. इस संबोधन के दौरान ट्रंप ने अपने दोस्त एनल मस्क का भी जिक्र किया.

डोनाल्ड ट्रंप ने अपने संबोधन के दौरान अपने दोस्त एलन मस्क का भी जिक्र किया है. ट्रंप ने अपने संबोधन के दौरान एलन मस्क को नया स्टार बताया. उन्होंने इस दौरान कहा कि आज अमेरिका के लोगों ने एक इतिहास रचा है. ट्रंप ने अपने संबोधन में खास तौर पर स्विंग स्टेट्स का भी जिक्र किया. उन्होंने कहा कि अगर आज ये संभव हो पाया है तो इसके पीछे स्विंग स्टेट्स की बड़ी भूमिका रही है.
एलन मस्क ने इस राष्ट्रपति चुनाव में डोनाल्ड ट्रंप का खुलकर समर्थन किया था. चुनाव प्रचार के दौरान भी एलन मस्क ने भी कई बार ट्रंप के समर्थन में सोशल मीडिया साइट पर पोस्ट किया था. बताया जाता है कि मस्क के इन पोस्ट का भी डोनाल्ड ट्रंप को बड़ा फायदा हुआ है.
एलन मस्क और डोनाल्ड ट्रंप की दोस्ती कैसी ही इसका अंदाजा आप इसी बात से लगा सकते हैं कि जब अमेरिकी चुनाव के शुरुआती नतीजे आए और उसमें ट्रंप बड़ी बढ़त लेते दिखे तो इस लेकर मस्क ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म से एक वीडियो पोस्ट करने हुए अपनी बात रखी. उन्होंने इस पोस्ट में स्पेस एक्स के रॉकेट का वीडियो भी पोस्ट किया है.इस पोस्ट में उन्होंने आगे लिखा कि आज के चुनाव को देखकर ऐसा ही महसूस कर रहा है. साथ ही उन्होंने अमेरिका के झंडे के साथ टीम अमेरिका भी लिखा है.

एलन मस्क ने डोनाल्ड ट्रंप के समर्थन में प्रचार भी किया था. अमेरिकी चुनाव से ठीक पहले उन्होंने फिलाडेल्फिया के उपनगरीय इलाकों में मतदाताओं को अपने मतपत्र डालने और जल्दी मतदान करने के लिए पंजीकरण करने के लिए प्रोत्साहित किया था. मस्क अलग-अलग माध्यम से भी डोनाल्ड ट्रंप के लिए प्रचार करते हैं.
डोनाल्ड ट्रंप कई बार एलन मस्क की तारीफ कर चुके हैं. ट्रंप ने उन्हें लेकर कहा था कि मस्क ने मुझे संपूर्ण समर्थन दिया है. वह अच्छे और होशियार शख्स हैं. उन्हें पता है कि उन्हें कब क्या करना है. अगर उनके पास समय है तो वह इस काम को अच्छी तरह से अंजाम दे सकते हैं.
अमेरिका में हनुमान जी की 90 फीट ऊंची मूर्ति तोड़ने की धमकी, चुनाव से पहले हिंदू के खिलाफ नफरत कौन फैला रहा?
Edited by: आशुतोष कुमार सिंहट्रंप को मध्यावधि चुनाव में रोकने की सीक्रेट साजिश! अमेरिकी मीडिया का दावा- करीबी लोग ही नहीं चाहते जीत
Written by: Devbrat Tiwari, Edited by: चंदन सिंह राजपूत"ईस्ट इंडिया कंपनी जैसा साम्राज्य खड़ा कर रहे हैं AI दिग्गज", मशहूर इतिहासकार की चेतावनी!
Written by: सुधांशु शुभमअमेरिका के टेक्सास में भगवान हनुमान की 90 फीट ऊंची मूर्ति को मिडटर्म चुनावों से पहले राजनीतिक बहस का केंद्र बना दिया गया है. टेक्सास के शुगर लैंड में अष्टलक्ष्मी मंदिर में लगी ‘स्टैच्यू ऑफ द यूनियन’ नाम की यह मूर्ति अगस्त 2024 में स्थापना के बाद से ही विवाद के केंद्र में है.
फॉक्स न्यूज की होस्ट लॉरा इंग्राहम ने दावा किया कि कुछ रिपब्लिकन नेता 2026 के मिडटर्म चुनाव में हार से भी परहेज नहीं करेंगे ताकि उन्हें ट्रंप के एजेंडे को आगे बढ़ाने की जिम्मेदारी से राहत मिल सके.
इतिहासकार William Dalrymple ने चेतावनी दी है कि आज की बड़ी अमेरिकी Tech और AI कंपनियां ईस्ट इंडिया कंपनी की तरह ही बेहद शक्तिशाली 'कंपनी-राज्य' बनती जा रही हैं.
डोनाल्ड ट्रंप ने मिडटर्म चुनावों से ठीक पहले नियम बदल दी थी, उनकी सरकार कह रही थी कि इनका मकसद चुनाव प्रक्रिया की सुरक्षा और विश्वसनीयता बढ़ाना है. लेकिन राज्यों का कहना था कि वोटिंग शुरू होने के इतने करीब इस तरह के बदलाव लागू करना संभव नहीं है.
ट्रंप का हर अमेरिकी को 5,000 डॉलर देने का वादा कितना सच, कितना कानूनी? जीत के बाद पैसा कहां से आएगा
डोनाल्ड ट्रंप की सरकार ईरान जंग में उलझी हुई है, अमेरिका में तेल महंगा हुआ पड़ा है. ऐसे में मिडटर्म चुनावों में ट्रंप की पार्टी डेमोक्रेट्स के मुकाबले संघर्ष कर रही है. ट्रंप अब वोटरों को रिझाने का नया तरीका लेकर आए हैं.
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि अमेरिका के मध्यावधि चुनाव के तुरंत बाद ईरान से जुड़ा युद्ध समाप्त हो जाएगा. उन्होंने आरोप लगाया कि तेहरान सत्ता परिवर्तन की उम्मीद में संघर्ष को लंबा खींच रहा है और उसका अंतिम लक्ष्य परमाणु हथियार हासिल करना है.
जेडी वेंस ने ओहियो में एक रैली के दौरान शरिया कानून पर अल सईद की पुरानी टिप्पणियों की आलोचना की थी. जिसके बाद अल सईद ने उनकी पत्नी उषा वेंस को इस वार-पलटवार में घसीट लिया.
अमेरिका में कड़े चुनावी कानूनों की पैरवी करते हुए राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारतीय चुनावी सिस्टम की तारीफ की है. इसके साथ ही उन्होंने 'सेव अमेरिका एक्ट' पास कराने की मांग की है.
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत के चुनावी मॉडल की तारीफ करते हुए कहा कि दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र में हर मतदाता के लिए वैध फोटो पहचान पत्र जरूरी है. उन्होंने अमेरिका में SAVE America Act पारित करने की मांग दोहराई.
