
US Election Results: अमेरिका (America) में मंगलवार को हुए चुनावों के बीच गुरुवार की सुबह तक वहां मतगणना जारी (US Voting Results) है. रुझानों में डेमोक्रेट जो बाइडेन (Joe Biden) रिपब्लिकन राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) से कहीं आगे दिख रहे हैं. जो बाइडेन (Joe Biden) ने विश्वास व्यक्त किया है कि वह चुनाव जीतेंगे और 270 चुनावी वोटों की जादुई संख्या तक पहुंचने के लिए बैग में पर्याप्त राज्य होंगे. इसी बीच डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) की आध्यात्मिक सलाहकार (Spiritual Advisor) पाउला व्हाइट (Paula White) का एक वीडियो वायरल (Viral Video) हो रहा है. जहां, उन्होंने ट्रंप के फिर राष्ट्रपति बनने के लिए प्रार्थना की.
वीडियो में देखा जा सकता है कि पाउला व्हाइट कहती दिख रही हैं, 'मुझे जीत की आवाज़ सुनाई देती है. प्रभु कह रहे हैं कि यह हो चुका है. मुझे जीत, जीत, जीत सुनाई दे रही है.' साथ ही उन्होंने कहा, 'अभी स्वर्गदूतों को भेजा जा रहा है.' और फिर यह थोड़ा विचित्र हो गया. वह लैटिन में अपना जप जारी रखती है. वह कहती हैं, 'वे यीशु के नाम पर यहां आ रहे हैं. मैं जीत की आवाज सुनती हूं.'
इस वीडियो पर आईपीएस ऑफिसर अरुण बोथरा ने रिएक्शन दिया है. उन्होंने वीडियो शेयर करते हुए लिखा, 'अमेरिकियों के लिए अब मैं गंभीर रूप से चिंतित हो रहा हूं.'
देखें Video:
Am seriously getting worried for Americans now #USElection#2020Electionspic.twitter.com/CxwBU4GWVK
— Arun Bothra (@arunbothra) November 5, 2020
बुधवार को बाइडेन को मिशीगन और विस्कॉन्सिन में जीत मिली, जिसके बाद वो व्हाइट हाउस के और करीब आ गए हैं. हालांकि, ट्रंप की कैंपेनिंग टीम ने मतगणना रोकने के लिए तीन राज्यों में केस फाइल कर दिया. ट्रंप की टीम ने मिशीगन, पेन्सिल्वेनिया और जॉर्जिया में लॉसूट फाइल करने की घोषणा की है, वहीं विस्कॉन्सिन में वोटों की फिर से गणना करने की मांग की है.
दोनों प्रमुख राज्यों में जीत के बाद बाइडेन अपनी उपराष्ट्रपति पद की उम्मीदवार कमला हैरिस के साथ नेशनल टीवी पर संबोधन देते दिखाई दिए. यहां उन्होंने कहा कि वो अभी अपनी जीत की घोषणा नहीं कर रहे लेकिन 'जब मतगणना खत्म होगी, तो हम ही विजेता होंगे.'
अमेरिका में हनुमान जी की 90 फीट ऊंची मूर्ति तोड़ने की धमकी, चुनाव से पहले हिंदू के खिलाफ नफरत कौन फैला रहा?
Edited by: आशुतोष कुमार सिंहट्रंप को मध्यावधि चुनाव में रोकने की सीक्रेट साजिश! अमेरिकी मीडिया का दावा- करीबी लोग ही नहीं चाहते जीत
Written by: Devbrat Tiwari, Edited by: चंदन सिंह राजपूत"ईस्ट इंडिया कंपनी जैसा साम्राज्य खड़ा कर रहे हैं AI दिग्गज", मशहूर इतिहासकार की चेतावनी!
Written by: सुधांशु शुभमअमेरिका के टेक्सास में भगवान हनुमान की 90 फीट ऊंची मूर्ति को मिडटर्म चुनावों से पहले राजनीतिक बहस का केंद्र बना दिया गया है. टेक्सास के शुगर लैंड में अष्टलक्ष्मी मंदिर में लगी ‘स्टैच्यू ऑफ द यूनियन’ नाम की यह मूर्ति अगस्त 2024 में स्थापना के बाद से ही विवाद के केंद्र में है.
फॉक्स न्यूज की होस्ट लॉरा इंग्राहम ने दावा किया कि कुछ रिपब्लिकन नेता 2026 के मिडटर्म चुनाव में हार से भी परहेज नहीं करेंगे ताकि उन्हें ट्रंप के एजेंडे को आगे बढ़ाने की जिम्मेदारी से राहत मिल सके.
इतिहासकार William Dalrymple ने चेतावनी दी है कि आज की बड़ी अमेरिकी Tech और AI कंपनियां ईस्ट इंडिया कंपनी की तरह ही बेहद शक्तिशाली 'कंपनी-राज्य' बनती जा रही हैं.
डोनाल्ड ट्रंप ने मिडटर्म चुनावों से ठीक पहले नियम बदल दी थी, उनकी सरकार कह रही थी कि इनका मकसद चुनाव प्रक्रिया की सुरक्षा और विश्वसनीयता बढ़ाना है. लेकिन राज्यों का कहना था कि वोटिंग शुरू होने के इतने करीब इस तरह के बदलाव लागू करना संभव नहीं है.
ट्रंप का हर अमेरिकी को 5,000 डॉलर देने का वादा कितना सच, कितना कानूनी? जीत के बाद पैसा कहां से आएगा
डोनाल्ड ट्रंप की सरकार ईरान जंग में उलझी हुई है, अमेरिका में तेल महंगा हुआ पड़ा है. ऐसे में मिडटर्म चुनावों में ट्रंप की पार्टी डेमोक्रेट्स के मुकाबले संघर्ष कर रही है. ट्रंप अब वोटरों को रिझाने का नया तरीका लेकर आए हैं.
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि अमेरिका के मध्यावधि चुनाव के तुरंत बाद ईरान से जुड़ा युद्ध समाप्त हो जाएगा. उन्होंने आरोप लगाया कि तेहरान सत्ता परिवर्तन की उम्मीद में संघर्ष को लंबा खींच रहा है और उसका अंतिम लक्ष्य परमाणु हथियार हासिल करना है.
जेडी वेंस ने ओहियो में एक रैली के दौरान शरिया कानून पर अल सईद की पुरानी टिप्पणियों की आलोचना की थी. जिसके बाद अल सईद ने उनकी पत्नी उषा वेंस को इस वार-पलटवार में घसीट लिया.
अमेरिका में कड़े चुनावी कानूनों की पैरवी करते हुए राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारतीय चुनावी सिस्टम की तारीफ की है. इसके साथ ही उन्होंने 'सेव अमेरिका एक्ट' पास कराने की मांग की है.
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत के चुनावी मॉडल की तारीफ करते हुए कहा कि दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र में हर मतदाता के लिए वैध फोटो पहचान पत्र जरूरी है. उन्होंने अमेरिका में SAVE America Act पारित करने की मांग दोहराई.
