अमेरिका के राष्ट्रपति चुनाव में डोनाल्ड ट्रंप और कमला हैरिस के बीच अब कांटे की टक्कर देखने को मिल रही है. फिलहाल ट्रंप कुल 230 सीटों पर आगे चल रहे हैं जबकि कमला हैरिस 210 सीटों पर लीड कर रही हैं. यह स्थिति सुबह साढ़े दस बजे के करीब की है. लेकिन अगर बाद मतों की गणना की शुरुआत की करें तो उस दौरान ट्रंप ने कमला हैरिस की तुलना में बड़ी बढ़त बना ली थी. साढ़े आठ बजते-बजते ऐसा लग रहा था कि डोनाल्ड ट्रंप एकतरफा ही इस चुनाव को जीत लेंगे. लेकिन कुछ घंटे के अंदर ही कमला हैरिस ने नतीजों में वापसी की.

सुबह जब मतों की गणना शुरू हुई तो उस दौरान डोनाल्ड ट्रंप 38 सीटों पर आगे चल रहे थे जबकि उस दौरान कमला हैरिस महज 3 सीटों पर आगे थीं. आठ बजते बजते डोनाल्ड ट्रंप कुल 80 सीटों पर आगे हो गए थे जबकि कमला हैरिस 34 सीटों पर आगे चल रही थी. साढ़े नौ बजते बजते डोनाल्ड ट्रंप 160 सीटों पर आगे हो गए तो उस समय कमला हैरिस महज 65 सीटों पर आगे थीं. लेकिन इसके बाद समीकरण तेजी से बदले और डोनाल्ड ट्रंप 190 सीटों पर आगे हो गए और कमला हैरिस 140 सीटों पर आगे चल रही थीं. साढ़े दस बजते बजते डोनाल्ड ट्रंप जहां 230 सीटों पर आगे हो गए तो वहीं कमला हैरिस ने जबरदस्त वापसी करते हुए 210 सीटों पर आगे चल रही थीं. यानी महज दो घंटे के बीच में दोनों दावेदारों के बीच सीटों का अंतर 150 से घटकर 20 सीटों का रह गया था.

अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव में जिस तरह से डोनाल्ड ट्रंप और कमला हैरिस के बीच सीटों का समीकरण बदला है वो कहीं ना कहीं पिछले राष्ट्रपति चुनाव की याद दिलाता है. अगर आपको याद होगा तो 2020 में जब चुनाव के परिणाम आने शुरू हुए थे तो उस दौरान जो बाइडेन की तुलना में डोनाल्ड ट्रंप काफी आगे चल रहे थे. शुरुआती रुझानों को देखकर उस दौरान भी ऐसा लग रहा था कि इस चुनाव में भी एक बार फिर डोनाल्ड ट्रंप की वापसी होगी. लेकिन जैसे जैसे चुनाव नतीजे आते गए वैसे वैसे ट्रंप और जो बाइडेन के बीच मुकाबला काटें का होता चला गया. आखिरकार जब पूरे परिणाम आए तो उसमें जो बाइडेन ने डोनाल्ड ट्रंप को बड़े अंतर से हरा दिया था.
अमेरिका में हनुमान जी की 90 फीट ऊंची मूर्ति तोड़ने की धमकी, चुनाव से पहले हिंदू के खिलाफ नफरत कौन फैला रहा?
Edited by: आशुतोष कुमार सिंहट्रंप को मध्यावधि चुनाव में रोकने की सीक्रेट साजिश! अमेरिकी मीडिया का दावा- करीबी लोग ही नहीं चाहते जीत
Written by: Devbrat Tiwari, Edited by: चंदन सिंह राजपूत"ईस्ट इंडिया कंपनी जैसा साम्राज्य खड़ा कर रहे हैं AI दिग्गज", मशहूर इतिहासकार की चेतावनी!
Written by: सुधांशु शुभमअमेरिका के टेक्सास में भगवान हनुमान की 90 फीट ऊंची मूर्ति को मिडटर्म चुनावों से पहले राजनीतिक बहस का केंद्र बना दिया गया है. टेक्सास के शुगर लैंड में अष्टलक्ष्मी मंदिर में लगी ‘स्टैच्यू ऑफ द यूनियन’ नाम की यह मूर्ति अगस्त 2024 में स्थापना के बाद से ही विवाद के केंद्र में है.
फॉक्स न्यूज की होस्ट लॉरा इंग्राहम ने दावा किया कि कुछ रिपब्लिकन नेता 2026 के मिडटर्म चुनाव में हार से भी परहेज नहीं करेंगे ताकि उन्हें ट्रंप के एजेंडे को आगे बढ़ाने की जिम्मेदारी से राहत मिल सके.
इतिहासकार William Dalrymple ने चेतावनी दी है कि आज की बड़ी अमेरिकी Tech और AI कंपनियां ईस्ट इंडिया कंपनी की तरह ही बेहद शक्तिशाली 'कंपनी-राज्य' बनती जा रही हैं.
डोनाल्ड ट्रंप ने मिडटर्म चुनावों से ठीक पहले नियम बदल दी थी, उनकी सरकार कह रही थी कि इनका मकसद चुनाव प्रक्रिया की सुरक्षा और विश्वसनीयता बढ़ाना है. लेकिन राज्यों का कहना था कि वोटिंग शुरू होने के इतने करीब इस तरह के बदलाव लागू करना संभव नहीं है.
ट्रंप का हर अमेरिकी को 5,000 डॉलर देने का वादा कितना सच, कितना कानूनी? जीत के बाद पैसा कहां से आएगा
डोनाल्ड ट्रंप की सरकार ईरान जंग में उलझी हुई है, अमेरिका में तेल महंगा हुआ पड़ा है. ऐसे में मिडटर्म चुनावों में ट्रंप की पार्टी डेमोक्रेट्स के मुकाबले संघर्ष कर रही है. ट्रंप अब वोटरों को रिझाने का नया तरीका लेकर आए हैं.
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि अमेरिका के मध्यावधि चुनाव के तुरंत बाद ईरान से जुड़ा युद्ध समाप्त हो जाएगा. उन्होंने आरोप लगाया कि तेहरान सत्ता परिवर्तन की उम्मीद में संघर्ष को लंबा खींच रहा है और उसका अंतिम लक्ष्य परमाणु हथियार हासिल करना है.
जेडी वेंस ने ओहियो में एक रैली के दौरान शरिया कानून पर अल सईद की पुरानी टिप्पणियों की आलोचना की थी. जिसके बाद अल सईद ने उनकी पत्नी उषा वेंस को इस वार-पलटवार में घसीट लिया.
अमेरिका में कड़े चुनावी कानूनों की पैरवी करते हुए राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारतीय चुनावी सिस्टम की तारीफ की है. इसके साथ ही उन्होंने 'सेव अमेरिका एक्ट' पास कराने की मांग की है.
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत के चुनावी मॉडल की तारीफ करते हुए कहा कि दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र में हर मतदाता के लिए वैध फोटो पहचान पत्र जरूरी है. उन्होंने अमेरिका में SAVE America Act पारित करने की मांग दोहराई.
